Thana basantvihar

Thana basantvihar LAW & ORDER

05/11/2024

☯️बिछड़े मासूम को परिजनों से मिलवाकर दून पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां।

🔀ऑपरेशन स्माइल के तहत दून पुलिस की एक और कामयाबी।

♻️बच्चे को वापस पाकर परिजन बोले थैंक यू दून पुलिस।

⚜️थाना बसंत विहार:-

❇️थाना बसंत विहार पर एक व्यक्ति निवासी न्यू वसंत विहार एनक्लेव द्वारा सूचना दी की उनका भांजा उम्र 10 वर्ष घर से कहीं चला गया है प्राप्त सूचना पर तत्काल टीम गठित कर वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन स्माइल के तहत पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा बालक की यथाशीघ्र सकुशल बरामदगी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा बालक के घर के आसपास आने जाने वाले लोगों से गुमशुदा बालक की फोटो दिखाकर पता लगाने का प्रयास किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों की सहायता से बालक को मोहित नगर से सकुशल बरामदकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

💠बालक को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

🔳दून पुलिस द्वारा अल्पसमय में बालक को सकुशल ढूढ़ निकालने की सम्भ्रांत व्यक्तियों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

🔶पुलिस टीम
1️⃣Si पूर्णानंद शर्मा
2️⃣Hc हर्ष

05/11/2024

☢️White Collar Criminal's के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही

☣️उत्तर भारत में जमीन धोखाधड़ी मे सक्रिय अन्तर्राज्यीय बाबा अमरीक गिरोह के सरगना सहित 07 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत।

✡️गिरोह के सदस्यों द्वारा कई राज्यों में की थी अरबों रू0 की धोखाधडी।

🔀अभियुक्तों के विरूद्ध उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा पंजाब में भूमि धोखाधडी व अन्य अपराधों के डेढ दर्जन से अधिक अभियोग हैं पजीकृत।

♻️गैंग के मुख्य सरगना संजीव कुमार सहित 07 सदस्यो को दून पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।

⚜️अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति को किया जा रहा चिन्हित, जब्तीकरण की होगी कार्यवाही।

⚕️थाना राजपुर

❇️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जमीनी धोखाधडी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करने तथा अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्तियों को चिन्हित करते हुए उसके जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

🔶 इसी क्रम में थाना राजपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 - 76/24 धारा 420/406/467/ 468/471/120(बी) आईपीसी बनाम संजीव कुमार, संजय गुप्ता व अन्य, जिसमें अभियुक्तों द्वारा वादी श्री गोविन्द सिंह पुण्डीर निवासी ग्राम रिखोली, थाना कैंट, देहरादून को भूमि विक्रय करने के एवज में उनसे धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए हड़प लिए थे तथा अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहे थे।

💠उक्त अभियोग में राजपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए पूर्व में दिनांक: 14-07-24 को गिरोह के सदस्य मौ0 अदनान पुत्र स्व0 मौ0 गुफरान को सहारनपुर, दिनांक: 19-07-24 को अमजद अली पुत्र यूनुस अली, शरद गर्ग पुत्र संजीव गर्ग, साहिल पुत्र संजय कुमार को उत्तर प्रदेश व हरियाणा से तथा अभियुक्त रणवीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। साथ ही गिरोह के मुख्य सदस्य बाबा अमरीक को दिनांक 20/09/24 को हिमाचल प्रदेश से तथा अभियुक्त संजय गुप्ता को दिनांक 23/09/24 को कचहरी परिसर देहरादून से गिरफ्तार किया गया था। उपरोक्त गैंग के सरगना संजीव कुमार को पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30/09/29 को मोहंड के पास से गिरफ्तार किया गया था। उपरोक्त सातों अभियुक्त गण वर्तमान समय में न्यायिक अभिरक्षा में निरूद्ध हैं।

🈴अभियोग की विवेचना के दौरान उक्त सभी अभियुक्तों का नियमित रूप से जमीनी धोखाधडी में लिप्त रहना तथा अभियुक्तों के विरूद्ध उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों में जमीन धोखाधड़ी से सम्बन्धित कई अभियोगों का पंजीकृत होना प्रकाश में आया तथा गैंग लीडर संजीव कुमार द्वारा एक संगठित गैंग बनाकर विभिन्न राज्यों में धोखाधड़ी से संबंधित गंभीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिये जाने की जानकारी मिली। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा गिरोह के सभी सदस्यों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये, उक्त निर्देशो पर राजपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए बाबा अमरीक गिरोह के सरगना सहित सभी 07 अभियुक्तों के विरूद्ध थाना राजपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरोह के सभी सदस्यां द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पतियों को भी पुलिस द्वारा चिन्हित किया जा रहा है, जिसके जब्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

🔁विवरण अभियुक्त

1️⃣- संजीव कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी 588 दुर्गा गार्डन, जगाधरी शहर हाल पता अमर विहार कॉलोनी, जगाधरी शहर, जनपद यमुनानगर, हरियाणा।

