उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग

  • Home
  • India
  • Dehra Dun
  • उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग

उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, Government Organization, Dehra Dun.

दिनांक 30.07.2026 को मा० आयोग के अध्यक्ष श्री संजय नेगी जी ने मा० आयोग कार्यालय को प्राप्त विभिन्न शिकायती प्रकरणों पर स...
30/07/2026

दिनांक 30.07.2026 को मा० आयोग के अध्यक्ष श्री संजय नेगी जी ने मा० आयोग कार्यालय को प्राप्त विभिन्न शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई योजित की। मा० आयोग द्वारा श्रीमती माया देवी, जिला परियोजना कार्यालय, हरिद्वार, श्री कुलदीप सिंह पो० नारायणबगड़, चमोली, श्री सरोज कुमार, सिंघल मंडी, देहरादून, श्रीमती नन्दिनी गुंसाई चम्बा, टिहरी गढ़वाल, श्री अहसान अंसारी, नगर निगम, हरिद्वार, श्री अनुदीप सिंह, जवालापुर, हरिद्वार, श्रीमती शोभना रांघड़वाला, हरिद्वार, श्री रमेश पेटवाल, नई टिहरी, श्रीमती संतोष देवी, श्री ईशम सिंह, श्री मनवीर सिंह कुल 11 शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई की गई। श्रीमती माया देवी के ज्येष्ठता निर्धारण संबंधी शिकायती प्रकरण पर निदेशक, कृषि, उत्तराखण्ड की ओर से डा० ए०के० वर्मा, उप निदेशक, एच.आर. तथा शिकायतकर्ता उपस्थित रहे। सुनवाई में मा० अध्यक्ष जी द्वारा दोनों पक्षों को सुना गया। दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात् मा० अध्यक्ष जी द्वारा विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि को निर्देश दिए गए कि शिकायतकर्ता के ज्येष्ठता संबंधी प्रकरण का पुनः संज्ञान लेने के निर्देश दिए गए तथा सुस्पष्ट आख्या मा० आयोग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। श्रीमती नन्दिनी गुसाई, टिहरी गढ़वाल के भूमि संबंधी प्रकरण पर जिलाधिकारी, देहरादून की ओर से श्री ग्यारूदत्त जोशी, नायब तहसीलदार, विकासनगर तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की ओर से श्री वीरेन्द्र रावत, हैड कांस्टेबल, सी०ओ० सिटी ऑफिस प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित हुए। दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात मा० अध्यक्ष जी द्वारा विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधियों को प्रकरण पर सकारात्मक कार्यवाही कर मा० आयोग को आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए तथा प्रार्थिनी को नियमानुसार भूमि पर कब्जा दिलाए जाने के निर्देश दिए गए। श्री अहसान अंसारी, हरिद्वार के राशन की दुकान खोले जाने संबंधी शिकायती प्रकरण पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, जिला पूर्ति कार्यालय, हरिद्वार तथा शिकायतकर्ता उपस्थित रहे। मा० अध्यक्ष जी द्वारा दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात विभाग को निर्देशित किया गया कि प्रकरण पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। श्रीमती शोभना, हरिद्वार के पैतृक भूमि विवाद संबंधी शिकायती प्रकरण पर श्री सचिन कुमार, तहसीलदार हरिद्वार तथा शिकायतकर्ती उपस्थित रही। मा० अध्यक्ष जी द्वारा तहसीलदार, हरिद्वार को प्रार्थिनी के प्रकरण पर सहानुभूतिपूर्वक एवं नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। श्री कुलदीप सिंह, चमोली के जाति प्रमाण पत्र संबंधी शिकायती प्रकरण पर श्री जयवीर सिंह बिष्ट, राजस्व उप निरीक्षक तथा शिकायतकर्ता उपस्थित रहे। शिकायतकर्ता द्वारा सुनवाई में मा० आयोग को अवगत कराया गया कि विभाग द्वारा प्रार्थी का अन्य पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद मा० अध्यक्ष जी द्वारा विभाग को निर्देशित किया गया कि प्रार्थी के प्रकरण पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। श्री सरोज कुमार, देहरादून के सामान वापस दिलाए जाने संबंधी शिकायती प्रकरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की ओर से उप निरीक्षक शशि राणा थाना सेलाकुई उपस्थित रही। विभाग द्वारा प्राप्त आख्या के आधार पर मा० अध्यक्ष जी द्वारा प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। श्रीमती संतोष देवी के पति की मृत्यु उपरांत के देयकों के संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी, उधमसिंहनगर की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि को मा० आयोग के पूर्व आदेशों के कम में मा० आयोग को आख्या 15 दिन के भीतर सुस्पष्ट आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। श्री अनुदीप सिंह, हरिद्वार के मेडिकल लैब टैक्निशियन पंजीकरण के नवीनीकरण संबंधी शिकायती प्रकरण पर दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात मा० अध्यक्ष जी द्वारा प्रकरण पर आगामी तिथि में सुनवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। सुनवाई में मा० उपाध्यक्ष श्री श्याम डोभाल, सचिव श्री गोरधन सिंह, मा० सदस्य श्री महेन्द्र कुमार वर्मा, श्री विनोद नाथ, श्री सतीश पाल, श्री मोहब्बत सिंह नेगी, श्री सज्जाद अहमद, श्री प्रहलाद चौधरी, डा० जैड०ए० अंसारी (वार्सी), श्री उमेद चन्द्र रमोला, श्री साधूराम, श्री कमलेश कुमार तथा कार्मिक श्री मोहित, श्रीमती माया, श्रीमती विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।

