Shri Guru Ram Rai Education Mission

Shri Guru Ram Rai Education Mission LEGACY OF EXCELLENCCE

Founded in 1952 by the revered Brahmleen ShriMahant Indiresh Charan Das Ji Maharaj, Shri Guru Ram Rai Education Mission has been a beacon of quality education offering affordable learning opportunities to students, all walks of life.

उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज...
24/08/2026

उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के मध्य उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं और समसामयिक विषयों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

काबिलेगौर है कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के लाभार्थियों के उपचार का 100 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान अभी भी लंबित है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार बजट की व्यवस्था कर रही है और जल्द ही अस्पताल को बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि लंबित भुगतान के लिए आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ली जाएगी।
श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का स्वागत किया गया। इस अवसर पर दोनों महानुभावों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

श्री महाराज जी ने स्वास्थ्य मंत्री को श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। श्री महाराज जी और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुई बैठक के दौरान उत्तराखंड के समसामयिक मुद्दों और उसकी स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने श्री गुरु राम राय ग्रुप के संस्थानों के कार्यों की बहुत प्रशंसा की। विशेष रूप से, उन्होंने श्री महन्त इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाआंे में किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान की जमकर सराहना की। विशेष रूप से आयुष्मान लाभार्थियों, गोल्डन कार्ड और राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के सफल संचालन पर उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्प्ताल के माननीय चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को विशेष रूप से बधाई दी।
श्री महाराज जी ने एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के तहत संचालित एसजीआरआर स्कूलों में दी जा रही स्कूली शिक्षा और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा दी जा रही उच्च शिक्षा के बारे में जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्री ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी श्री महन्त इन्दिरेश अस्पताल, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय मानवता की सेवा और जन कल्याण में सराहनीय कार्य करते रहेंगे।

20/08/2026
⁣𝐅𝐫𝐞𝐞𝐝𝐨𝐦 𝐢𝐧 𝐨𝐮𝐫 𝐡𝐞𝐚𝐫𝐭𝐬. 𝐏𝐫𝐢𝐝𝐞 𝐢𝐧 𝐨𝐮𝐫 𝐬𝐩𝐢𝐫𝐢𝐭. 𝐃𝐫𝐞𝐚𝐦𝐬 𝐢𝐧 𝐨𝐮𝐫 𝐞𝐲𝐞𝐬.⁣⁣⁣⁣𝐇𝐚𝐩𝐩𝐲 𝟖𝟎𝐭𝐡 𝐈𝐧𝐝𝐞𝐩𝐞𝐧𝐝𝐞𝐧𝐜𝐞 𝐃𝐚𝐲!⁣⁣𝘑𝘢𝘪 𝘏𝘪𝘯𝘥! 𝘑𝘢𝘪 𝘉𝘩𝘢𝘳𝘢𝘵! ...
15/08/2026

⁣𝐅𝐫𝐞𝐞𝐝𝐨𝐦 𝐢𝐧 𝐨𝐮𝐫 𝐡𝐞𝐚𝐫𝐭𝐬. 𝐏𝐫𝐢𝐝𝐞 𝐢𝐧 𝐨𝐮𝐫 𝐬𝐩𝐢𝐫𝐢𝐭. 𝐃𝐫𝐞𝐚𝐦𝐬 𝐢𝐧 𝐨𝐮𝐫 𝐞𝐲𝐞𝐬.⁣⁣
⁣⁣
𝐇𝐚𝐩𝐩𝐲 𝟖𝟎𝐭𝐡 𝐈𝐧𝐝𝐞𝐩𝐞𝐧𝐝𝐞𝐧𝐜𝐞 𝐃𝐚𝐲!⁣⁣
𝘑𝘢𝘪 𝘏𝘪𝘯𝘥! 𝘑𝘢𝘪 𝘉𝘩𝘢𝘳𝘢𝘵! ⁣⁣
⁣⁣⁣

उत्तराखण्ड सरकार के शहरी विकास एवं पर्यावरण मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की...
03/08/2026

