22/01/2026
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, नई दिल्ली, एवं स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय कला उत्सव के क्रम में और उसके विस्तार के रूप में, राष्ट्रीय स्तरीय समृद्धि प्रतियोगिता, 2025 का आयोजन 27-29 जनवरी 2026 तक क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (RIE), भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
समृद्धि प्रतियोगिता, 2025 भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा आयोजित एक अनूठा कार्यक्रम है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के दृष्टिकोण के अनुरूप, इसका उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण क्षमताओं को बढ़ाकर और कक्षा शिक्षण अधिगम प्रक्रियाओं में कलाओं के सार्थक एकीकरण को बढ़ावा देकर कला-एकीकृत शिक्षा को मजबूत करना है।
दिनांक 12 जनवरी, 2026 को राज्य स्तरीय समृद्धि प्रतियोगिता में निर्मल कुमार न्योलिया, प्रवक्ता, जीव विज्ञान, राजीव गाधी नवोदय विद्यालय खटीमा जनपद ऊधमसिंह नगर द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। श्री निर्मल कुमार जी द्वारा भुवनेश्वर उड़ीसा के राज्य स्तर से प्रतिभाग किया जाना है।