आज दिनांक 25.05.2026 आयोग के मा. अध्यक्ष श्री संजय नेगी जी ने कार्यालय में मा० आयोग को प्राप्त विभिन्न शिकायती प्रकरणों ...
25/05/2026

आज दिनांक 25.05.2026 आयोग के मा. अध्यक्ष श्री संजय नेगी जी ने कार्यालय में मा० आयोग को प्राप्त विभिन्न शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई योजित की। मा० अध्यक्ष जी द्वारा श्रीमती नन्दिनी गुसाई, टिहरी गढ़वाल, श्री सरोज कुमार, सिंघल मंडी, देहरादून, श्री कुंवर सिंह, टिहरी, श्री सतीश कुमार, पो० श्यामपुर, हरिद्वार, श्री मुस्ताक आलम, बाईपास रोड़, देहरादून, श्री अहसान अंसारी, त्रिमूर्ति नगर, नगर निगम, हरिद्वार, श्रीमती अनवरी, रूड़की, हरिद्वार, श्री वासुदेव कुशवाहा, अजबपुर खुर्द, देहरादून, श्री विरेन्द्र यादव, बाजपुर, उधमसिंहनगर, श्री दीपराज बोरा, पिथौरागढ़ कुल 10 शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई की गई। सुनवाई में मा० अध्यक्ष जी द्वारा सर्वप्रथम शिकायतकर्ताओं का पक्ष सुना गया। श्रीमती नन्दिनी गुंसाई, टिहरी गढ़वाल के शिकायती प्रकरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की ओर से का० श्री विरेन्द्र रावत तथा शिकायतकर्ता सुनवाई में उपस्थित हुए। सुनवाई में विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर, जनपद देहरादून के पत्र दिनांक 25.05.2026 के माध्यम से मा० आयोग को अवगत कराया गया कि प्रकरण भूमि पर कब्जे को लेकर सिविल प्रकृति का मामला है। आवेदिका की भूमि की स्थिति स्पष्ट करने हेतु आवेदिका संबंधित तहसीलदार/ पटवारी से भूमि की स्पष्ट रिपोर्ट प्राप्त करें, भूमि की स्थिति स्पष्ट होने के उपरांत ही संबंधित मजिस्ट्रेट से आवेदिका की भूमि खाली कराने के प्रादेश प्राप्त होने के उपरांत ही प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि द्वारा प्रार्थिनी को सुरक्षा दिलाए जाने का भी आवश्वासन दिया गया। श्री सरोज कुमार, सिंघल मंडी, देहरादून के सामान वापस दिलाए जाने संबंधी प्रकरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की ओर से प्रतिनिधि के रूप में एस०आई० श्री सुमेर सिंह थाना सेलाकुई तथा शिकायतकर्ता उपस्थित हुए। विभाग द्वारा उपस्थित प्रतिनिधि द्वारा मा० आयोग को अवगत कराया गया कि दोनों पक्षों को बुलाकर प्रकरण की वस्तु-स्थिति से मा० आयोग को अवगत कराया दिया जाएगा, जिस पर मा० अध्यक्ष जी द्वारा विभाग को 15 दिवस का समय प्रदान किया गया। श्री सतीश कुमार, पो० श्यामपुर, हरिद्वार के नियुक्ति संबंधी शिकायती प्रकरण पर क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तराखण्ड वन विकास निगम, देहरादून तथा शिकायतकर्ता उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता द्वारा मा० आयोग को अवगत कराया गया कि उनके द्वारा विभाग में लगभग 01 वर्ष तक कार्य किया, जिसके साक्ष्य शिकायतकर्ता