उत्तराखण्ड सरकार के शहरी विकास एवं पर्यावरण मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुरूप उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि श्री दरबार साहिब आध्यात्मिक शांति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का अनुपम केंद्र है। यहां आकर आत्मिक सुकून और नई प्रेरणा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय तथा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं। इन संस्थानों की सेवाओं का लाभ अब कुमाऊँ मण्डल के लोगों को भी व्यापक रूप से मिलना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि एसजीआरआर ग्रुप कुमाऊँ मण्डल में भी अपने शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों की शाखाएं स्थापित करने की दिशा में पहल करे, जिससे क्षेत्र के युवाओं और आमजन को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा कुमाऊँ मण्डल में अपनी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार दिए जाने पर राज्य सरकार हर स्तर पर पूर्ण सहयोग एवं आवश्यक सहायता प्रदान करेगी, ताकि क्षेत्र की जनता को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि श्री गुरु राम राय जी महाराज की सेवा, शिक्षा और मानव कल्याण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एसजीआरआर ग्रुप निरंतर समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं और सामाजिक सरोकारों की गतिविधियां पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था का मूल उद्देश्य केवल संस्थानों का विस्तार नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, संस्कार और संवेदनशीलता की भावना पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहयोग, समाज के विश्वास और ईश्वर की कृपा से एसजीआरआर ग्रुप भविष्य में भी सेवा के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कैबिनेट मंत्री को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल तथा एसजीआरआर ग्रुप द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी भी दी

दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बुधवार को अपार श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के स...
29/07/2026

दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बुधवार को अपार श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही देश-विदेश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं एवं संगतों का श्री दरबार साहिब में तांता लगा रहा।

श्रद्धालुओं ने श्री गुरु राम राय जी महाराज के श्रीचरणों में शीश नवाकर अपनी अटूट आस्था अर्पित की तथा गुरु कृपा की कामना की। सम्पूर्ण दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से भावविभोर दिखाई दिया।

गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना एवं अरदास संपन्न की। उन्होंने श्री गुरु राम राय जी महाराज का भावपूर्ण सिमरन करते हुए संगतों को पावन दर्शन दिए तथा सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्री झंडे जी के समक्ष नतमस्तक होकर अपनी मनोकामनाएं अर्पित कीं।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री गुरु राम राय जी महाराज का विशष रूप से सिमरन करते हुए अरदास पढ़ी। उन्होंने ब्रह्मलीन गुरु श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज का श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि आत्मा को सत्य, सेवा, करुणा और धर्म के पथ पर अग्रसर करने वाले दिव्य प्रकाश हैं। गुरु का सानिध्य मनुष्य के जीवन को संस्कार, सदाचार और आत्मविश्वास से आलोकित करता है।

उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल पूजन का पर्व नहीं, बल्कि गुरु के आदर्शों को जीवन में उतारने, विनम्रता, सेवा और मानवता के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लेने का भी अवसर है। जब शिष्य गुरु के बताए मार्ग पर श्रद्धा, समर्पण और निष्ठा के साथ चलता है, तभी उसका जीवन वास्तविक अर्थों में सफल और सार्थक बनता है।

श्री महाराज जी ने संगतों का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज को प्रेम, सद्भाव, संयम और आध्यात्मिक चेतना की सर्वाधिक आवश्यकता है। गुरु की शिक्षाएं हमें स्वयं को बेहतर बनाने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए समर्पित जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से गुरु वचनों को अपने आचरण में उतारकर सेवा, परोपकार और मानवीय मूल्यों के संवर्धन का संकल्प लेने का आग्रह किया।

On this sacred occasion of 𝐆𝐮𝐫𝐮 𝐏𝐮𝐫𝐧𝐢𝐦𝐚, the entire 𝐒𝐆𝐑𝐑 𝐟𝐫𝐚𝐭𝐞𝐫𝐧𝐢𝐭𝐲 bows in heartfelt gratitude to our Guru and  guiding...
29/07/2026

On this sacred occasion of 𝐆𝐮𝐫𝐮 𝐏𝐮𝐫𝐧𝐢𝐦𝐚, the entire 𝐒𝐆𝐑𝐑 𝐟𝐫𝐚𝐭𝐞𝐫𝐧𝐢𝐭𝐲 bows in heartfelt gratitude to our Guru and guiding light, 𝐏𝐚𝐫𝐚𝐦 𝐏𝐮𝐣𝐲𝐚 𝐒𝐡𝐫𝐢 𝐌𝐚𝐡𝐚𝐧𝐭 𝐃𝐞𝐯𝐞𝐧𝐝𝐫𝐚 𝐃𝐚𝐬𝐬 𝐉𝐢 𝐌𝐚𝐡𝐚𝐫𝐚𝐣.⁣🙏🏻

