Dehradun Homeguards

Dehradun Homeguards होमगार्ड्स स्थापना दिवस 6 दिसंबर 🇮🇳

DISTRICT OFFICE

भावपूर्ण श्रद्धांजलि
04/09/2026

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

🙏 भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏

होमगार्ड स्व0 श्री दीक्षित चौहान जी के आकस्मिक निधन पर ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

जनपद ऊधम सिंह नगर के कोतवाली जसपुर में तैनात होमगार्ड स्व0 श्री दीक्षित चौहान जी पुत्र उपेंद्र प्रताप सिंह चौहान निवासी ग्राम धरमपुर जसपुर उधम सिंह नगर का कल रात्रि सड़क दुर्घटना से आकस्मिक निधन हो गया।

स्व0 श्री दीक्षित चौहान जी ग्राम धरमपुर जसपुर उधम सिंह नगर के निवासी थे तथा वर्ष 2021 में होमगार्ड विभाग में भर्ती हुए थे तथा वर्तमान में कोतवाली जसपुर की बाजार चौकी में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

स्व0 श्री दीक्षित चौहान जी के आकस्मिक निधन पर ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार गहरा शोक व्यक्त करती है। यह अपूरणीय क्षति हम सभी के लिए अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस दुःखद घड़ी में धैर्य, साहस एवं शक्ति प्रदान करें।

जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार इस दुःख की घड़ी में शोक-संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।

💐🙏🏻 ॐ शांति 💐🙏🏻

  💐💐💐💐🔶दिनाँक 31.08.2026 को होमगार्ड्स विभाग से अधिवर्षता आयु 60 वर्ष पूर्ण  होने के फलस्वरूप माह अगस्त 2026 में सेवानिव...
31/08/2026

💐💐💐💐
🔶दिनाँक 31.08.2026 को होमगार्ड्स विभाग से अधिवर्षता आयु 60 वर्ष पूर्ण होने के फलस्वरूप माह अगस्त 2026 में सेवानिवृत्ति हो रहे 2 होमगार्ड जवान हेतु जिला होमगार्ड्स कार्यालय देहरादून में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें #जिला_कमांडेंट_महोदय द्वारा सेवानिवृत्त होमगार्ड्स को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें शॉल पहनाकर, स्मृति चिन्ह् भेंट करते हुए होमगार्ड्स परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत्त जीवन के सुखद, शांतिमयी एवं भविष्य में अच्छे स्वास्थ्य व सुखद पारिवारिक जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई एवं उनके द्वारा होमगार्ड्स विभाग को दी गई सेवाओं की सराहना की गई।
🔶इसके अतिरिक्त उक्त विदाई समारोह के अवसर पर कार्यालय के समस्त वैतनिक/अवैतनिक अधिकारी/कर्मचारी तथा होमगार्ड्स के परिजन आदि उपस्थिति रहे।
रिटायर्ड होमगार्ड्स

1. 1908 तीर्थराज
2. 2238 केशर सिंह

जरूरतमंद को समय से रक्तदान कर होमगार्ड जवान 1938 नागेन्द्र ने दिया अच्छे नागरिक होने का परिचय l
30/08/2026

जरूरतमंद को समय से रक्तदान कर होमगार्ड जवान 1938 नागेन्द्र ने दिया अच्छे नागरिक होने का परिचय l

29/08/2026
29/08/2026
20/08/2026
 #परेड_स्वतंत्रता_दिवस_2026आज 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तराखंड सरकार जी के सम...
15/08/2026

#परेड_स्वतंत्रता_दिवस_2026
आज 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तराखंड सरकार जी के सम्मानार्थ आयोजित भव्य परेड में देहरादून होमगार्ड्स की 1 टुकड़ी (1 टोली कमाण्डर एवं 21 जवान) द्वारा प्रतिभाग किया गया l उक्त परेड में पुलिस, PAC, crpf, PRD और NCC आदि बलों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया l

इस साल भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश के गौरवपूर्ण इतिहास का प्रतीक राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अ...
15/08/2026

इस साल भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश के गौरवपूर्ण इतिहास का प्रतीक राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय देहरादून में जिला कमांडेंट महोदय श्री निर्मल जोशी द्वारा ध्वजारोहण किया गया l जिसमें कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।
यह पावन पर्व हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है l जिनके कारण हमें आजाद भारत का गौरव प्राप्त हुआ l
आप सभी भारतवासियों को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें l
भारत माता की जय l
वंदे मातरम l

सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा, आप सभी भारत वासियों को 80वे स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं  Happy indepen...
15/08/2026

सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा, आप सभी भारत वासियों को 80वे स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं
Happy independence day.

Address

कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड्स देहरादून नंदा की चौकी प्रेमनगर
Dehra Dun
248007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dehradun Homeguards posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share