Lt Gen Gurmit Singh

Lt Gen Gurmit Singh Governor of Uttarakhand
(1)

प्रकृति के पास अपनी नैसर्गिक बुद्धिमत्ता है, और तकनीक के पास उसे समझने की शक्ति। जब दोनों का समन्वय होता है, तभी विकास क...
03/09/2026

प्रकृति के पास अपनी नैसर्गिक बुद्धिमत्ता है, और तकनीक के पास उसे समझने की शक्ति। जब दोनों का समन्वय होता है, तभी विकास की दिशा वास्तव में सतत बनती है।

इसी विचार को केंद्र में रखते हुए लोक भवन में ‘अमृतकाल के लिए पर्यावरण और एआई’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में ‘सतत हिमालयी भविष्य के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ पर देश के प्रख्यात वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और युवाओं की सहभागिता की।

हिमालय केवल हमारी प्राकृतिक धरोहर नहीं, हमारी जीवन-व्यवस्था का आधार है। इसलिए विकास की हर नई दिशा में हिमालय और प्रकृति के हितों को केंद्र में रखना आवश्यक है। आने वाला समय नवाचार, AI, आधुनिक तकनीक और हरित विकास का है। मुझे विश्वास है कि भारत की युवा शक्ति अपने ज्ञान, प्रतिभा और नवाचार से तकनीकी प्रगति को पर्यावरणीय संवेदनशीलता से जोड़ते हुए एक सुरक्षित, सतत और समृद्ध भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

‘एकीकृत चिकित्सा संगोष्ठी’ केवल एक संगोष्ठी तक सीमित नहीं है, यह चिकित्सा के विभिन्न ज्ञान-तंत्रों को एक साझा मंच पर लाक...
03/09/2026

‘एकीकृत चिकित्सा संगोष्ठी’ केवल एक संगोष्ठी तक सीमित नहीं है, यह चिकित्सा के विभिन्न ज्ञान-तंत्रों को एक साझा मंच पर लाकर ‘One Health, One Humanity’ की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुझे विश्वास है कि उत्तराखण्ड से शुरू हो रहा यह प्रयास देश में एकीकृत चिकित्सा के नए मॉडल को जन्म देगा और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणामों का लाभ भारत ही नहीं, पूरी मानवता को प्राप्त होगा।



President of India Vice President of India PMO India Narendra Modi Amit Shah

03/09/2026

एकीकृत चिकित्सा संगोष्ठी: उत्तराखंड को एकीकृत चिकित्सा का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने दिया मार्गदर्शन

https://swarbharat.com/एकीकृत-चिकित्सा-संगोष्ठी

Lt Gen Gurmit Singh

02/09/2026
                        लोक भवन में आज हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, द्वारा ‘‘एकीकृत चिक...
02/09/2026







लोक भवन में आज हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, द्वारा ‘‘एकीकृत चिकित्सा संगोष्ठी’’ आयोजित की गई।

इस संगोष्ठी में देश-विदेश के चिकित्सा विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों से जुड़े विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में महर्षि इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, अमेरिका के प्रो. एवं चेयर, डिपार्टमेंट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन डॉ. चार्ल्स एल्डर जी और अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ओरिजिन के डॉ. अमित शाह जी ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा जी, पद्मश्री डॉ. एस.सी. मनचंदा जी, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री तरुण विजय जी, नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन की चेयरपर्सन डॉ. मनीषा कोठेकर जी तथा एचएनबी उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) भानु दुग्गल जी ने ‘इंटीग्रेटिव मेडिसिन’ विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर आयुष, आईसीएमआर-एनआईआरडीएच और हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के बीच सहयोग के लिए एमओयू भी हुआ।

इसका उद्देश्य आयुष को आधुनिक चिकित्सा एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य पहलों से जोड़ना, डिजिटल स्वास्थ्य में प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देना तथा एआई और दूरस्थ निगरानी जैसी तकनीकों के माध्यम से अनुसंधान एवं नवाचार को गति देना है।

आज का आयोजन केवल एक संगोष्ठी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चिकित्सा के विभिन्न दृष्टिकोणों को एक साझा मंच पर लाने और मानव कल्याण के लिए नई दिशा तय करने की पहल है।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव जी ने पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और आधुनिक विज्ञान के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि आयुष मंत्रालय इस दिशा में राज्य सरकार के साथ मिलकर कार्य करेगा।

