04/09/2026
समरसता का संकल्प, सामाजिक एकता का संदेश! 🚩
योगनगरी ऋषिकेश के पावन त्रिवेणी घाट पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत भव्य कलश वंदन यात्रा एवं मां गंगा की दिव्य आरती का आयोजन हुआ।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन हमें समानता, सामाजिक समरसता और बंधुत्व का मार्ग दिखाता है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समरस समाज के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य जी, प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत जी, कैबिनेट मंत्री श्री खज़ान दास जी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. स्वराज विद्वान जी, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री बलबीर घुनियाल जी, जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र तड़ियाल जी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट जी, विधायक ऋषिकेश श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी, विधायक डोईवाला श्री बृजभूषण गैरोला जी, संत रविदास महाराज विश्व महापीठ के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार जी, मेयर ऋषिकेश श्री शम्भु पासवान जी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री आनंद कुमार जी सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।