Your 𝘥𝘪𝘷𝘪𝘯𝘦 𝘸𝘪𝘴𝘥𝘰𝘮, 𝘤𝘰𝘮𝘱𝘢𝘴𝘴𝘪𝘰𝘯𝘢𝘵𝘦 𝘭𝘦𝘢𝘥𝘦𝘳𝘴𝘩𝘪𝘱 𝘢𝘯𝘥 𝘶𝘯𝘸𝘢𝘷𝘦𝘳𝘪𝘯𝘨 𝘤𝘰𝘮𝘮𝘪𝘵𝘮𝘦𝘯𝘵 to the upliftment of humanity have been a source of continuous inspiration. Under your spiritual guidance, the 𝐒𝐆𝐑𝐑 𝐄𝐝𝐮𝐜𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐌𝐢𝐬𝐬𝐢𝐨𝐧 𝐜𝐨𝐧𝐭𝐢𝐧𝐮𝐞𝐬 𝐭𝐨 𝐢𝐥𝐥𝐮𝐦𝐢𝐧𝐚𝐭𝐞 𝐜𝐨𝐮𝐧𝐭𝐥𝐞𝐬𝐬 𝐥𝐢𝐯𝐞𝐬 𝐭𝐡𝐫𝐨𝐮𝐠𝐡 𝐭𝐡𝐞 𝐩𝐨𝐰𝐞𝐫 𝐨𝐟 𝐤𝐧𝐨𝐰𝐥𝐞𝐝𝐠𝐞 𝐚𝐧𝐝 𝐯𝐚𝐥𝐮𝐞𝐬.⁣✨

May this auspicious day bless you with abundant joy, vibrant health, and ever-deepening spiritual strength to continue leading us towards service, knowledge and enlightenment.⁣

𝘞𝘪𝘵𝘩 𝘧𝘰𝘭𝘥𝘦𝘥 𝘩𝘢𝘯𝘥𝘴,⁣🙏🏻
𝐖𝐞 𝐨𝐟𝐟𝐞𝐫 𝐨𝐮𝐫 𝐬𝐚𝐥𝐮𝐭𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬.⁣
Happy Guru Purnima!

🙏

अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति (प्रो वाइस चांसलर) तथा आध्य...
15/07/2026

अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति (प्रो वाइस चांसलर) तथा आध्यात्मिक गुरु डॉ. चिन्मय पंड्या ने सपरिवार श्री दरबार साहिब पहुंचकर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। ⁣
इस दौरान उन्होंने श्री झण्डा साहिब एवं श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री दरबार साहिब में डॉ. पंड्या का आत्मीय एवं गरिमापूर्ण स्वागत किया गया।⁣

बुधवार को श्री दरबार साहिब में भेंटवार्ता के दौरान दोनों आध्यात्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों की वरिष्ठ विभूतियों ने भारतीय संस्कृति, आध्यात्म, शिक्षा, राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। डॉ. चिन्मय पंड्या ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण, आध्यात्मिक चेतना के विस्तार तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।⁣

इस अवसर पर श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन एवम् श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि शांतिकुंज, हरिद्वार केवल भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित आध्यात्मिक एवं सामाजिक संगठनों में से एक है। श्री महाराज जी ने अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा समाज सेवा, संस्कार निर्माण एवं राष्ट्रोत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन निःस्वार्थ भाव से समाज एवं राष्ट्रहित में सतत योगदान दे रहा है। ⁣

डॉ. चिन्मय पंड्या ने भी श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय तथा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। बैठक के दौरान श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के मध्य शिक्षा, शोध, भारतीय ज्ञान परम्परा, योग, संस्कृति, नवाचार तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को सुदृढ़ करने पर सार्थक चर्चा हुई। दोनों संस्थानों ने भविष्य में संयुक्त शैक्षणिक, शोध एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में प्रभावी योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।⁣

𝐒𝐆𝐑𝐑 𝐔𝐧𝐢𝐯𝐞𝐫𝐬𝐢𝐭𝐲 𝐂𝐨𝐧𝐠𝐫𝐚𝐭𝐮𝐥𝐚𝐭𝐞𝐬 𝐀𝐥𝐞𝐤𝐡 𝐏𝐚𝐫𝐦𝐚𝐫 𝐨𝐧 𝐒𝐞𝐜𝐮𝐫𝐢𝐧𝐠 𝐀𝐝𝐦𝐢𝐬𝐬𝐢𝐨𝐧 𝐭𝐨 𝐈𝐈𝐓 𝐁𝐨𝐦𝐛𝐚𝐲⁣⁣ Heartfelt congratulations to Alekh Parm...
14/07/2026

