29/08/2026
उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं द्वाराहाट विधानसभा के पूर्व विधायक श्री पुष्पेश त्रिपाठी जी Pushpesh Tripathi के नेतृत्व में जननायक स्वर्गीय श्री बिपिन त्रिपाठी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए "श्रद्धांजलि परिवर्तन यात्रा" निकाली जा रही है।
यह यात्रा 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चौखुटिया-द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी । यात्रा की शुरुआत 30 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे शीतला पुष्कर मैदान, द्वाराहाट में जननायक स्वर्गीय श्री बिपिन त्रिपाठी जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर की जाएगी ।
इस यात्रा का आयोजन उत्तराखंड क्रांति दल, द्वाराहाट एवं बिपिन त्रिपाठी विचार मंच द्वारा किया जा रहा है।
जननायक स्वर्गीय श्री बिपिन त्रिपाठी जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन उत्तराखंड की अस्मिता, जनहित, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए समर्पित किया। आज आवश्यकता है कि उनके संघर्ष, विचारों और सपनों को जन-जन तक पहुँचाया जाए तथा एक सशक्त, स्वाभिमानी और जनहितकारी उत्तराखंड के निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाया जाए।
आप सभी से आग्रह है कि इस श्रद्धांजलि परिवर्तन यात्रा से जुड़ें और जननायक स्वर्गीय श्री बिपिन त्रिपाठी जी के संघर्ष, विचारों एवं जनआंदोलन की विरासत को घर-घर तक पहुँचाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
आइए, उनके विचारों को जनशक्ति बनाएं और उत्तराखंड के नव निर्माण के संकल्प को मजबूत करें।
जय भारत! जय उत्तराखंड!
Kashi Singh Airy
Uttarakhand Kranti Dal