Agriculture Department, Government Of Uttarakhand

Agriculture Department, Government Of Uttarakhand Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Agriculture Department, Government Of Uttarakhand, Government Organization, DIRECTORATE OF AGRICULTURE (Uttarakhand) Krishi Bhawan, Dehra Dun.
(1)

कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश 1875 में स्थापित किया गया था। प्रारम्भ में विभाग का कार्य केवल कृषि संबन्धी आँकड़े संकलित करने तथा कुछ आदर्श फार्म स्थापित करने तक सीमित था। वर्ष 1880 में इसे भूमि अभिलेख विभाग से सम्बद्व किया गया। गवर्नमेंट ऑफ इण्डिया एक्ट 1919 के पारित होने के उपरान्त राज्य सरकार द्वारा कृषि नीति प्रतिपादित किये जाने के फलस्वरूप उत्तर प्रदेश कृषि विभाग को दिनॉक 1.12.1919 से एक स्वतन्त्र व

िभाग बनाया गया और कृषि विशेषज्ञ को निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया।

उत्तर प्रदेश पुर्नगठन अधिनियम 2000 के अधीन 9 नवम्बर 2000 से उत्तराखण्ड राज्य के अस्तित्व में आने के साथ ही साथ उत्तराखण्ड कृषि विभाग का पुर्नगठन उत्तराखण्ड शासन की अधिसूचना संख्या-956 दिनॉक 2.8.2003 से हुआ। इस प्रकार उत्तराखण्ड शासन ने कृषि विभाग के पुर्नगठन में 2609 पदों का सृजन किया। जिसका विवरण नीचे तालिका में है।

उत्तराखण्ड कृषि रोडमैप : समृद्ध किसान, सशक्त कृषि और विकसित उत्तराखण्ड की दिशा में एक निर्णायक पहलआज दिनांक 05 अगस्त 202...
05/08/2026

उत्तराखण्ड कृषि रोडमैप : समृद्ध किसान, सशक्त कृषि और विकसित उत्तराखण्ड की दिशा में एक निर्णायक पहल

आज दिनांक 05 अगस्त 2026 को कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के सचिव डॉ. सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय की अध्यक्षता में "उत्तराखण्ड कृषि रोडमैप" विषय पर एक उच्च स्तरीय वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।

बैठक में गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर, कृषि, उद्यान, मत्स्य, ऊर्जा तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने सहभागिता करते हुए राज्य के कृषि क्षेत्र को भविष्य के लिए अधिक सक्षम, तकनीक-संचालित, जलवायु-अनुकूल एवं किसान-केंद्रित बनाने हेतु विस्तृत विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान फसल विविधीकरण, प्राकृतिक कृषि, जल एवं मृदा संरक्षण, मूल्य संवर्धन, कृषि प्रसंस्करण, अनुसंधान एवं नवाचार, ऊर्जा दक्षता, डिजिटल कृषि, विभागीय अभिसरण तथा किसानों की आय में सतत वृद्धि के लिए एक समग्र एवं परिणामोन्मुख उत्तराखण्ड कृषि रोडमैप तैयार करने पर विशेष बल दिया गया।

#उत्तराखण्ड #कृषि_रोडमैप #कृषि #कृषक_कल्याण #विकसित_उत्तराखण्ड ृषि #जलवायु_अनुकूल_कृषि #कृषि_नवाचार #सुशासन #टीम_एग्रीकल्चर

कृषि विभाग, जनपद उत्तरकाशी द्वारा संचालित आत्मा (ATMA) योजना के अंतर्गत जनपद के 40 कृषकों का दल उत्तराखंड जैविक उत्पाद प...
05/08/2026

कृषि विभाग, जनपद उत्तरकाशी द्वारा संचालित आत्मा (ATMA) योजना के अंतर्गत जनपद के 40 कृषकों का दल उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद, देहरादून में 05 से 07 अगस्त तक आयोजित जैविक एवं प्राकृतिक खेती विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के प्रबंध निदेशक द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कृषकों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती की नवीन तकनीकों, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा सतत कृषि पद्धतियों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जा रही है।

अनुसूचित जाति एवं जनजाति बहुल ग्रामों में कृषि विकास कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड नंदानगर, जनपद चमोली के ग्राम बनाला एव...
05/08/2026

अनुसूचित जाति एवं जनजाति बहुल ग्रामों में कृषि विकास कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड नंदानगर, जनपद चमोली के ग्राम बनाला एवं ग्राम बिजार में पौध वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कृषकों को पौधों का वितरण किया गया तथा अधिकाधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, कृषि विविधीकरण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों को कृषि आधारित आजीविका सुदृढ़ करने हेतु प्रोत्साहित करना है।

जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड कोट में संजीवनी सीएलएफ के अंतर्गत ज्वालपा समूह की महिलाओं द्वारा भांगजीरा फसल की निराई-गुड...
05/08/2026

जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड कोट में संजीवनी सीएलएफ के अंतर्गत ज्वालपा समूह की महिलाओं द्वारा भांगजीरा फसल की निराई-गुड़ाई का कार्य किया गया। भांगजीरा जैसी पारंपरिक एवं उच्च मूल्य की फसल का संरक्षण एवं वैज्ञानिक प्रबंधन बेहतर उत्पादन सुनिश्चित करने के साथ-साथ महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

ग्राम जादड़गांव, विकासखंड चिन्यालीसौड़, जनपद उत्तरकाशी में PKVY के अंतर्गत किसानों को जैविक खाद तैयार करने हेतु ड्रम, छन...
05/08/2026

ग्राम जादड़गांव, विकासखंड चिन्यालीसौड़, जनपद उत्तरकाशी में PKVY के अंतर्गत किसानों को जैविक खाद तैयार करने हेतु ड्रम, छन्नी एवं जग वितरित किए गए।

इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा किसानों को जीवामृत, बीजामृत एवं अन्य जैव आदानों को तैयार करने की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही, प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लाभ, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी गई।

विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम धराली में आयोजित बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण क...
04/08/2026

विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम धराली में आयोजित बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई।

₹40.92 लाख की लागत से धराली क्षेत्र में आपदा के उपरांत पुनर्वास एवं कृषि विकास कार्य संपादित किए गए। इनमें ₹35.00 लाख की लागत से 274 प्रभावित किसानों को छोटे कृषि यंत्र एवं कृषि आदान शत-प्रतिशत अनुदान पर वितरित किए गए, जबकि ₹5.92 लाख की लागत से 04 जियोलाइन टैंक एवं 04 स्प्रिंकलर सेट स्थापित किए गए।

शिविर में जिलाधिकारी उत्तरकाशी, मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी भटवाड़ी, मुख्य कृषि अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग कर विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा आमजन की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

कृषि विभाग द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती एवं कृषि यंत्रीकरण सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया।

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के अंतर्गत जनपद उत्तरकाशी के विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम सौंरा एवं ग्राम पंचायत डिडसार...
04/08/2026

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के अंतर्गत जनपद उत्तरकाशी के विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम सौंरा एवं ग्राम पंचायत डिडसारी में कृषि सखी श्रीमती शशि राणा एवं श्रीमती साधना राणा द्वारा प्राकृतिक खेती को प्रभावी रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है।

श्रीमती शशि राणा द्वारा कृषि एवं सब्जी फसलों में बीजामृत, जीवामृत एवं घनजीवामृत जैसे जैव आदानों का प्रयोग कर स्वस्थ एवं रोग-कीट मुक्त फसलों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही, वे किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण एवं खेत भ्रमण के माध्यम से प्राकृतिक खेती की तकनीकों तथा जैव आदानों के उपयोग के लिए प्रेरित कर रही हैं।

वहीं, कृषि सखी श्रीमती साधना राणा द्वारा बैंगन, हरी मिर्च, राजमा एवं मक्का की फसलों का निरीक्षण कर जीवामृत का छिड़काव कराया गया तथा किसानों को जीवामृत के उपयोग एवं उसके लाभों की जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान फसलों का विकास संतोषजनक पाया गया तथा रोग एवं कीट प्रकोप नगण्य रहा।

दोनों कृषि सखियों के प्रयास किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने, जैव आदानों के नियमित उपयोग, स्वस्थ फसल उत्पादन तथा पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड जौनपुर स्थित ग्राम सैंजी का भ्रमण कर कृषि विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे कॉर्न विलेज का नि...
04/08/2026

जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड जौनपुर स्थित ग्राम सैंजी का भ्रमण कर कृषि विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे कॉर्न विलेज का निरीक्षण किया गया।

भ्रमण के दौरान अवगत कराया गया कि सैंजी एवं आसपास के आठ ग्रामों में खरीफ मौसम के दौरान कृषकों को स्वीट कॉर्न, हाइब्रिड मक्का तथा राजमा/बीन्स के उन्नत बीज उपलब्ध कराए गए हैं। स्वीट कॉर्न की फसल का निरीक्षण किया गया तथा किसानों एवं कृषि विभाग के प्रयासों की सराहना की गई। ग्रामीणों ने अपने खेतों में उत्पादित स्वीट कॉर्न का प्रदर्शन करते हुए उसका स्वाद भी अधिकारियों को कराया।

किसानों की सुविधा के लिए खेतों की घेरबाड़ एवं किसान समूह को मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए तथा वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाकर आय वृद्धि के प्रयासों की सराहना की गई।

Address

DIRECTORATE OF AGRICULTURE (Uttarakhand) Krishi Bhawan
Dehra Dun
248007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Agriculture Department, Government Of Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Agriculture Department, Government Of Uttarakhand:

Shortcuts

Share