𝐒𝐆𝐑𝐑 𝐔𝐧𝐢𝐯𝐞𝐫𝐬𝐢𝐭𝐲 𝐂𝐨𝐧𝐠𝐫𝐚𝐭𝐮𝐥𝐚𝐭𝐞𝐬 𝐀𝐥𝐞𝐤𝐡 𝐏𝐚𝐫𝐦𝐚𝐫 𝐨𝐧 𝐒𝐞𝐜𝐮𝐫𝐢𝐧𝐠 𝐀𝐝𝐦𝐢𝐬𝐬𝐢𝐨𝐧 𝐭𝐨 𝐈𝐈𝐓 𝐁𝐨𝐦𝐛𝐚𝐲⁣

Heartfelt congratulations to Alekh Parmar, a meritorious student of 𝐒𝐡𝐫𝐢 𝐆𝐮𝐫𝐮 𝐑𝐚𝐦 𝐑𝐚𝐢 𝐏𝐮𝐛𝐥𝐢𝐜 𝐒𝐜𝐡𝐨𝐨𝐥, 𝐆𝐨𝐩𝐞𝐬𝐡𝐰𝐚𝐫, on securing admission to the 𝘐𝘯𝘥𝘪𝘢𝘯 𝘐𝘯𝘴𝘵𝘪𝘵𝘶𝘵𝘦 𝘰𝘧 𝘛𝘦𝘤𝘩𝘯𝘰𝘭𝘰𝘨𝘺 (𝘐𝘐𝘛) 𝘉𝘰𝘮𝘣𝘢𝘺.⁣

Alekh achieved this remarkable milestone by qualifying 𝐉𝐄𝐄 (𝐀𝐝𝐯𝐚𝐧𝐜𝐞𝐝) 𝟐𝟎𝟐𝟔 𝐢𝐧 𝐡𝐢𝐬 𝐯𝐞𝐫𝐲 𝐟𝐢𝐫𝐬𝐭 𝐚𝐭𝐭𝐞𝐦𝐩𝐭. On this proud occasion, the 𝐇𝐨𝐧'𝐛𝐥𝐞 𝐏𝐫𝐞𝐬𝐢𝐝𝐞𝐧𝐭 𝐨𝐟 𝐒𝐡𝐫𝐢 𝐆𝐮𝐫𝐮 𝐑𝐚𝐦 𝐑𝐚𝐢 𝐔𝐧𝐢𝐯𝐞𝐫𝐬𝐢𝐭𝐲, 𝐒𝐡𝐫𝐢 𝐌𝐚𝐡𝐚𝐧𝐭 𝐃𝐞𝐯𝐞𝐧𝐝𝐫𝐚 𝐃𝐚𝐬𝐬 𝐉𝐢 𝐌𝐚𝐡𝐚𝐫𝐚𝐣, congratulated Alekh, his parents, and his teachers, and conveyed his best wishes for Alekh's bright and successful future.⁣

Hailing from the remote mountainous region of Gopeshwar, Alekh's achievement has inspired students and parents across the region. Mr. Dan Singh Bisht, Principal of 𝐒𝐆𝐑𝐑 𝐏𝐮𝐛𝐥𝐢𝐜 𝐒𝐜𝐡𝐨𝐨𝐥, 𝐆𝐨𝐩𝐞𝐬𝐡𝐰𝐚𝐫, shared that Alekh has been an exceptionally talented, disciplined, and dedicated student since the beginning of his academic journey.⁣

The 𝐒𝐆𝐑𝐑 𝐟𝐚𝐦𝐢𝐥𝐲 described his success as a matter of immense pride for the entire state of Uttarakhand. Alekh has consistently excelled in academics and was also the CBSE Class XII School Topper (2026).⁣


श्री गुरु राम राय इंटरनेशनल स्कूल, सहसपुर में सेवा, शिक्षा और संस्कार का सम्मान हुआ। उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री पु...
12/07/2026

श्री गुरु राम राय इंटरनेशनल स्कूल, सहसपुर में सेवा, शिक्षा और संस्कार का सम्मान हुआ। उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत श्री गुरु राम राय इंटरनेशनल स्कूल, सहसपुर पहुँचे। स्कूल परिवार की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया गया। अपने बीच सूबे के मुखिया को पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। मुख्यमंत्री धामी ने एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की ओर से शिक्षा एवम् बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

श्री गुरु राम राय इंटरनेशनल स्कूल, सहसपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती सहाना रहमान, समस्त शिक्षकगणों एवं विद्यार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पुष्पवर्षा के साथ भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके साथ राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर, दायित्वधारी श्री रोहिला जी, श्री पुनीत मित्तल सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि व मुख्यमंत्री के सचिव वंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार जन जन के द्वार पहुंचकर जनता की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय संस्थान शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है तथा समाज की सेवा में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा समाज के गरीब एवं पिछड़े वर्ग तथा उच्च वर्ग दोनों को ही प्राथमिक शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, मेडिकल शिक्षा एवं उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री धामी विद्यालय के विद्यार्थियों के अनुशासन, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया तथा उन्हें स्नेह, प्रोत्साहन एवं आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि श्री गुरु राम राय इंटरनेशनल स्कूल, सहसपुर क्षेत्र का प्रमुख अंग्रेजी माध्यम विद्यालय है, जहाँ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सहाना रहमान ने माननीय मुख्यमंत्री जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा श्री दरबार साहिब का स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

Address

Patel Nagar
Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Guru Ram Rai Education Mission posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Shri Guru Ram Rai Education Mission:

Shortcuts

Share