03/09/2026
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशों के अनुरूप मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा देहरादून एवं आसपास के शहरों को सुनियोजित, सुंदर और सुविधाजनक बनाने की दिशा में विकास कार्यों को तेजी दी जा रही है।
लंबित योजनाओं की समयबद्ध समीक्षा के साथ प्रत्येक कार्य की समय-सीमा और जिम्मेदारी तय करते हुए सड़कों, पार्किंग, सिटी पार्क एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
आगामी 15 अक्टूबर तक व्यापक सौंदर्यीकरण अभियान के तहत सड़कों, डिवाइडरों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों का G-20 की तर्ज पर कायाकल्प किया जाएगा। हरियाली, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पिंक टॉयलेट एवं स्थानीय संस्कृति से जुड़े तत्वों को प्राथमिकता देते हुए शहरों को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। साथ ही बढ़ती पार्किंग समस्या के स्थायी समाधान के लिए उपलब्ध भूमि, यातायात दबाव और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
अवैध निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए GIS, ड्रोन एवं सैटेलाइट तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, जिससे अनधिकृत निर्माण की शुरुआती स्तर पर पहचान कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।