Tribal Research Institute - TRI, Uttarakhand

Tribal Research Institute - TRI, Uttarakhand State Tribal Research Cum Cultural Centre and Museum TRI, Dehradun, Uttarakhand is the research body of the Ministry of Tribal affairs at state level.

80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह 🇮🇳आज निदेशालय जनजाति कल्याण, देहरादून परिसर में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर निदेशक जनजा...
15/08/2026

80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह 🇮🇳

आज निदेशालय जनजाति कल्याण, देहरादून परिसर में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर निदेशक जनजाति कल्याण श्री संजय सिंह टोलिया जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

निदेशक महोदय ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि जनजातीय समुदाय भारत की विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने सभी कार्मिकों से जनजाति कल्याण विभाग की योजनाओं को धरातल पर उतारने और प्रत्येक जनजातीय परिवार तक पहुँचाने का आह्वान किया, ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार और सामाजिक विकास के अवसर हर व्यक्ति तक पहुँचें।

समन्वयक श्री राजीव कुमार सोलंकी जी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि हमारे छोटे-छोटे प्रयास भी जनजातीय समुदाय के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं और यह बदलाव ही वास्तविक स्वतंत्रता का प्रतीक है।

आइए, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए, अपने जनजातीय समाज की प्रगति, परंपरा और गौरव को बनाए रखते हुए, एक सशक्त, समावेशी और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

#जनजाति_कल्याण #जनजातीय_गौरव

Ministry of Tribal Affairs, Government of India Uttarakhand DIPR Pushkar Singh Dhami Sanjay Toliya Rajeev Kumar Solanki CMO Uttarakhand Khajan Dass MyGov Uttarakhand

हरिपुर, कालसी के नौनिहालों ने तिरंगे संग जगाया राष्ट्रप्रेम का जज़्बा 🇮🇳‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अवसर पर राजकीय आश्रम पद...
14/08/2026

हरिपुर, कालसी के नौनिहालों ने तिरंगे संग जगाया राष्ट्रप्रेम का जज़्बा 🇮🇳

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अवसर पर राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हरिपुर, कालसी के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं देशभक्ति के साथ तिरंगा रैली निकालकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

विद्यालय के नौनिहालों की उमंग और उत्साह ने पूरे क्षेत्र को तिरंगे के रंग में रंग दिया।



PMO India Ministry of Tribal Affairs, Government of India Pushkar Singh Dhami Lt Gen Gurmit Singh CMO Uttarakhand Uttarakhand DIPR Sanjay Toliya Rajeev Kumar Solanki Khajan Dass MyGov Uttarakhand Ministry of Culture, Government of India

लागापोखरी की बेटियों ने तिरंगे संग दिया देशभक्ति का संदेश 🇮🇳‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर ...
14/08/2026

लागापोखरी की बेटियों ने तिरंगे संग दिया देशभक्ति का संदेश 🇮🇳

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय, लागापोखरी, चकराता में छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज़्बा लिए बेटियों ने तिरंगा रैली के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। देश की बेटियों ने अपने उत्साह और समर्पण से हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा के संकल्प को मजबूत किया और लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं देशभक्ति की भावना के लिए प्रेरित किया। 🇮🇳



Pushkar Singh Dhami Lt Gen Gurmit Singh Ministry of Tribal Affairs, Government of India Sanjay Toliya Rajeev Kumar Solanki Uttarakhand DIPR CMO Uttarakhand Ministry of Culture, Government of India MyGov Uttarakhand Khajan Dass

तिरंगे के रंग में रंगा धनपौ, गूंजा देशभक्ति का संदेश 🇮🇳‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत राजकीय जनजाति बालिका छात्रावास, ...
14/08/2026

तिरंगे के रंग में रंगा धनपौ, गूंजा देशभक्ति का संदेश 🇮🇳

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत राजकीय जनजाति बालिका छात्रावास, धनपौ में उत्साह एवं देशभक्ति के साथ ‘हर घर तिरंगा रैली’ का आयोजन किया गया।

रैली में छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।



Pushkar Singh Dhami Ministry of Tribal Affairs, Government of India Uttarakhand DIPR PMO India MyGov Uttarakhand CMO Uttarakhand Sanjay Toliya Rajeev Kumar Solanki Khajan Dass

हर घर तिरंगा अभियान 🇮🇳निदेशालय जनजाति कल्याण, देहरादून एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार ‘हर घर ति...
14/08/2026

हर घर तिरंगा अभियान 🇮🇳

निदेशालय जनजाति कल्याण, देहरादून एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, त्यूणी, देहरादून के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक तिरंगा रैली निकाली गई।

रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया। विद्यालय परिवार ने अभियान में सहभागिता करते हुए प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। 🇮🇳



Ministry of Tribal Affairs, Government of India Pushkar Singh Dhami Uttarakhand DIPR CMO Uttarakhand MyGov Uttarakhand Ministry of Culture, Government of India Sanjay Toliya Rajeev Kumar Solanki

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत राजकीय जनजाति छात्रावास, खटीमा (ऊधम सिंह नगर) में छात्रावास के संवासी छात्रों एवं...
13/08/2026

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत राजकीय जनजाति छात्रावास, खटीमा (ऊधम सिंह नगर) में छात्रावास के संवासी छात्रों एवं कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण किया गया।

पौधारोपण के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्रों एवं कर्मचारियों ने पौधों की देखभाल करने और उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।

यह पहल विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ने के साथ-साथ उनमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करने का संदेश देती है।



Pushkar Singh Dhami Uttarakhand DIPR CMO Uttarakhand MyGov Uttarakhand

एक पेड़ माँ के नाम - हरियाली के साथ खुशहाली के नाम। 🌿"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका आश्रम पद्धति उ...
12/08/2026

एक पेड़ माँ के नाम - हरियाली के साथ खुशहाली के नाम। 🌿

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बलुआकोट, धारचूला (जनपद पिथौरागढ़) में छात्राओं एवं विद्यालय परिवार द्वारा उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया गया।

छात्राओं एवं शिक्षकों ने पौधारोपण के माध्यम से प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। उनके लिए यह पौधारोपण केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि माँ के प्रति सम्मान, प्रकृति के प्रति प्रेम और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित भविष्य देने की सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।



Pushkar Singh Dhami Ministry of Tribal Affairs, Government of India Uttarakhand DIPR CMO Uttarakhand MyGov Uttarakhand Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India

माँ के नाम एक पौधा, प्रकृति के नाम जीवनभर का संकल्प 🌳"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय...
11/08/2026

माँ के नाम एक पौधा, प्रकृति के नाम जीवनभर का संकल्प 🌳

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, ज्योतिर्मठ में छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार की यह पहल विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करने वाला प्रेरणादायी कदम है।



Pushkar Singh Dhami Ministry of Tribal Affairs, Government of India Uttarakhand DIPR CMO Uttarakhand Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India

नई जिम्मेदारी, नई सेवायात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸निदेशालय जनजाति कल्याण की कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ एवं सौम्य स्वभाव क...
11/08/2026

नई जिम्मेदारी, नई सेवायात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸

निदेशालय जनजाति कल्याण की कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ एवं सौम्य स्वभाव की कु० देवयानी ज्याड़ा, वरिष्ठ सहायक आज कार्यमुक्त होकर शिक्षा विभाग में अध्यापक के रूप में अपनी नई सेवायात्रा प्रारंभ कर रही हैं।

निदेशालय में अपने कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा प्रदत्त सेवाएँ, कर्तव्य के प्रति समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली तथा सहकर्मियों के साथ आत्मीय एवं मधुर व्यवहार सदैव स्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर अपर सचिव, माननीय मुख्यमंत्री एवं निदेशक जनजाति कल्याण श्री संजय टोलिया जी तथा राज्य समन्वयक श्री राजीव सोलंकी जी द्वारा कु० देवयानी ज्याड़ा को स्मृति-चिह्न भेंट कर उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गई।

निदेशालय परिवार की ओर से कु० देवयानी ज्याड़ा को नई भूमिका के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ। 💐🌸



Lt Gen Gurmit Singh Pushkar Singh Dhami Uttarakhand DIPR MyGov Uttarakhand Uttarakhand DIPR CMO Uttarakhand

माँ के नाम एक पौधा, आने वाली पीढ़ियों के नाम एक हरित भविष्य 🌱"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रश...
10/08/2026

माँ के नाम एक पौधा, आने वाली पीढ़ियों के नाम एक हरित भविष्य 🌱

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गुलारभोज (ऊधम सिंह नगर) में संवासी छात्रों एवं कार्मिकों ने पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिला जनजाति कल्याण अधिकारी श्री वीरेंद्र कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों एवं कार्मिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

मिट्टी में रोपा गया हर पौधा केवल हरियाली नहीं, बल्कि माँ के प्रति सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर कल की उम्मीद है।



Pushkar Singh Dhami Ministry of Tribal Affairs, Government of India Uttarakhand DIPR CMO Uttarakhand MyGov Uttarakhand

Address

Mothorowala Road, Kedarpur, Dehradun
Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tribal Research Institute - TRI, Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share