06/09/2026
आज दिनांक 6 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष् में उनके जन्मदिवस (17 सितंबर) से शुरु होने वाले कार्यक्रम "सेवा संकल्प अभियान" के निमित श्रीदेव सुमन नगर मंडल (मसूरी विधानसभा) की एक मंडल कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप रावत जी के द्वारा की गई।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रदेश मंत्री श्रीमती नेहा जोशी जी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाले सभी 11 कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में विस्तार से चर्चा की।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी जी ने माननीय प्रधानमंत्री जी के जीवन से प्रेरणा लेने तथा सेवा संकल्प अभियान के निमित्त होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु पार्टी के सभी सम्मानित पदाधिकारीगणों और कार्यकर्ताओ से विशेष आह्वान किया।
कार्यशाला के अंत में मंडल के नवनियुक्त विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों और सह-संयोजकों का माननीय कैबिनेट मंत्री जी के द्वारा पटका पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सुरेन्द्र राणा जी (जिला प्रकोष्ठ संयोजक),जगदीश सेमवाल जी (जिला मंत्री), समीर डोभाल जी (जिला मंत्री),अरविंद डोभाल जी (विधायक प्रतिनिधि),
आर एस परिहार जी (बी एल ऐ-1),निरंजन डोभाल जी (वरिष्ठ भाजपा नेता), मानवेंद्र सती जी (विधानसभा प्रभारी, सोशल मीडिया), अंकित जोशी जी (मंडल उपाध्यक्ष), मीनू चड्ढा जी (मंडल उपाध्यक्ष), आशीष थापा जी(मंडल महामंत्री),भावना चौधरी जी (मंडल महामंत्री),अजय कुमार जी (मंडल मंत्री), इन्दर परमार जी (मंडल मंत्री), पंकज जोशी जी (मंडल मंत्री), भावना बिष्ट जी (मंडल मंत्री), आशीष कौशिक जी (मंडल आईटी प्रभारी), सुनीता डंडरियाल जी (मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा), रविंद्र कुमार जी(मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा), राजेश राजौरीया जी (वरिष्ठ भाजपा नेता), मोहन बहुगुणा जी (पार्षद),योगेश घाघट जी (पार्षद), भूपेंद्र कठैत जी (पार्षद),संजय नौटियाल जी (पूर्व पार्षद), कमल थापा जी (पूर्व पार्षद),शक्तिकेंद संयोजक, बूथ अध्यक्ष,और ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संचालन मंडल महामंत्री आशीष थापा जी ने किया।