06/08/2026
उत्तराखंड की रानीखेत विधानसभा में जहां सरकारी विद्यालयों में प्रधानाचार्य नहीं हैं विषय विशेषज्ञ नहीं नहीं होने की दशा में बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है वहीं भतरोजखान में विगत दो दिन पूर्व हुई गणेश गिरी के मृत्यु से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री तथा उत्तराखंड सरकार सभी का पुतला फूंका। क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक करगेती ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जहां रानीखेत विधायक स्वास्थ्य और शिक्षा के उच्च कोटि होने के बड़े बड़े होर्डिंग लगाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं वहीं सरकारी अस्पताल रैफर सेंटर बनकर रह गए हैं, आपातकाल में ड्यूटी वाले डॉक्टर या स्टाफ हॉस्पिटल में नहीं मिलते वहीं कई नवजात शिशु जान गंवा चुके हैं
पूर्व प्रधान गणेश गिरी की मौत पर दुख जताते हुए दीपक करगेती ने मौन व्यक्त भी किया।सुरेश असवाल ने कहा कि क्षेत्र में एक भी विद्यालय ऐसा नहीं जहां स्थाई प्रधानाचार्य हो। विषय विशेषज्ञ बच्चों को पढ़ाना छोड़कर प्रधानाचार्य के कार्यों में व्यस्त हैं।मुकुल पंत ने कहा विगत दिनों रेबीज के टीके के संबंध में भतरोजखान अस्पताल में गया था वहां टीके नहीं थे अंत में टीके के लिए रामनगर जाना पड़ा।ऐसे में कांग्रेस चौनलिया न्याय पंचायत अध्यक्ष अशोक कठायत, पूर्व प्रधान सुरेश असवाल,बूथ अध्य्क्ष कांग्रेस खजान चंद्र पंत , ललित गड़ाकोटी, चौनलिया यूथ न्याय पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत,कुबेर किरौला,चंदन किरौला,
मुकुल पंत, मनोज पंत, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय गड़ाकोटी, कुंदन सिंह नेगी आदि लोगों ने उत्तराखंड सरकार,शिक्षा मंत्री,और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन चौराहे पर किया।
Uttarakhand DIPR
Uttarakhand Police
Pushkar Singh Dhami
Anshul Singh IAS
रानीखेत न्यूज़