2️⃣- संजय गुप्ता पुत्र राकेश कुमार निवासी कोरिया गली जगाधरी शहर, हाल पता अमर विहार कॉलोनी, जगाधरी शहर, जनपद यमुनानगर, हरियाणा।

3️⃣- बाबा अमरीक उर्फ मलकीत पुत्र धर्म सिंह निवासी नाडा साहिब, थाना चंडी मंदिर, पंचकूला, हरियाणा।

4️⃣-रणवीर सिंह पुत्र भूप सिंह निवासी 115 हेमा माजरा, थाना मुलाना, जनपद अंबाला, हरियाणा।

5️⃣-अमजद अली पुत्र यूनुस अली निवासी कमेलपुर पोस्ट ऑफिस छुटमलपुर, थाना फतेहपुर, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।

6️⃣-अदनान पुत्र गुफरान निवासी अलीपुर सदर बाजार, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।

7️⃣-किरण पाल पुत्र काम सिंह निवासी ग्राम ऊंचा समाना, थाना मधुबन, जनपद करनाल, हरियाणा।

✳️आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण-

1- मु0अ0सं0 76/2024 धारा 420/467/468/471/120बी भा०द०वि०, थाना राजपुर, देहरादून
2- मु0अ0स0 35/2024 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि0, थाना बसंत विहार, देहरादून
3- मु0अ0सं0 416/2023 धारा 379/420 भादवी, थाना जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा
4- मु0अ0सं0 159/2023 धारा 420/467/468/471/120बी/406/504/506 भादवि0, थाना नागल, सहारनपुर, उ0प्र0
5- मु0अ0सं0 453/2022 धारा 420/467/468/471/120बी/507 भादवि0, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर, उ0प्र0
6- मु0अ0सं0 396/2022 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि0, कोतवाली देहात, सहारनपुर, उ0प्र0
7- मु0अ0सं0 491/2022 धारा 420/406 भादवि0, थाना देवबन्द, सहारनपुर, उ0प्र0
8- मु0अ0सं0 480/2023 धारा 420/406/342/506 भादवि0 थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर, उ0प्र0
9- मु0अ0सं0 226/2023 धारा 420/406/504/506/120बी भादवि0 थाना सरदना, मेरठ, उ0प्र0
10- मु0अ0सं0 592/2023 धारा 174-ए भादवि0 जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा
11- मु0अ0सं0 599/2023 धारा 174-ए भादवि0 जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा
12- मु0अ0सं0 165/2023 धारा 420/467/468 भादवि0 थाना गंगौह, सहारनपुर, उ0प्र0
13- मु0अ0सं0 189/2023 धारा 452/506 भादवि0 थाना यमुनानगर सिटी, हरियाणा
14- मु0अ0सं0 673/2022 धारा 420/120बी/406 भादवि0 थाना भगवानपुर, हरिद्वार
15- मु0अ0स0 355/2022 धारा 420/120बी भादवि0 थाना कुतुबशेर, सहारनपुर, उ0प्र0
16- मु0अ0सं0 176/2022 धारा 120बी/406/420 भादवि0 थाना पंजोखरा, अम्बाला
17- मु0अ0सं0 407/2023 धारा 148/149/285/323/336/506 भादवि0 व 25 आर्म्स एक्ट थाना छप्पर, यमुनानगर, हरियाणा
18- मु0अ0सं0 160/2023 धारा 420/467/468/471/120बी/504/506/406 भादवि0 थाना नागल, सहारनपुर, उ0प्र0।

उक्त व्यक्ति थाना बसंत विहार क्षेत्र से लापता है यदि किसी को इनके संबंध में जानकारी प्राप्त होती है थाना बसंत विहार को अ...
24/10/2024

उक्त व्यक्ति थाना बसंत विहार क्षेत्र से लापता है यदि किसी को इनके संबंध में जानकारी प्राप्त होती है थाना बसंत विहार को अवगत कराने का कष्ट करें

👮‍♀️पहचाने ख़तरे, अपनाएँ सुरक्षाजागरूक बने, सुरक्षित रहे
22/10/2024

👮‍♀️पहचाने ख़तरे, अपनाएँ सुरक्षा

जागरूक बने, सुरक्षित रहे

*थाना वसंत विहार देहरादून*           *दिनांक 19 सितंबर 24*========================         *डकैती का मुख्य साजिशकर्ता अभ...
19/10/2024

