Swastik Sankalp Trust

Swastik Sankalp Trust ”स्वस्मै स्वल्पं, समाजाय सर्वस्वम्।

07/07/2026

🌿 हरित हरिद्वार अभियान
माँ गंगा के तट पर सिर्फ वृक्ष नहीं, भविष्य रोप रहे हैं।

01/07/2026

📚 ज्ञान का सबसे श्रेष्ठ दान — पुस्तक दान 📚
"एक पुस्तक किसी एक विद्यार्थी की नहीं, बल्कि उसके पूरे भविष्य की दिशा बदल सकती है।"
हमें अत्यंत हर्ष है कि #स्वास्तिक_संकल्प_ट्रस्ट के #स्वास्तिक_पुस्तकालय हेतु कुल 93 महत्वपूर्ण पुस्तकें प्राप्त हुई हैं, जो अब आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी।
🌸 विशेष आभार
🌿 कुमारी साक्षी ध्यानी (हरिपुर कलां)
द्वारा आकाश कोचिंग की 42 नीट/मेडिकल सहित अन्य महत्वपूर्ण मेडिकल पुस्तकें पुस्तकालय को भेंट की गईं।
🌿 कुमारी वंशिका भाटी (कनखल)
जिनका चयन नर्सिंग स्टाफ, सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली में हुआ है, उन्होंने अपनी 17 नीट/मेडिकल की पुस्तकें पुस्तकालय को समर्पित कीं।
🌿 साथ ही उनकी छोटी बहन द्वारा 27 कॉमर्स एवं अकाउंटेंसी की पुस्तकें भी पुस्तकालय को भेंट की गईं।
🙏 #स्वास्तिक_संकल्प_ट्रस्ट परिवार इन सभी दानदाताओं के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करता है।
हमें विश्वास है कि इन पुस्तकों के माध्यम से अनेक विद्यार्थी अपने सपनों को साकार करेंगे और भविष्य में समाज एवं राष्ट्र की सेवा करेंगे।
📖 यदि आपके पास भी प्रतियोगी परीक्षाओं, विद्यालय, महाविद्यालय या अन्य उपयोगी विषयों की पुस्तकें हैं, जिन्हें आप समाजहित में दान करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें। आपका छोटा-सा सहयोग किसी विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बन सकता है।
"ज्ञान बाँटने से घटता नहीं, पीढ़ियाँ संवरती हैं।" 🌱
#स्वास्तिक_संकल्प_ट्रस्ट (पंजीकृत), उत्तराखण्ड
स्वस्मै स्वल्पम्, समाजाय सर्वस्वम्।

26/06/2026

" ुवा_नशे_की_भेंट_चढ़_गया... शायद कल किसी और घर की बारी हो, यदि हम आज भी चुप रहे।"

नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार की खुशियाँ छीन लेता है। हर दिन कोई माँ अपने बेटे को खो रही है, कोई बच्चा अपने पिता को और कोई परिवार अपना भविष्य।
इसी चिंता को लेकर #नशा_मुक्ति_सप्ताह के अंतर्गत हरिपुर कला में #जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान एक परिवार ने अपनी पीड़ा साझा की और एक युवा ने सार्वजनिक रूप से नशा छोड़कर उपचार का संकल्प लिया।
यदि आपके आसपास भी कोई नशे की गिरफ्त में है, तो उसे अकेला मत छोड़िए। उसे उपचार, परामर्श और सहयोग की ओर बढ़ाइए। एक सही कदम किसी का जीवन बचा सकता है।
नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें।
चुप्पी नहीं, जागरूकता ही समाधान है।















21/06/2026

#योग केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है।
#स्वास्तिक_संकल्प_ट्रस्ट, भागीरथी समन्वय परिषद, INO एवं #आयुष_मंत्रालय से संबद्ध अभियान के अंतर्गत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में योग, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
जब युवा नशामुक्त होगा, तभी स्वस्थ वृद्धावस्था का सपना साकार होगा। 🧘‍♂️🌳🇮🇳

20/06/2026

👉"जब युवा नशामुक्त होगा, तभी स्वस्थ वृद्धावस्था का सपना साकार होगा।"
🎯 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आइए, राजकीय नशा मुक्ति केंद्र, रायवाला में आयोजित योग शिविर से जुड़ें और पुनर्वास की राह पर अग्रसर साथियों का उत्साहवर्धन करें।
योग अपनाएँ, नशा छोड़ें, स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दें। 🧘‍♂️🇮🇳

🧘‍♂️ ईश्वर की कृपा, गुरुओं के आशीर्वाद एवं आप सभी के सहयोग से एक नई जिम्मेदारी प्राप्त हुई है।हमें यह बताते हुए प्रसन्नत...
17/06/2026

🧘‍♂️ ईश्वर की कृपा, गुरुओं के आशीर्वाद एवं आप सभी के सहयोग से एक नई जिम्मेदारी प्राप्त हुई है।
हमें यह बताते हुए प्रसन्नता है कि International Naturopathy Organisation (INO) द्वारा आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 हेतु मुझे देहरादून जनपद का जिला समन्वयक (District Coordinator) नियुक्त किया गया है।
यह दायित्व व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि योग, प्राकृतिक चिकित्सा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनसेवा के क्षेत्र में सामूहिक प्रयासों की पहचान है। इस अवसर पर मैं INO परिवार, आयुष मंत्रालय से जुड़े सभी मार्गदर्शकों तथा स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट परिवार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
आगामी समय में "स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट" के द्वारा देहरादून जनपद में योग को जन-जन तक पहुँचाने तथा अधिकाधिक लोगों को स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का प्रयास रहेगा।
"स्वस्मै स्वल्पं, समाजाय सर्वस्वम्"
🙏 आप सभी का स्नेह, मार्गदर्शन एवं सहयोग अपेक्षित है।

26/05/2026

🪔 माँ गंगा दशहरा पर्व के पावन अवसर पर स्वास्तिक संकल्प घाट पर भव्य सामूहिक दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर 551 दीप प्रज्वलित कर माँ गंगा जी को समर्पित किए गए तथा समस्त परिवारों के सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की गई।
कार्यक्रम से पूर्व गंगा घाट किनारे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें खिचड़ी एवं पुलाव प्रसाद लगभग 250 से अधिक श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।
स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट (रजि.) द्वारा सनातन संस्कृति, सेवा और जनकल्याण हेतु यह आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। 🙏
#गंगादशहरा

Big shout out to my newest top fans! 💎 Sumit Mishra, Chinmay Bhadoriya, Rishabh Ris, Vishal PundirDrop a comment to welc...
21/02/2026

Big shout out to my newest top fans! 💎 Sumit Mishra, Chinmay Bhadoriya, Rishabh Ris, Vishal Pundir

Drop a comment to welcome them to our community, fans

18/02/2026

👉 “अगर आप भी समाधान चाहते हैं, तो इस वीडियो को शेयर जरूर करें।”
🎯आज की इस छोटी वीडियो में स्पष्ट है कि इस स्थान पर लोगों का सड़क पार करना एक वास्तविकता है। जब आवाजाही निरंतर है, तो सुरक्षित पार करने की व्यवस्था भी उतनी ही आवश्यक है।
👉यह मांग किसी संरचना विशेष की नहीं, बल्कि जनसुरक्षा की है।
👉समाधान तकनीकी आधार पर निकाला जाना चाहिए।

Address

Sadhubela Puram, Near Petrol Pump, Haripur Kala, Vaya Raiwala
Dehra Dun
249205

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Swastik Sankalp Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category