Shivam Bahuguna - Shibbu

Shivam Bahuguna - Shibbu founder TEAM WARRIORS UTTRAKHAND

01/07/2026
30/06/2026

Team Warriors - Uttarakhand
Jan Lok Sewa
Dehradun Wale

29/06/2026
29/06/2026

27 जून 2026 को नगर निगम टाउन हॉल में वी आई पी सोसाइटी द्वारा रखे गए UTTARAKHAND EXCELLENCE AWARD 2026 में उपस्थित रहने का अवसर प्राप्त हुआ और साथ ही सोशल सर्विसेज केटेगरी में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया । हमारे परिवार के लिये यह एक गर्व का पल है जिसके लिए सीधा श्रेय हमारे पूरे परिवार को जाता है । साथ ही धन्यवाद करना चाहेंगे आदरणीय नलिनी मैम का जिन्होंने हमें अपने इस खास अवसर पर बुलाया और इसका हिस्सा होने का अवसर दिया । Team Warriors - Uttarakhand Dehradun Wale

आज टीम वॉरियर्स उत्तराखंड ने सब-इंस्पेक्टर सूरज कंडारी जी एवं जाखन पुलिस चौकी की पूरी टीम का उनके सराहनीय एवं त्वरित कार...
29/06/2026

आज टीम वॉरियर्स उत्तराखंड ने सब-इंस्पेक्टर सूरज कंडारी जी एवं जाखन पुलिस चौकी की पूरी टीम का उनके सराहनीय एवं त्वरित कार्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

कैनाल रोड एवं इंद्रबावा मार्ग क्षेत्र में मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों से स्थानीय नागरिकों को हो रही परेशानी की शिकायत पर पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए मात्र 4–5 घंटों के भीतर पाँच बाइक सवारों को उनकी मोटरसाइकिलों सहित चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की। इस पहल से क्षेत्र के बुजुर्गों, स्कूली बच्चों एवं स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है।

इस अवसर पर टीम वॉरियर्स उत्तराखंड ने SI सूरज कंडारी जी एवं उनकी टीम से भेंट कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। खुशी एवं सम्मान के प्रतीक स्वरूप टीम द्वारा उन्हें तुलसी का पौधा भी भेंट किया गया तथा भविष्य में जन-सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए मिलकर कार्य करने पर भी सार्थक चर्चा हुई।

जनहित के प्रति ऐसी संवेदनशील एवं समर्पित पुलिसिंग निश्चित रूप से जनता का विश्वास मजबूत करती है तथा समाज और प्रशासन के बीच सहयोग की भावना को बढ़ावा देती है।

27 जून 2026 को नगर निगम टाउन हॉल में वी आई पी सोसाइटी द्वारा रखे गए UTTARAKHAND EXCELLENCE AWARD 2026 में उपस्थित रहने क...
29/06/2026

27 जून 2026 को नगर निगम टाउन हॉल में वी आई पी सोसाइटी द्वारा रखे गए UTTARAKHAND EXCELLENCE AWARD 2026 में उपस्थित रहने का अवसर प्राप्त हुआ और साथ ही सोशल सर्विसेज केटेगरी में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया । हमारे परिवार के लिये यह एक गर्व का पल है जिसके लिए सीधा श्रेय हमारे पूरे परिवार को जाता है । साथ ही धन्यवाद करना चाहेंगे आदरणीय नलिनी मैम का जिन्होंने हमें अपने इस खास अवसर पर बुलाया और इसका हिस्सा होने का अवसर दिया ।

03/06/2026

आज अपनी संस्था Team Warriors - Uttarakhand व Jan Lok Sewa के कार्यों की वजह से जो मुकाम हासिल हुआ उसके लिये मैं आप सभी का शुक्रगुजार हूँ , आप सभी का सहयोग हमेशा साथ रहता है इसी कारण मुझे कई स्थानों पर विशेष महत्व मिलता है जिसका मैं आप सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूँ ।
आज बड़ी बहन श्रीमती मीना राणा जी के नए गाने के विमोचन में प्रेस क्लब में गढ़ रत्न आदरणीय श्री नरेन्द्र सिंह नेगी जी के साथ मंच साँझा करने का अवसर प्राप्त हुआ । जिन्हें सुनते हुए हम बड़े हुए हमारा जीवन जिनके गाने सुनते हुए गुजर रहा है उनके साथ आज एक मंच पर होना मेरे लिए गर्व का विषय है । साथ ही धन्यवाद देना चाहूंगा भाई सूरज रावत ( त्राटक ) जी का जिनके सहयोग से यह सम्भव हो पाया ।
Suraj Singh Rawat

Team Warriors - Uttarakhand   - Shivam Bahuguna - Shibbu आज दिनाँक 03-04-2026 को बलूनी हॉस्पिटल में मरीज अनूप को O POSIT...
03/04/2026

Team Warriors - Uttarakhand
- Shivam Bahuguna - Shibbu
आज दिनाँक 03-04-2026 को बलूनी हॉस्पिटल में मरीज अनूप को O POSITIVE WHOLE BLOOD की आवश्यकता पड़ी तो Team Warriors Uttrakhand के संस्थापक भाई Shivam Shibbu Bahuguna ने केस संज्ञान में लिया और तुरंत Devbhoomi Blood Bank Dehradun पहुँच #महादान #रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया । हम नमन करते हैं ऐसे वीरों को जो समाजसेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों व आप और आपके परिवार को सुख समृद्धि की प्राप्ति हों ।

सादर प्रणाम 🙏🏻आप सभी को व आप सभी के परिवार को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई । यह रंगों का त्योह...
03/03/2026

सादर प्रणाम 🙏🏻
आप सभी को व आप सभी के परिवार को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई । यह रंगों का त्योहार आपके जीवन में खुशहाली लाएं व आप सभी को स्वस्थ रखें ।
पुनः आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं ।
शिवम बहुगुणा
टीम वारियर्स उत्तराखंड / जन लोक सेवा

Address

Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shivam Bahuguna - Shibbu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Shivam Bahuguna - Shibbu:

Shortcuts

Share

Category