*थाना वसंत विहार देहरादून*
*दिनांक 19 सितंबर 24*
========================
*डकैती का मुख्य साजिशकर्ता अभियुक्त को पीसीआर में लेकर लूटे गए आभूषण को बरामद किया गया*
===========≠======================
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय* के आदेसानुसार *श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय* के निर्देशन एवं *श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय* के निकट पर्यवेक्षण में *थानाध्यक्ष थाना बसंत विहार द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 76/24 धारा 34/ 120 (B)/ 342 /365/ 384 /395/ 397 /411/ 506 आईपीसी से संबंधित अभियुक्त शुभम त्यागी पुत्र अनुज त्यागी निवासी ग्राम बहेड़ी थाना मसूरपुरा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 29 वर्ष* जो वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है का मुकदमा उपरोक्त में माननीय न्यायालय से वारंट (B) लेकर तलब किया गया एवं मुकदमा उपरोक्त में रिमांड लिया गया तथा *ठोस पैरवी कर 02 दिवस का पीसीआर लिया गया पीसीआर में लिए जाने के पश्चात थानाध्यक्ष थाना बसंत विहार द्वारा मुकदमा उपरोक्त के विवेचक/ वरिष्ठ उप निरीक्षक दुर्गेश कोठियाल ,उप निरीक्षक सुनील नेगी के नेतृत्व में अभियुक्त/मुकदमा उपरोक्त का मुख्य साजिशकर्ता से डकैती डालकर लूटे गए माल की बरामदगी* हेतु टीम गठित की गई !
उक्त गठित टीम द्वारा *शुभम त्यागी से गहनता से पूछताछ कर अभियुक्त द्वारा अपनी निशानदेही पर अपने अन्य से सहअभियुक्तो के साथ पर्ल हाइट वसंत विहार में दिनांक 13 अप्रैल 24 को की गई डकैती की घटना से संबंधित माल एक जोड़ी सफेद धातु की पाजेब एवं एक पीले धातु का नेकलेस हार कीमती लगभग 01,53,000/= को अपनी निशानदेही पर अपने किराए के कमरे स्थित ठाकुरपुर प्रेमनगर से बरामद कराई गई। अभियुक्त को आज दिनांक 19 जुलाई 24 को माननीय न्यायालय पेश कर जिला कारागार देहरादून* में निरुद्ध किया जा रहा है ।
*नाम पता अभियुक्त*
=====================
*शुभम त्यागी पुत्र अनुज त्यागी निवासी ग्राम व पोस्ट बहेड़ी थाना मसूरपुरा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश उम्र 29 वर्ष*
*बरामदगी माल*
=================
*(1) सफेद धातु की पाजेब = 01 जोड़ी*
*(2) पीले धातु का नेकलेस = 01*
*किमती = 1,53,000/*

*पुलिस टीम*
================
*(1) Ssi. दुर्गेश कोठियाल थाना बसंत विहार देहरादून*
*(2) Si श्री सुनील नेगी थाना बसंत विहार*
*(3) का. अनिल*
*(4) का. दिनेश*

18/08/2024

👮‍♀️सभी प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड के लोकपर्व "घी संक्रांति" की हार्दिक शुभकामनाएं l

18/08/2024

🔷वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही, मां0 न्यायालय में चल रहे वादों में लम्बे समय से वांछित चल रहे 10 (07 पुरूष और 03 महिला) वारंटियों को पुलिस ने अलग- अलग थाना क्षेत्रों से किया गिरफ्तार

🔶मा0 न्यायालय से निर्गत एनबीडब्ल्यू के शत प्रतिशत तामील हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थानाध्यक्षों को निर्देश निर्गत किये गये हैं। जिसके अनुपालन में दून पुलिस द्वारा विगत 02 दिवसों में वारंटियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही

1️⃣- थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा 01 वारण्टी गिरफ्तार

2️⃣- कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा 04 वारंटियों (03 महिला व 01 पुरुष) को किया गिरफ्तार

3️⃣- कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा 05 वारंटियों को किया गिरफ्तार

26/07/2024

👮‍♀️पुलिसकर्मियों के हितार्थ एसएसपी देहरादून अजय सिंह IPS की नई पहल, #कांवड़_ड्यूटी में लगे पुलिस फोर्स हेतु 11 चैकपोस्ट पर की गई वॉटरप्रूफ कैनोपी की व्यवस्था

🔷बरसात के मौसम के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कांवड़ मेला ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान बरसात से बचने के लिये अपने साथ बरसाती व छाता रखने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही सम्बन्धित थाना प्रभारियों को सभी चैक पोस्टों पर ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों के लिये वॉटरप्रूफ टेंटो, बरसाती, छाते आदि की व्यवस्था सुनिश्तिच करने के निर्देश दिये गये हैं।

👉🏻जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा अधिशासी अभियन्ता ऋषिकेश से समन्वय स्थापित कर कॉवड मेला ड्यूटी में लगे पुलिस फोर्स की व्यवस्था हेतु निम्न 11 स्थानों पर वाटरप्रूफ टैंट (कैनोपी) व अन्य मूलभूत व्यस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

01: इंद्रमणि बडोनी चौक
02: लेबर कॉलोनी तिराहा
03: कैनाल गेट तिराहा
04: गोल चक्कर
05: वीरभद्र तिराहा
06: आईडीपीएल पार्किंग
07: मनसा देवी तिराहा
08: खांड गांव पार्किंग
09: बैराज तिराहा
10: विस्थापित आईडीपीएल पार्किंग
11: गौरा देवी चौक

Address

Police Station Basant Vihar
Dehra Dun
248161

Telephone

+919411112824

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Thana basantvihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Thana basantvihar:

Share

Category