Raghunath Singh Negi

Raghunath Singh Negi JanSangharshMorchaUttrakhand

16/08/2026
*क्या हम क्रांतिकारियों के बलिदान/ शहादत की कीमत चुका पाए: नेगी*
15/08/2026

*क्या हम क्रांतिकारियों के बलिदान/ शहादत की कीमत चुका पाए: नेगी*

क्या हम उनके सपनों को साकार कर पाए विकासनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ढालीपुर में स्वतंत्रत

क्या हम क्रांतिकारियों के बलिदान/ शहादत की कीमत चुका पाए ! नेगी  #क्या हम उनके सपनों को साकार कर पाए ! विकासनगर। सरस्वती...
15/08/2026

क्या हम क्रांतिकारियों के बलिदान/ शहादत की कीमत चुका पाए ! नेगी #क्या हम उनके सपनों को साकार कर पाए !
विकासनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ढालीपुर में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने ध्वजारोहण कर आजादी के महान क्रांतिकारियों एवं बलिदानियों को नमन किया। इस अवसर पर नेगी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हर भारतवासी के लिए गौरव का दिन है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि देश, देशवासियों और समाज के लिए जितना संभव हो, उतना योगदान देकर अपना फर्ज अदा करे। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह क्रांतिकारियों एवं बलिदानियों को भुलाया जा रहा है तथा उनके प्रति घटिया सोच रखते हुए उन्हें अपशब्द कहे जा रहे हैं और उनकी निंदा की जा रही है, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है।
नेगी ने कहा कि जिन महान क्रांतिकारियों ने कई-कई वर्ष जेल की काल कोठरियों में बिताए, अंग्रेजों की यातनाएं सहीं और देश की आजादी के लिए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया, उनके प्रति केवल श्रद्धांजलि अर्पित करना ही पर्याप्त नहीं है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और राष्ट्रहित में कुछ कर गुजरने की आवश्यकता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि समाज और देश के किसी भी क्षेत्र में ईमानदारी एवं निष्ठा से अपना योगदान देना ही क्रांतिकारियों एवं बलिदानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। तभी हम उनकी शहादत का वास्तविक मोल चुका सकेंगे।
कार्यक्रम में- विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ज्ञानचंद, शिक्षकगण सुदेश कुमार, संजय परमार, विनोद कुमार, अंकित देशवाली, रमेश नेगी, राहुल कुमार व नरेंद्र कुमार तथा जन संघर्ष मोर्चा के हाजी असद एवं प्रवीण शर्मा पिन्नी सहित अन्य शिक्षक गण व अभिभावक तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

आरटीई की दूसरी लॉटरी खुलने के इंतजार में अभिभावकों की पथरा गई आंखें- मोर्चा                  #दूसरी लॉटरी के मामले में श...
10/08/2026