आज लोक भवन में योग गुरु स्वामी रामदेव जी से भेंट के दौरान योग, आयुर्वेद, स्वास्थ्य एवं वेलनेस के क्षेत्र में उत्तराखण्ड ...
02/09/2026

आज लोक भवन में योग गुरु स्वामी रामदेव जी से भेंट के दौरान योग, आयुर्वेद, स्वास्थ्य एवं वेलनेस के क्षेत्र में उत्तराखण्ड की समृद्ध परंपराओं और संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई।

इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य, योग एवं आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने तथा उत्तराखण्ड को वैश्विक वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में और अधिक सशक्त बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।



Swami Ramdev

स्वस्थ और समग्र मानवता के लिए चिकित्सा की हर प्रभावी पद्धति के ज्ञान और अनुभव को एक साथ लाने का समय आ गया है। इसी सोच को...
02/09/2026

स्वस्थ और समग्र मानवता के लिए चिकित्सा की हर प्रभावी पद्धति के ज्ञान और अनुभव को एक साथ लाने का समय आ गया है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए आज लोक भवन में आयोजित ‘एकीकृत चिकित्सा संगोष्ठी’ में देश-विदेश से आए चिकित्सा विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं और विभिन्न चिकित्सा प्रणालियों के विशेषज्ञों के साथ Integrative Medicine की संभावनाओं पर सार्थक संवाद हुआ।

योग और आयुर्वेद की हमारी समृद्ध परंपरा, प्राकृतिक संसाधन और स्वास्थ्य एवं वैलनेस के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाएं उत्तराखण्ड को Integrative Medicine का महत्वपूर्ण केंद्र बना सकती हैं। इस दिशा में हेमवती विश्वविद्यालय उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, आयुष मंत्रालय आईसीएमआर-एनआईआरडीएच के बीच हुआ MoU शोध, नवाचार, शिक्षा, डिजिटल स्वास्थ्य और नई तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग को नई गति देगा।

आज की यह पहल केवल एक संगोष्ठी तक सीमित नहीं है, यह चिकित्सा के विभिन्न ज्ञान-तंत्रों को एक साझा मंच पर लाकर ‘One Health, One Humanity’ की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुझे विश्वास है कि उत्तराखण्ड से शुरू हो रहा यह प्रयास देश में एकीकृत चिकित्सा के नए मॉडल को जन्म देगा और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणामों का लाभ भारत ही नहीं, पूरी मानवता को प्राप्त होगा।



Swami Ramdev Subodh Uniyal

President of India Vice President of India PMO India Narendra Modi Amit Shah Uttarakhand DIPR

02/09/2026

मसूरी गोलीकांड की बरसी पर उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के उन अमर बलिदानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, जिन्होंने राज्य निर्माण के लिए अपने साहस, संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी।

उनका त्याग और संघर्ष उत्तराखण्ड की पहचान का अमूल्य हिस्सा है। उनकी शहादत हमें सदैव उनके सपनों के उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती रहेगी।

अमर बलिदानियों को शत्-शत् नमन।

02/09/2026

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh से देहरादून स्थित लोक भवन में भारत के तीन उच्चायुक्तों ने मुलाकात की। जिसमें जाम्बिया, लिथुआनिया और जमैका में भारत के उच्चायुक्त शामिल रहे। इस दौरान राज्यपाल ने उच्चायुक्तों से उत्तराखंड के होमस्टे, योग, आयुर्वेद, मिलेट्स और स्थानीय उत्पादों को अपने-अपने देशों में बढ़ावा देने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि इससे राज्य के स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलेगा। साथ ही युवाओं और स्वयं सहायता समूहों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
राज्यपाल ने उत्तराखंड की छात्राओं के लिए संबंधित देशों में स्टडी टूर और एक्सपोजर विजिट आयोजित करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे बालिकाओं को वहां की शिक्षा, संस्कृति और तकनीक को समझने का अवसर मिलेगा। साथ ही दोनों देशों के बीच युवा और शैक्षणिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।

Address

Dehra Dun

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lt Gen Gurmit Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Lt Gen Gurmit Singh:

Shortcuts

Share