Dehradun Traffic Police

Dehradun Traffic Police At present, Headed by, S.P Traffic with Circle OfficerTraffic-01, Traffic Inspector-04, TSI-05, Add TSI -15, 103 Male and Female Constable

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस देहरादून द्वारा की गई आ...
26/08/2026

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस देहरादून द्वारा की गई आज की कार्रवाई का विवरण ...

24/08/2026

#ट्रैफिक_प्लॉन

➡️दिनांक को 26/08/2026 को बारावफात शोभायात्रा के दृष्टिगत #यातायात_प्लान

👉समय प्रातः 08.00 बजे से समाप्ति तक

■ उक्त शोभायात्रा के साथ –साथ यातायात भी चलेगा। शोभा यात्रा सडक के बांयी ओर चलेगी साथ ही दाहिने तरफ से यातायात भी चलता रहेगा। आवश्यकता पडने पर आंशिक रूप से पटेलनगर मण्डी, लालपुल, बल्लीवाला चौक तथा सहारनपुर चौक से यातायात को डायवर्ट किया जायेगा।

■ शोभा यात्रा के प्रिन्स चौक पहुँचने पर प्रिन्स चौक से द्रोण कट जाने वाला यातायात को आंशिक रूप से चन्दननगर कट होते हुये दून चौक की ओर भेजा जायेगा।

■ शोभा यात्रा के द्रोण कट से कचहरी रोड की ओर आने पर तहसील चौक से प्रिन्स चौक जाने वाले यातायात को रोक –रोक कर छोडा जायेगा तथा शोभायात्रा के द्रोण कट पास करने पर प्रिन्स चौक से आने वाले यातायात को तहसील चौक की ओर भेजा जायेगा।

■ शोभा यात्रा के दून चौक पहुँचने पर तहसील चौक से दून चौक जाने वाले यातायात को प्रिन्स चौक की ओर भेजा जायेगा एवं बुद्धा चौक से दून चौक जाने वाले यातायात को दर्शनलाल चौक से तहसील चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

■ शोभा यात्रा के बुद्धा चौक पास करने पर मनोज क्लिनिक की ओर कोई भी यातायात नही भेजा जायेगा।

■ शोभा यात्रा के दृष्टिगत बुद्धा चौक पास करने के पश्चात कॉन्वेट तिराहा से मनोज क्लिनिक की ओर कोई भी यातायात नही आयेगा साथ ही मनोज क्लिनिक से यातायात को क्रॉस रोड की ओर भेजा जायेगा।

■ शोभा यात्रा के दृष्टिगत क्रॉस रोड से आने वाले यातायात को मनोज क्लिनिक से मुख्य शाखा एस0बी0आई0 बैंक की ओर भेजा जायेगा।

■ शोभायात्रा के मजार पहुँचने पर यातायात को सामान्य कर दिया जायेगा।


 #टपकेश्वर_शोभायात्रा_के_दृष्टिगत_Traffic_Plan 👉दिनांक 26/08/2026 को शिवाजी धर्मशाला से श्री टपकेश्वर शोभायात्रा का कार्...
24/08/2026

#टपकेश्वर_शोभायात्रा_के_दृष्टिगत_Traffic_Plan

👉दिनांक 26/08/2026 को शिवाजी धर्मशाला से श्री टपकेश्वर शोभायात्रा का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके दृष्टिगत देहरादून शहर का #यातायात_प्लान निम्नवत् रहेगा।

➡️ रुट – शिवाजी धर्मशाला – सहारनपुर चौक – झंडा बाजार – पल्टन बाजार – घंटाघर – बिन्दाल – कैण्ट क्षेत्र – डाकरा बाजार – गढ़ी कैण्ट चौक – टपकेश्वर मन्दिर

👉 #समय – 10.00 बजे से प्रारम्भ

1- शोभायात्रा के शिवाजी धर्मशाला से प्रस्थान करने पर निंरजनपुर मंडी लालपुल व मातावाला बाग कट से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को जीएमएस रोड़ की ओर डायवर्ट किया जायेगा एवं प्रिन्स चौक, रेलवे स्टेशन से आने वाले यातायात को रोक-रोक कर छोड़ा जायेगा।