आरटीई की दूसरी लॉटरी खुलने के इंतजार में अभिभावकों की पथरा गई आंखें- मोर्चा #दूसरी लॉटरी के मामले में शिक्षा मंत्री हैं बेखबर! #पहली लॉटरी निकाली गई थी अप्रैल में | #गरीब बच्चे आखिर जाएं तो जायें कहां ! #क्यों गरीबों से मुंह मोड़ लिया मंत्री धन सिंह ने ! #हर मोर्चे पर विफल हो चुके मंत्री धन सिंह | विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की लचर कार्य प्रणाली एवं निकम्मे पन की वजह से प्रदेश भर के गरीब बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दूसरी पारी की लॉटरी न खोले जाने की वजह से इस सत्र में मिलने वाले दाखिले (ऐडमिशन) नहीं मिल पाए, जोकि सीधे-सीधे तौर पर गरीबों के हक पर डाका मारने जैसा है | नेगी ने कहा कि दूसरी पारी की लॉटरी अक्सर जुलाई में खुल जाया करती थी, लेकिन माह अगस्त का प्रथम सप्ताह बीतने के उपरांत भी लॉटरी नहीं खोली गई | यहां तक कि लॉटरी का कोई जिक्र तक नहीं हो रहा है | कारण कुछ भी रहे हों, ये शिक्षा मंत्री का दायित्व है कि अगर भारत सरकार से इस मामले में कोई परेशानी/अडचन आड़े आ रही हो तो उसकी मजबूत पैरवी मंत्री को करनी चाहिए थी, लेकिन मंत्री तो बेसुध पड़े हैं | आलम यह है कि मंत्री धन सिंह हर मोर्चे पर विफल हो चुके हैं बावजूद इसके सरकार इनको ढो रही है | मोर्चा गैर जिम्मेदार शिक्षा मंत्री से मांग करता है कि इस मामले में जनता को जवाब दें कि आखिर किन कारणों से गरीब बच्चों को दाखिला नहीं मिल पा रहा ! क्यों बच्चों का वर्तमान सत्र 2026-2027 बर्बाद किया जा रहा है! क्यों गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित रखा जा रहा ! मोर्चा इस मामले को सरकार के समक्ष रखेगा | पत्रकार वार्ता में- दिलबाग सिंह व ब्लॉक मीडिया प्रभारी अतुल हांडा मौजूद थे |

09/08/2026

सीलिंग भूमि मामले में जनता को न्याय दिलाने को तहसील में गरजा मोर्चा                        #सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवम...
08/08/2026

