21/08/2026
कार्यालय संयुक्त नियंत्रक, संचार लेखा में 21 अगस्त 2026 को दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में कार्यक्रम उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, वृक्षारोपण एवं वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह आयोजन वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव, योगदान और सम्मान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।