co-operative department Uttrakhand

co-operative department Uttrakhand सहकार से समृद्धि

आज समाचार पत्रों में।  #सहकारिता_विभाग    #उत्तराखंड_शासन
11/06/2026

आज समाचार पत्रों में।

#सहकारिता_विभाग #उत्तराखंड_शासन

10/06/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

जिला सहकारी बैंकों के संचालन को मिलेगी नई गति, 10 जनपदों में विभागीय अधिकारियों को सौंपी गई प्रशासक की जिम्मेदारी

देहरादून, 10 जून।

उत्तराखंड शासन ने जिला सहकारी बैंकों के प्रभावी एवं सुचारू संचालन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रदेश के 10 जनपदों में मुख्य विकास अधिकारियों से बैंक प्रशासक का दायित्व वापस लेकर सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंप दी है। इस संबंध में शासन द्वारा मंगलवार देर रात्रि आदेश जारी कर दिए गए हैं।
शासन के अनुसार मुख्य विकास अधिकारियों के पास विभिन्न विकास योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की व्यापक जिम्मेदारियां होने के कारण जिला सहकारी बैंकों के संचालन को अधिक समय और विशेषज्ञता प्रदान करने हेतु विभागीय अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। इससे बैंकिंग कार्यों में गति आएगी तथा निर्णय प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बन सकेगी।
जारी आदेश के अनुसार देहरादून जिला सहकारी बैंक में अपर निबंधक श्रीमती ईरा उप्रेती को प्रशासक नियुक्त किया गया है। हरिद्वार जिला सहकारी बैंक में अपर निबंधक श्री आनंद शुक्ल को यह दायित्व सौंपा गया है।
इसी प्रकार कोटद्वार जिला सहकारी बैंक में गढ़वाल मंडल के उप निबंधक श्री सुरेंद्र पाल, चमोली जिला सहकारी बैंक में उप निबंधक श्रीमती मोनिका चुनेरा, तथा ऊधम सिंह नगर जिला सहकारी बैंक में संयुक्त निबंधक श्री एम.पी. त्रिपाठी को प्रशासक नियुक्त किया गया है।
वहीं उत्तरकाशी एवं टिहरी जिला सहकारी बैंक में संयुक्त निबंधक सुश्री रमिंद्री मंद्रवाल को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक में उप निबंधक कुमाऊँ मंडल श्री राजेश चौहान, नैनीताल जिला सहकारी बैंक में संयुक्त निबंधक श्री नीरज बेलवाल तथा पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक में उप निबंधक मुख्यालय श्री मनोज कुमार पुनेठा को प्रशासक नियुक्त किया गया है।
शासन का मानना है कि अनुभवी विभागीय अधिकारियों की तैनाती से जिला सहकारी बैंकों के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा सहकारी बैंकिंग सेवाओं को और अधिक मजबूत एवं जनोन्मुखी बनाया जा सकेगा।

आज के सभी प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित सहकारिता विभाग का समाचार।
10/06/2026

आज के सभी प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित सहकारिता विभाग का समाचार।

*प्रेस विज्ञप्ति**सहकारिता विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के दायित्वों में हुआ बदलाव**चार नवपदोन्नत उप न...
09/06/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

*सहकारिता विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के दायित्वों में हुआ बदलाव*
*चार नवपदोन्नत उप निबंधकों को मिली नई तैनाती*

देहरादून, 10 जून।

उत्तराखंड शासन ने सहकारिता विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर निबंधक, संयुक्त निबंधक एवं उप निबंधक स्तर के अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। इस संबंध में शासन द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार श्रीमती ईरा उप्रेती को अपर निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड के साथ सदस्य, उत्तराखंड संस्थागत सेवा मंडल के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं श्री आनंद शुक्ल को सदस्य, उत्तराखंड राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण, देहरादून के पद पर नियुक्त किया गया है।

श्री नीरज बेलवाल को उत्तराखंड सहकारी न्यायाधिकरण एवं सहकारी सेवा, देहरादून में नामित/नियुक्त किया गया है। श्री मंगला प्रसाद त्रिपाठी को सदस्य सचिव, उत्तराखंड राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण तथा प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड राज्य सहकारी आवास संघ, काशीपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सुश्री रमिंद्री मंद्रवाल को सदस्य, संस्थागत सेवा मंडल के पद पर नियुक्त किया गया है।

निबंधक सहकारी समितियां, उत्तराखंड को राज्य सहकारी न्यायाधिकरण उत्तराखंड में सदस्य (प्रशासनिक सेवा) के पद पर नामित किया गया है।