सीलिंग भूमि मामले में जनता को न्याय दिलाने को तहसील में गरजा मोर्चा #सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना कर रहा जिला प्रशासन ! #अक्टूबर 1975 से पूर्व खरीदी गई भूमि है सीलिंग से मुक्त | विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में सीलिंग भूमि (चाय बागान भूमि) की आड़ में हो रहे आमजन के उत्पीड़न के खिलाफ एवं मा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनुपालना कराने को तहसील में घेराव/ प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी, विकासनगर की गैर मौजूदगी में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री रयाल को सौंपा| नेगी ने कहा कि जनपद देहरादून के एनफील्ड ग्रांट, जमनीपुर, एटनबाग, ईस्ट होप टाउन,बदामावाला, अंबाडी, रायपुर, जीवनगढ़,कंडोली, कांवली, हरबंस वाला, मोहकमपुर खुर्द बंजारा वाला माफी, आर्केडिया ग्रांट, मलूका वाला, मिट्ठी बहेड़ी लाडपुर, नत्थनपुर आदि क्षेत्रों में चाय बागान/ सीलिंग भूमि के नाम पर भवन स्वामियों /काश्तकारों को जिला प्रशासन के माध्यम से जबरन शोषण किया जा रहा है, जबकि सीलिंग भूमि मामले में मा. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सिविल अपील संख्या 2697/ 1984 दिनांक 24/10/96 के द्वारा अपने आदेश में स्पष्ट किया गया था कि 10 अक्टूबर 1975 से पूर्व खरीदी गई भूमि के खरीदारों को यूपी सीलिंग एक्ट की धारा 6 उपधारा 3 के तहत सीलिंग एक्ट से मुक्त रखा गया है, लेकिन कुछ समय पूर्व जिला प्रशासन द्वारा उ. प्र. ग्रामीण सीलिंग आरोपण अधि. 6(1)घ व 6(2) के तहत दिनांक 12/7/ 2023 व 16/5/23 के माध्यम से तहसीलों को उक्त भूमि के क्रय- विक्रय पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे | उक्त आदेश के चलते तहसील प्रशासन द्वारा उन लोगों को भी परेशान किया जा रहा है, जिन्होंने 10 अक्टूबर 1975 से पूर्व जमीन खरीदी थी | इस आदेश की आड़ में भूमि की खरीद-फरोख्त व दाखिल खारिज पर भी रोक लगा दी गई है | इस आदेश के जरिए उन लोगों की भी नींद हराम कर दी गई है,जो इस परिधि में नहीं आ रहे हैं | उक्त फरमान स्पष्ट तौर पर मा. सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अवमानना है | होना तो ये चाहिए था कि सीलिंग प्राधिकारी /जिला प्रशासन को भूमि की वास्तविक विधिक स्थिति, खरीद का वर्ष, स्वामित्व तथा अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप निर्णय लेना चाहिए था, लेकिन जल्दबाजी में जिला प्रशासन द्वारा कदम उठाया गया, जोकि किसी भी सूरत में विधिक नहीं ठहराया जा सकता | काबिल-ए-गौर है कि अगर किसी व्यक्ति द्वारा मुख्य भूस्वामी, जो पूर्व में सीलिंग की जद में आ रहे थे, अगर उन भू स्वामियों द्वारा 10 अक्टूबर 1975 से पूर्व जमीन बेची गई एवं उस खरीदार द्वारा 1975 के बाद वह जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी गई तो वह व्यक्ति भी सीलिंग एक्ट की आड़ में नहीं आ सकता यानी धारा 6 उपधारा 3 इसके आडे नहीं आएगी, लेकिन बगैर बैनामा/ रजिस्ट्री देखे व उनकी पड़ताल करे, आमजन को परेशान करना बहुत ही कष्टकारी है | मोर्चा ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर कोई भूमि सीलिंग की जद में आ रही है तो उस पर जिला प्रशासन को विधिक कार्यवाही करनी चाहिए, बिना जांचे- परखे इस आदेश की आड़ में अधिवक्ताओं का भी शोषण हो रहा है तथा सरकार को भारी राजस्व की हानि हो रही है| अगर प्रशासन ने शीघ्र ही समाधान नहीं किया तो ईंट से ईंट बजाने का काम किया जाएगा | घेराव/प्रदर्शन में - मोर्चा महासचिव आकाश पंवार ,विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह, मोहम्मद आरिफ, गालिब प्रधान, विवेक गुप्ता, अध्यक्ष अमित जैन, मुजीबुर रहमान सलीम, राम सिंह तोमर, के.सी चंदेल, मालती देवी, विनोद पड्डा, हाजी असद, युवराज तोमर, संजय गुप्ता, सत्यपाल शर्मा, प्रवीण शर्मा पिन्नी, मो.नसीम, राजकुमार गोयल, रितेश तोमर, मो. इस्लाम, मो. आसिफ, सलीम खान, राजीव गुप्ता, वाहिद कुरैशी, मुमताज, राघवेंद्र सिंह, संगीता पैन्युली, मान चंद राणा, दीपक अग्रवाल, सतीश गुप्ता, संगीता चौधरी, प्रमोद शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह बिष्ट,मनीष गुप्ता,नीलम अंथवाल, मुकेश रोहिला,फरजाना, अशोक गुप्ता, महेंद्र भंडारी, सुरेशानंद बेलवाल, यूनुस,उमराव सिंह, बिल्लू गिल्बर्ट, विनोद शर्मा, नरेश ठाकुर, जगदीश रावत, साक्षी सैनी, पूजा नौटियाल, हिमांशु थापा, हरीश शाह, नाहिद खान, सफीक पांडे, मीडिया प्रभारी अतुल हांडा, सोमपाल, प्रवेश तोमर, रमेश मल्होत्रा, प्रवीण थपलियाल, इंद्रेश रावत, संजय रावत, विकास मल्ला, रमेश थपलियाल, मनीष नेगी, विक्रम पाल, सोनू, शमशाद,गुरु चरण सिंह,चौ.मामराज, विक्रम पाल, क्रिस्टीना, मनीष कुमार, राघव भल्ला, शराफत अली,जसवीर, जसकीरत सिंह, विपिन भारद्वाज,जयपाल सिंह, सलीम मिर्जा, ऋषिपाल, सुनील कुमार आदि मौजूद थे |

Address

Dehra Dun
248001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Raghunath Singh Negi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share