2- शोभायात्रा के सहारनपुर चौक पर पहुंचने से पूर्व बल्लीवाला व लक्ष्मण चौक से कोई भी वाहन सहारनपुर चौक की ओर नही आयेगा, वाहनों को बल्लीवाला से कमला पैलेस की ओर व लक्ष्मण चौक से पार्क रोड़ की ओर भेजा जायेगा।

3- शोभायात्रा के सहारनपुर चौक से झंडा बाजार में प्रवेश करने तथा सहारनपुर चौक पर यातायात के सामान्य होने पर सभी डायवर्जन को सामान्य कर दिया जायेगा।

4- शोभायात्रा के घंटाघर पहुंचने पर घंटाघर से चकराता रोड जाने वाले यातायात को दिलाराम चौक की ओर से अपने गंतव्य स्थान की ओर भेजा जायेगा।

5- बल्लूपुर की ओर से आने वाले यातायात को बल्लूपुर से किशननगर चौक से बिन्दाल चौकी कट, बिन्दाल / कैण्ट क्षेत्र की ओर होते हुए दिलाराम चौक की ओर यातायात के दबाव के अनुसार डायवर्ट किया जायेगा।

6- शोभायात्रा का पिछला हिस्सा बिन्दाल कट पास करने पर सभी डाईवर्जन सामान्य किये जायेगे।

7- शोभायात्रा के पोस्ट ऑफिस पहुंचने पर वाटिका तिराहा से आने वाला यातायात आकाशगंगा तिराहा होते हुए पोस्ट ऑफिस की ओर भेजा जायेगा व पोस्ट ऑफिस से वाटिका तिराहा जाने वाले यातायात को रोक-रोक कर छोड़ा जायेगा।

8- शोभायात्रा का पिछला हिस्सा डाकरा रोड़ पास करने पर यातायात सामान्य कर दिया जायेगा।

🚧बैरियर/डायवर्ट प्वांइट🚧

1- पटेलनगर मण्डी
2- बल्लीवाला चौक
3- मातावाला बाग तिराहा
4- बल्लुपूर चौक
5- कौलागढ चौक
6- दर्शनलाल चौक
7- प्रिंस चौक
8- घंटाघर

#नोट-

1- आपातकालीन सेवा वाले वाहनो का जाने दिया जायेगा।

2- वाहन चालकों से अनुरोध की समय 14:00 बजे से 20:00 बजे तक घंटाघर, चकराता रोड़, बल्लूपुर से घंटाघर मार्ग का प्रयोग न करते हुए अन्य वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करे।

3- शोभायात्रा के दृष्टिगत सभी प्रकार के लोडिंग वाहनो का समय प्रातः 10.00 बजे से 20.00 बजे तक शहर क्षेत्र में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

4- अतः देहरादून की सभ्रान्त नागरिको / जनता से अपील है कि उपरोक्त शोभायात्रा मार्गो का प्रयोग न करते हुए अपने गंतव्य स्थान के लिये अन्य वैकल्पिक व डायवर्जन मार्गो का प्रयोग कर देहरादून पुलिस को अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करे।


 #शराब_पीकर_वाहन चलाने वालों के विरुद्ध,  #यातायात_पुलिस_देहरादून द्वारा की जा रही सख्त कार्यवाही🚔  #एसएसपी_देहरादून के ...
24/08/2026

#शराब_पीकर_वाहन चलाने वालों के विरुद्ध, #यातायात_पुलिस_देहरादून द्वारा की जा रही सख्त कार्यवाही

🚔 #एसएसपी_देहरादून के निर्देशन तथा #पुलिस_अधीक्षक_यातायात_देहरादून के पर्यवेक्षण में यातायात नियमों का उल्लंघन तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस देहरादून द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस क्रम में दिनांक 23-24/08/2026 की रात्रि को यातायात पुलिस द्वारा 3 स्थानों पर 2-2 टीमें गठित की गई थी ।
📌 गठित टीमों द्वारा अलग-अलग स्थान पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए 18 वाहन सीज किए गए ।

🚦यातायात पुलिस देहरादून की उक्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी । 🚦