इसके अतिरिक्त हाल ही में सहायक निबंधक से उप निबंधक पद पर पदोन्नत चार अधिकारियों को नवीन तैनाती प्रदान की गई है। श्री मनोज कुमार पुनेठा को उप निबंधक सहकारी समितियां, मुख्यालय के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें प्रबंध निदेशक, लेबर फेडरेशन एवं हथकरघा संघ उत्तराखंड के पद का दायित्व सौंपा गया है।

श्री सुरेंद्र पाल को पदोन्नति के उपरांत उप निबंधक सहकारी समितियां, गढ़वाल मंडल, पौड़ी के पद पर तैनात किया गया है। श्री राजेश चौहान को उप निबंधक, कुमाऊं मंडल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही निबंधक कार्यालय में संपादित किए जा रहे विधिक एवं न्यायिक कार्यों का निष्पादन भी उनके द्वारा किया जाएगा।
श्रीमती मोनिका चुनेरा को उप निबंधक मुख्यालय के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें प्रबंध निदेशक, साइलेज तथा जनपद हरिद्वार में जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां के रिक्त पद पर नियमित तैनाती होने तक दायित्व सौंपा गया है।
शासन ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करते हुए शासन को इसकी सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

*सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नवीन दायित्व प्राप्त करने वाले सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड में सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त एवं जनोन्मुखी बनाने में अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ करेंगे तथा विभागीय योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय योगदान देंगे।*

*डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार सहकारिता क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की संचालित योजनाओं का सुचारू रूप से संपादन कर सभी लक्षण को प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए सहकारिता संस्थाओं को आत्मनिर्भर एवं जनहित एवं लोक कल्याणकारी बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।*

#सहकारिता_विभाग #उत्तराखंड_शासन

Print media.
09/06/2026

Print media.

08/06/2026

सहकारिता विभाग में पदोन्नति, चार सहायक निबंधक बने उप निबंधक

देहरादून, 8 जून

उत्तराखंड शासन ने सहकारिता विभाग में अधिकारियों की पदोन्नति को मंजूरी देते हुए चार सहायक निबंधकों को उप निबंधक पद पर पदोन्नत किया है। इस संबंध में सहकारिता अनुभाग-01 द्वारा कार्यालय ज्ञाप जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार विभागीय पदोन्नति समिति की संस्तुति के आधार पर सहायक निबंधक पद पर कार्यरत श्री मनोज कुमार पुनेठा श्री सुरेंद्र पाल, श्री राजेश चौहान तथा श्रीमती मोनिका चुनेरा को उप निबंधक पद पर नियमित पदोन्नति प्रदान की गई है।

शासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा। साथ ही उनकी तैनाती संबंधी आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे।

सहकारिता विभाग में हुई इस पदोन्नति को विभागीय कार्यों की प्रभावशीलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पदोन्नत अधिकारियों के अनुभव एवं प्रशासनिक दक्षता का लाभ विभागीय योजनाओं और सहकारी संस्थाओं के संचालन को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड सरकार सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने तथा विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में अधिकारियों की पदोन्नति एवं प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

#सहकारिता_विभाग #उत्तराखंड_शासन

08/06/2026

सहायक विकास अधिकारी जनपद पौड़ी गढ़वाल श्रीमती कल्याणी देवी द्वारा स्वरचित कविता ।

#किसान_हित #डॉ_धन_सिंह_रावत Dr Dhan Singh Rawat

06/06/2026

A review meeting of the Cooperative Department for the Garhwal Division was held in Srinagar under the chairmanship of Cooperative Minister Dr. Dhan Singh Rawat. The meeting was attended by Secretary, Cooperation, Dr. Iqbal Ahmed, along with other senior officials of the Cooperative Department.

During the meeting, a comprehensive review of various departmental schemes, ongoing projects, and development initiatives was conducted. The Minister issued necessary directions to ensure the timely completion of all assigned tasks and emphasized strengthening cooperative institutions to promote inclusive growth and rural economic development across the region.

Ministry of Cooperation, Government of India co-operative department Uttrakhand Uttarakhand Cooperative Union Dr Dhan Singh Rawat

06/06/2026

महिलाओं के हित में सोचती है उत्तराखंड सरकार

मौका था श्रीनगर गढ़वाल श्रीकोट गंगनाली सहकारी समिति की वार्षिक निकाय बैठक का।

#किसान_हित #ग्रामीण_विकास #डॉ_धन_सिंह_रावत #उत्तराखंड #सहकारिता_विभाग #सहकारिता Dr Dhan Singh Rawat

06/06/2026

माननीय सहकारिता मंत्री उत्तराखंड डॉक्टर धन सिंह रावत जी गढ़वाल मंडल सहकारिता विभाग की बैठक के उपरांत मीडिया के साथियों से साक्षात्कार।

Dr Dhan Singh Rawat

Address

रेलवे क्रॉसिंग मियावाला
Dehra Dun
248001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when co-operative department Uttrakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share