Animal Husbandry, Dairying & Fisheries, Uttarakhand

Animal Husbandry, Dairying & Fisheries, Uttarakhand The Official page of the Animal Husbandry Department, Uttarakhand.
(1)

देश विदेश में बढ़ती डिमांडलगातार उन्नति कर रहा मत्स्य पालन क्षेत्र!
24/08/2026

देश विदेश में बढ़ती डिमांड
लगातार उन्नति कर रहा मत्स्य पालन क्षेत्र!

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा डा0 योगेश अग्रवाल महोदय के निर्देशन में दिनांक 20 अगस्त 2026 को विकासखण्ड चौखुटिया क...
20/08/2026

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा डा0 योगेश अग्रवाल महोदय के निर्देशन में दिनांक 20 अगस्त 2026 को विकासखण्ड चौखुटिया के पशु चिकित्सालय जौरासी के अन्तर्गत ग्राम सुरना रिखाड़ी में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 25 बड़े पशु तथा 6 श्व़ान पशुओं हेतु औषधि वितरित की गयी एवं पशुपालकों को बरसात के मौसम में फैलने वाले रोंगो के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया । तथा एक महिष वंशीय का उपचार भी किया गया । उक्त शिविर पशु चिकित्सा अधिकारी जौरासी डा0 पूर्णिमा कबडवाल की अगुवाई में किया गया ।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा डा0 योगेश अग्रवाल महोदय के निर्देशन में विकासखण्ड ताकुला के पशु चिकित्सालय कपड़खान क...
20/08/2026

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा डा0 योगेश अग्रवाल महोदय के निर्देशन में विकासखण्ड ताकुला के पशु चिकित्सालय कपड़खान के अन्तर्गत ग्राम भट्टगांव में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें १७ बड़े पशु , २६ छोटे पशु तथा १ श्व़ान पशुओं हेतु औषधि वितरित की गयी एवं पशुपालकों को बरसात के मौसम में फैलने वाले रोंगो के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया । साथ ही शिविर में १२ पशुपालकों का आधार वैरिफिकेशन भी किया गया। उक्त शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी कपड़़खान डा0 शालिनी पाण्डे, पशु चिकित्सालय फार्मेसी अधिकारी श्री कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 योगेश अग्रवाल महोदय के निर्देशन में  दिनांक 19 अगस्त 2026 को विकासखण्ड स्यालदे के अन्तर्ग...
20/08/2026

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 योगेश अग्रवाल महोदय के निर्देशन में दिनांक 19 अगस्त 2026 को विकासखण्ड स्यालदे के अन्तर्गत शहीद दिवस समारोह में विभागीय कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 49 बड़े पशु, 21 छोटे पशु तथा 50 कुक्कुट की चिकित्सा, 55 को अंत: कृमिनाशक, 21 पशुओं को बाह्य कृमिनाशक दवा का वितरण तथा 14 आधार वेरीफिकेशन किया गया ।
शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सिद्धार्थ चौधरी, पशु सखी श्रीमती बबीता देवी, रेखा देवी, कविता रावत एवं पैरावैट ललित पांडे उपस्थित रहे।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 योगेश अग्रवाल महोदय के दिशानिर्देश में दिनांक 17 अगस्त 2026 को ग्राम पंचायत बख़ में पशु च...
20/08/2026

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 योगेश अग्रवाल महोदय के दिशानिर्देश में दिनांक 17 अगस्त 2026 को ग्राम पंचायत बख़ में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 38 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में कुल 41 बड़े पशुओं एवं 55 छोटे पशुों का उपचार किया गया तथा 7 KCC फॉर्म भरे गए। उपर्युक्त कार्यक्रम में डॉ0 अमृता सिंह, पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी श्री महेश चंद्र तिवारी एवं ग्राम प्रधान श्रीमती आरती बिष्ट उपस्थित रहीं।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अल्मोडा, डॉ. योगेश अग्रवाल  जी के निर्देशानुसार राजकीय  पशु चिकित्सालय बानठोक के अंतर्गत ग्र...
20/08/2026

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अल्मोडा, डॉ. योगेश अग्रवाल जी के निर्देशानुसार राजकीय पशु चिकित्सालय बानठोक के अंतर्गत ग्राम-बीना में पशु चिकित्सा और आधार सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 15 बड़े पशु 37 छोटे पशु का उपचार(11 पशुपालक लाभनवित) और 7 पशुपालक का आधार सत्यापन किया गया।

जनपद पिथौरागढ़ में कुक्कुट वैली अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ ...
18/08/2026

जनपद पिथौरागढ़ में कुक्कुट वैली अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ द्वारा की गई। बैठक में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, पिथौरागढ़ द्वारा योजना का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया तथा वर्तमान प्रगति से अवगत कराया गया। ए आर कोआपरेटिव द्वारा योजना में आ रही समस्याओं से अवगत कराया गया, जिस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए- महिला लाभार्थियों को वरीयता दी जाए, ट्रेनिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए, पशुपालकों हेतु कुक्कुट पालन से संबंधित चेकलिस्ट तैयार की जाए, लाभार्थियों को MPACS के माध्यम से प्रोत्साहन दिलाया जाए जिससे अन्य लोग भी इस योजना के लिए प्रेरित हों। बैठक में पशुचिकित्साधिकारी कुक्कुट, समस्त वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, जनपद पिथौरागढ़, पशु चिकित्सा अधिकारी झूलाघाट, सचिव MPACS तथा मदर पोल्ट्री पशुपालक उपस्थित रहे।

जनपद पिथौरागढ़ में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी महोदय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में ULDB देहरादून के अधिका...
18/08/2026

जनपद पिथौरागढ़ में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी महोदय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में ULDB देहरादून के अधिकारियों द्वारा प्रातिभाग किया गया एवं BPA ऐप पर आ रही समस्याओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
वित्तीय वर्ष 2026–27 हेतु लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रगति तथा अपूणी सरकार पोर्टल पर उनकी अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2026–27 के ब्रॉयलर फार्म योजना के रिक्त आवेदनों एवं वित्तीय वर्ष 2025–26 के लंबित बिलों को शीघ्र जमा करने हेतु निर्देश दिये।
इसके अतिरिक्त AI की प्रगति की समीक्षा तथा लंबित पी डी, काविंग प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये। वित्तीय वर्ष 2025–26 की लाभार्थीपरक योजनाओं के समायोजन संबंधी विषयों पर भी चर्चा की गई।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा डा0 योगेश अग्रवाल महोदय के निर्देशन में दिनांक विकासखण्ड ताकुला के पशु चिकित्सालय कप...
18/08/2026

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा डा0 योगेश अग्रवाल महोदय के निर्देशन में दिनांक विकासखण्ड ताकुला के पशु चिकित्सालय कपड़खान के अन्तर्गत ग्राम पाटिया में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 23 बड़े पशु , 46 छोटे पशु तथा 4 श्व़ान पशुओं हेतु औषधि वितरित की गयी एवं पशुपालकों को बरसात के मौसम में फैलने वाले रोंगो के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया । साथ ही शिविर में 09 पशुपालकों का आधार वैरिफिकेशन भी किया गया। उक्त शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी कपड़़खान डा0 शालिनी पाण्डे, पशु चिकित्सालय फार्मेसी अधिकारी श्री कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।

घी संक्रांति की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
17/08/2026

घी संक्रांति की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

Address

Pashudhan Bhawan, Mothrowala
Dehra Dun
248001

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Animal Husbandry, Dairying & Fisheries, Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share