🚦 अतः वाहन चालकों से अनुरोध है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं । मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का पालन करें, खुद भी सुरक्षित रहे दूसरों को भी सुरक्षित रखें ।। 🚦


 #यातायात_नियमों_के_उल्लंघन,  #अवैध_पार्किंग एवं  #अतिक्रमण के विरुद्ध  #यातायात_पुलिस_देहरादून की कार्रवाई लगातार जारी ...
23/08/2026

#यातायात_नियमों_के_उल्लंघन, #अवैध_पार्किंग एवं #अतिक्रमण के विरुद्ध #यातायात_पुलिस_देहरादून की कार्रवाई लगातार जारी है, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और सभी को सुगम एवं सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराया जा सके। 🚔

🚦 नियमों का पालन करें, सुरक्षित सफर करें।🚦



#सड़कसुरक्षा #देहरादून

15/08/2026

🇮🇳 *यातायात पुलिस देहरादून ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* 🇮🇳

*श्री जितेंद्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक यातायात / अपराध द्वारा यातायात परिसर में शान से लहराया तिरंगा

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर SP Traffic/ Crime द्वारा पुलिस कार्मिकों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, ईमानदारी एवं कर्तव्य के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया।

🍬 इस अवसर पर महोदय द्वारा पुलिस कार्मिकों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा करते हुए स्वयं मिठाई वितरित कर सभी को शुभकामनाएं दीं।
🇮🇳



#कर्तव्यनिष्ठा #देशभक्ति #स्वतंत्रतादिवस #टिहरीपुलिस #उत्तराखंडपुलिस 🇮🇳

 #रुट_डाइवर्ट_प्लॉन🇮🇳आगामी स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत दिनॉक 14/08/2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित तिरंग...
13/08/2026

#रुट_डाइवर्ट_प्लॉन

🇮🇳आगामी स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत दिनॉक 14/08/2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित तिरंगा रैली के दौरान #डायवर्जन_प्लान

👉समय 16.30 बजे से समाप्ति तक

■ तिरंगा रैली के न्यू कोर्ट कम्पांउड से प्रस्थान करनें पर रिचिरिच से प्रिंस चौक जाने वाले ट्रैफिक को दून चौक होते हुये भेजा जायेगा, साथ ही प्रिंस चौक से हरिद्धार रोड जाने वाले ट्रैफिक को द्रोण कट होते हुये भेजा जायेगा।

■ तिरंगा रैली के प्रिंस चौक पास करने पर प्रिंस चौक से तहसील चौक जाने वाले ट्रैफिक को चन्दन नगर कट होते हुये भेजा जायेगा।

■ तिरंगा रैली के तहसील चौक पास करनें पर द्रोण कट से तहसील चौक जाने वाले ट्रैफिक को आईजी कट होते हुये भेजा जायेगा एवं दून चौक से तहसील चौक की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं जायेगा।

■ तिरंगा रैली के दर्शनलाल चौक पास करने पर बुद्धा चौक से घंटाघर जाने वाले ट्रैफिक को लैन्सडाउन चौक होते हुये भेजा जायेगा एवं तहसील चौक से दर्शनलाल चौक की ओर जाने वाले ट्रैफिक को दून चौक से बुद्धा चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

■ तिरंगा रैली के घंटाघर पहुँचने पर दर्शनलाल चौक से घंटाघर की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं जायेगा, साथ ही यातायात के दबाव के अनुसार ओरियण्ट चौक से ट्रैफिक को आवश्कतानुसार डायवर्ट किया जायेगा।

■ तिरंगा रैली के सकुशल समाप्त होने पर सभी डायवर्ट प्वांइट से ट्रैफिक को सामान्य कर दिया जायेगा।

🚧बैरियर/डायवर्जन प्वांइट🚧

1- रिचिरिच तिराहा
2- प्रिंस चौक
3- द्रोण कट
4- बुद्धा चौक
5- दून चौक
6- दर्शनलाल चौक।


80 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यातायात पुलिस द्वारा जारी किया यातायात प्लान
12/08/2026

80 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यातायात पुलिस द्वारा जारी किया यातायात प्लान

12/08/2026

Address

Near Doon Hospital
Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dehradun Traffic Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dehradun Traffic Police:

Shortcuts

Share