Uttarakhand Cooperative Union

Uttarakhand Cooperative Union Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Uttarakhand Cooperative Union, Government Organization, UCF SADAN Deep Nagar Second Floor Near Rishpana Pool, Dehra Dun.

Uttarakhand Regional Co-Operative Union Ltd., Dehradun has been formed on 16.02.2018 through registration number-U-11.Uttarakhand Regional Co-Operative Union Ltd., Dehradun has the following objective to make it strong, self-reliant and self-reliant.

चंडीगढ़ के मुख्यमंत्री जी से शिष्टाचार भेंट करते उत्तराखंड सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत जी।Nayab Saini Ministry of Co...
17/08/2026

चंडीगढ़ के मुख्यमंत्री जी से शिष्टाचार भेंट करते उत्तराखंड सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत जी।

Nayab Saini
Ministry of Cooperation, Government of India Press Information Bureau - PIB, Government of India Dr Dhan Singh Rawat

चंडीगढ़ में हरियाणा के लोकप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी से आत्मीय भेंट हुई।

इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक एवं जनहित के विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

आओ फिर एक प्रण करें,भारत को और महान करें।वीरों के सपनों का हिंदुस्तान,मिलकर हम साकार करें! 🇮🇳Dr Dhan Singh Rawat
15/08/2026

आओ फिर एक प्रण करें,
भारत को और महान करें।
वीरों के सपनों का हिंदुस्तान,
मिलकर हम साकार करें! 🇮🇳

Dr Dhan Singh Rawat

जय हिंद।
15/08/2026

जय हिंद।

06/08/2026

*सावन में श्रद्धालुओं को मिलेगा 'निर्वाण गंगाजल' का पावन प्रसाद*

*देवप्रयाग संगम से 5,000 पवित्र कलश बाबा भदेश्वर धाम, बस्ती के लिए रवाना*

उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन की पहल, सनातन आस्था को मिलेगा नया संबल

देहरादून, 6 अगस्त

पवित्र श्रावण मास में भगवान शिव के भक्तों की आस्था को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल के तहत उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन (पीसीयू) द्वारा देवभूमि उत्तराखंड के पवित्र देवप्रयाग संगम से लाए गए 'निर्वाण गंगाजल' के 5,000 पवित्र कलश उत्तर प्रदेश के बाबा भदेश्वर धाम, बस्ती के लिए रवाना किए गए।

इन कलशों में सुरक्षित रखा गया पवित्र गंगाजल सावन माह में बाबा भदेश्वर धाम पहुंचने वाले हजारों शिवभक्तों को प्रसाद स्वरूप उपलब्ध कराया जाएगा। यह पहल सनातन संस्कृति, गंगा की पवित्रता और धार्मिक आस्था को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन का एक सराहनीय प्रयास है।

उत्तराखंड सहकारिता विभाग की शीर्ष सहकारी संस्था उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन (पीसीयू) द्वारा सावन के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। देवभूमि उत्तराखंड के देवप्रयाग संगम से संकलित पवित्र गंगाजल को विशेष व्यवस्था के साथ विभिन्न राज्यों में भेजा जा रहा है।

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के प्रबंध निदेशक श्री एम.पी. त्रिपाठी ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में गंगाजल की मांग लगातार बढ़ रही है। श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए यूनियन विभिन्न राज्यों में 'निर्वाण गंगाजल' उपलब्ध करा रही है, ताकि अधिक से अधिक शिवभक्तों तक देवप्रयाग संगम का पावन गंगाजल पहुंच सके।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन भविष्य में भी धार्मिक, सामाजिक एवं जनहित से जुड़े ऐसे कार्यों के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान को देशभर में सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

Ministry of Cooperation, Government of India Press Information Bureau - PIB, Government of India Pushkar Singh Dhami Dr Dhan Singh Rawat Manglam Tripathi

Dr Dhan Singh Rawat
06/08/2026

Dr Dhan Singh Rawat

उत्तराखंड की सहकारिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प के साथ माननीय सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी का हरियाणा ...
06/08/2026

उत्तराखंड की सहकारिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प के साथ माननीय सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी का हरियाणा के चंडीगढ़ स्थित सहकारी बैंक का अध्ययन एवं भ्रमण दौरा आज प्रदेश के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ।

सहकारी बैंकिंग के क्षेत्र में नवाचारों, पारदर्शिता और बेहतर कार्यप्रणाली को अपनाने की दिशा में यह दौरा उत्तराखंड की सहकारिता व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की महत्वपूर्ण पहल है।

इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित करने वपर सभी प्रिंट मीडिया संस्थानों एवं पत्रकार बंधुओं का हृदय से धन्यवाद एवं आभार। आपके सहयोग से जनहित के सकारात्मक कार्य आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच रहे हैं।

सहकारिता से समृद्धि, समृद्ध उत्तराखंड की ओर एक और मजबूत कदम।


Press Information Bureau - PIB, Government of India Ministry of Cooperation, Government of India Amit Shah Pushkar Singh Dhami Dr Dhan Singh Rawat Manglam Tripathi Following

हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक (HARCO Bank) का उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया दौरा।इस अवसर ...
05/08/2026

हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक (HARCO Bank) का उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया दौरा।
इस अवसर पर HARCO Bank के नवनियुक्त अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल, प्रबंध निदेशक डॉ. प्रफुल्ल रंजन एवं वरिष्ठ अधिकारियों से सौहार्दपूर्ण भेंट हुई। डॉ. धन सिंह रावत ने श्री जुयाल को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बैंक नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।



Ministry of Cooperation, Government of India Press Information Bureau - PIB, Government of India Amit Shah Pushkar Singh Dhami Dr Dhan Singh Rawat

Ministry of Cooperation, Government of India Amit Shah Pushkar Singh Dhami Dr Dhan Singh Rawat
04/08/2026

Ministry of Cooperation, Government of India Amit Shah Pushkar Singh Dhami Dr Dhan Singh Rawat

आज के सभी प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार। #न्यूज
04/08/2026

आज के सभी प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार।

#न्यूज

प्रदेश में सहकारी बैंकिंग को बड़ी मजबूती!उत्तराखंड के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार के लि...
03/08/2026

प्रदेश में सहकारी बैंकिंग को बड़ी मजबूती!

उत्तराखंड के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार के लिए जिला सहकारी बैंकों की 34 नई शाखाओं को स्वीकृति मिल गई है। आरबीआई की अंतिम अनुमति मिलते ही इन शाखाओं का संचालन शुरू होगा। इससे किसानों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उपभोक्ताओं को अपने क्षेत्र में ही बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी।

*सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएंः डाॅ. धन सिंह रावत*

*आरबीआई की स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा बैंकों का संचालन*

*सहकारी बैंकों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं*

देहरादून, 3 अगस्त 2026

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बैकिंग सेवाओं के विस्तार को जिला सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं खोली जायेगी। सहकारिता विभाग ने विभिन्न जनपदों से प्राप्त नई शाखाएं खोलने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। नई शाखाओं के संचालन से दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचल में आम लोगों को बेहतर व आधुनिक बैंकिंग सुविधा मिलेगी साथ ही सहकारिता की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगी।

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश सरकार सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में जिला सहकारी बैंकों के विस्तार का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत प्रदेशभर में जिला सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं खोली जायेगी। डाॅ. रावत ने बताया कि विभाग को विभिन्न जनपदों से नई शाखाएं खोलने के कुल 41 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनमें से 34 प्रस्ताव स्वीकृत कर दिये गये हैं, जबकि 7 प्रस्ताव अपूर्ण पाये गये। इनमें हरिद्वार जनपद के पांच प्रस्तावों को आवश्यक संशोधन के बाद पुनः प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विभागीय मंत्री ने बताया कि नई शाखाओं संचालन को स्वीकृत प्रस्तावों के तहत अल्मोड़ा जनपद में कुवाॅली, चमड़खाल तथा नागचुलाखाल में जिला सहकारी बैंक की नई शाखाएं खोली जायेगी। इसके साथ ही देहरादून जनपद में छिद्दरवाला, त्यूनी, भाऊवाला, मालदेवता, आईटी पार्क सहस्त्रधारा, पौड़ी गढ़वाला में नौठा, पौखाल, सिगड्डी, नैनीताल में ज्योलीकोट, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (गैस गोदाम रोड़), पिथौरागढ़ में सूखीढांग, रीठाखाल, खिरमाण्डे, चन्डाक, जाखनी, टिहरी में धनोल्टी, मलेथा, पावकीदेवी, बगियालगांव, ऊधमसिंह नगर में पंतनगर, महुआडाबरा, सुल्तानपुरपटी, बगवाड़ा, नन्दपुर, खेमपुर, उत्तरकाशी में कोटधार, धारीकलोगी, सांकरी तथा चमोली जनपद में माईथान, लंगासू तथा नगरासू में जिला सहकारी बैंक की नई शाखा खोली जायेगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेशभर में जिला सहकारी बैंकों की 315 शाखाएं संचालित हैं। नई शाखाओं के शुरू होने से सहकारी बैंकिंग नेटवर्क और अधिक सशक्त होगा तथा किसानों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, लघु उद्यमियों एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं को बेहतर वित्तीय सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ-साथ सहकारिता आंदोलन को भी नई मजबूती मिलेगी।

सहकारिता मंत्री ने बताया कि विभागीय स्तर से सभी स्वीकृत प्रस्ताव भारतीय रिजर्व बैंक को भेज दिए गए हैं। आरबीआई की अनुमति प्राप्त होते ही नई शाखाओं का विधिवत संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन शाखाओं के खुलने से सहकारी बैंकों की पहुंच और व्यवसाय दोनों का विस्तार होगा तथा प्रदेश के ग्रामीण एवं सीमांत क्षेत्रों के समावेशी विकास को नई गति मिलेगी।

Ministry of Cooperation, Government of India Amit Shah Pushkar Singh Dhami Dr Dhan Singh Rawat

Address

UCF SADAN Deep Nagar Second Floor Near Rishpana Pool
Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttarakhand Cooperative Union posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Uttarakhand Cooperative Union:

Shortcuts

Share