11/06/2026
नई दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी सम्मिलित हुए।
'विकसित भारत @2047 : समावेशी मानव विकास' विषय पर केंद्रित इस महत्वपूर्ण बैठक में मानव संसाधन विकास, प्रभावी सुशासन, नवाचार और जनसहभागिता के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु व्यापक चर्चा हुई।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने, युवाओं, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाने तथा पारदर्शी एवं उत्तरदायी शासन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। केंद्र और राज्यों के समन्वित प्रयास एवं जनभागीदारी के दम पर विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में उत्तराखंड अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।