Aarushi Nishank

Aarushi Nishank Actor, Producer, Social Activist, Cultural Leader, Co-Founder Sparsh Ganga. Doctorate Holder, PhD
(3)

18/08/2026

Proud to be a speaker at TV9 Bharatvarsh’s Satta Sammelan Uttarakhand, sharing perspectives on “The Era of Gen Z” and the aspirations of India’s young generation. 🇮🇳✨

LIVE TODAY!Tune in to TV9 Bharatvarsh for an insightful conversation. 🇮🇳✨
17/08/2026

LIVE TODAY!
Tune in to TV9 Bharatvarsh for an insightful conversation. 🇮🇳✨

TV9 भारतवर्ष के ‘सत्ता सम्मेलन’ के महामंच में शामिल होंगीं कई मशहूर हस्तियां

👉TV9 सत्ता सम्मेलन के मंच पर होंगे दिग्गज
👉17 अगस्त को देहरादून में सजेगा महामंच
👉सोशल एक्टिविस्ट और 'स्पर्श गंगा' की को-फाउंडर आरुषी निशंक होंगीं मुख्य अतिथि

📅17th August
📍Uttarakhand
🕑 2 PM Onwards

| | | |

16/08/2026

Freedom in our hearts. Pride in our tricolour. Hope for a stronger India.

80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लोकभवन, देहरादून में आयोजित सायंकालीन कार्यक्रम में पिताजी आदरणीय पूर्व मुख्यमं...
16/08/2026

80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लोकभवन, देहरादून में आयोजित सायंकालीन कार्यक्रम में पिताजी आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड Dr.Ramesh Pokhriyal Nishank जी के साथ सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री Lt Gen Gurmit Singh जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी तथा अन्य सम्माननीय अतिथियों से भेंट कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

तिरंगे की हर लहर हमें उन अनगिनत वीरों के अमर बलिदान और संघर्ष की याद दिलाती है, जिनके त्याग से हमें स्वतंत्र भारत में सांस लेने का गौरव प्राप्त हुआ।

यह अवसर हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और सेवा-भाव को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। आइए, हम सभी स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत को साकार करने तथा राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लें।

🇮🇳 Proud to hoist the Tricolour at Divine College of Medical Sciences, Shyampur, Haridwar, and celebrate the spirit of o...
15/08/2026

🇮🇳 Proud to hoist the Tricolour at Divine College of Medical Sciences, Shyampur, Haridwar, and celebrate the spirit of our great nation.

May the Tiranga always inspire us to uphold the values of unity, integrity, and patriotism.

Jai Hind! 🇮🇳✨

देहरादून स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित भव्य तीज महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्...
14/08/2026

देहरादून स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित भव्य तीज महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के सभी पत्रकार साथियों, महिला पत्रकारों एवं उपस्थित सभी बहनों के साथ तीज की खुशियां साझा करना मेरे लिए बेहद सुखद एवं आत्मीय अनुभव रहा। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हमारी महिला पत्रकार साथी आज समाज की आवाज़ को मजबूती देने के साथ-साथ हमारी संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत को भी आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं।

इस भव्य एवं सुंदर आयोजन के लिए आदरणीय अध्यक्ष श्री अजय राणा जी, महामंत्री प्रेस क्लब योगेश राणा जी,अनुकृति गुसाईं जी, संस्कृत संयोजिका मीना राणा जी, सह संयोजिका सुलोचना पायल जी सहित उत्तरांचल प्रेस क्लब के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं पूरे प्रेस क्लब परिवार को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ।

डोईवाला के भानियावाला स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित पावन अष्टादश महापुराण के दिव्य आयोजन में सम्मिलित होने का स...
12/08/2026

डोईवाला के भानियावाला स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित पावन अष्टादश महापुराण के दिव्य आयोजन में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर भगवान सोमेश्वर महादेव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अपार आस्था और भक्ति से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रहा।

अष्टादश महापुराण जैसे आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और धार्मिक चेतना को सशक्त करने का माध्यम हैं। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं एवं आयोजन से जुड़े सभी सम्मानित लोगों से मिलकर आत्मिक प्रसन्नता हुई।

महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे। हर हर महादेव! 🔱🙏

#अष्टादशमहापुराण #सोमेश्वरमहादेव #हरहरमहादेव #सनातनसंस्कृति #आध्यात्मिकता #भानियावाला #देहरादून

11/08/2026

Her strength is not just her power, it’s the power to inspire generations.🙏

कल डोईवाला विधानसभा के जीवनवाला, रेशम माजरी (फतेहपुर माजरी) स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में स्पर्श गंगा अभियान के तत्...
09/08/2026

कल डोईवाला विधानसभा के जीवनवाला, रेशम माजरी (फतेहपुर माजरी) स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में स्पर्श गंगा अभियान के तत्वावधान में आयोजित महिला सशक्तिकरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का अवसर मिला।

महिला सशक्तिकरण केवल महिलाओं को अवसर देने तक सीमित नहीं है। सशक्त महिला वह है जो अपने निर्णय स्वयं ले, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने और अपने परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में नेतृत्व करे। इसी तरह पर्यावरण संरक्षण केवल पेड़ लगाने का विषय नहीं है। यह हमारी जीवनशैली, हमारी जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य है। महिला और प्रकृति दोनों ही सृजन की शक्ति हैं।

इस अवसर पर श्री गुरजीत सिंह (प्रधान), श्री देवान सिंह (उपप्रधान), श्रीमती कृष्णा चौहान (वार्ड सदस्य), श्रीमती ममता अंजु तिवरवाल, श्रीमती बिमल सेनी, श्रीमती परविंदर कौर, श्री अजीत सिंह हंसली एवं श्री संजय पाल सहित सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी का हृदय से आभार।

Address

Dehra Dun

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aarushi Nishank posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Aarushi Nishank:

Shortcuts

Share

Category