द्वारा मा० आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए गए तथा किए गए कार्य का वेतन भी प्रार्थी को नहीं मिला है, बल्कि विभाग द्वारा बिना बताए ही प्रार्थी को सेवा से हटा दिया गया। विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि प्रकरण के संबंध में कोई संतोषजनक प्रमाण मा० आयोग के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाए। सुनवाई में मा० अध्यक्ष महोदय द्वारा विभाग को निर्देश दिए गए कि प्रार्थी की शिकायत को सुने तथा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रार्थी के प्रकरण पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए 15 दिवस के भीतर मा० आयोग को आख्या उपलब्ध कराएं। श्री अहसान अंसारी, त्रिमूर्ति नगर, नगर निगम, हरिद्वार के सरकारी राशन की दुकान खोले जाने के शिकायती प्रकरण पर जिला पूर्ति अधिकारी, हरिद्वार के प्रतिनिधि के रूप में श्री देवचन्द, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, हरिद्वार उपस्थित हुए। सुनवाई में मा० अध्यक्ष जी द्वारा दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात विभाग को निर्देश दिए गए कि प्रकरण का परीक्षण कर सकारात्मक कार्यवाही करें। इस संबंध में मा० अध्यक्ष जी द्वारा आयोग के सदस्य श्री सज्जाद अहमद को प्रकरण के संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी, हरिद्वार से वार्ता कर प्रकरण का निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। श्री वासुदेव कुशवाहा, अजबपुर खुर्द, देहरादून के एस०जी०एच०एस० कटौती संबंधी शिकायती प्रकरण पर मा० आयोग द्वारा दोनों पक्षों को सुना गया। सुनवाई में निदेशक, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण, देहरादून की ओर से प्रतिनिधि के रूप में श्री अभिषेक राणा, लीगल एडवाइजर उपस्थित हुए। मा० अध्यक्ष जी द्वारा सुनवाई में कहा गया कि श्री अभिषेक राणा, लीगल एडवाइजर द्वारा किए गए विशेष प्रयास से प्रार्थी को लाभ पहुँचा है। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि जिस प्रकार प्रार्थी के साथ अन्याय हुआ है, इस प्रकार की पुनरावृत्ति भविष्य में न हो. इसके लिए स्कीम की जानकारी / सूचना सभी विभागों को दें। श्री मुस्ताक आलम, देहरादून के पुरानी पेंशन संबंधी प्रकरण पर विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि अधिशासी अभियंता, अधिष्ठान, विभागाध्यक्ष कार्यालय, लोक निमार्ण विभाग, देहरादून द्वारा सुनवाई में मा० आयोग के समक्ष अवगत कराया गया कि प्रकरण पर कार्मिक तथा न्याय विभाग का अभिमत प्राप्त होने पर मा० आयोग को अवगत करा दिया जाएगा। श्री विरेन्द्र यादव, बाजपुर, उधमसिंहनगर के नियुक्ति संबंधी प्रकरण पर मा० अध्यक्ष जी द्वारा महाप्रबन्धक, उधमसिंहनगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लि०, रूद्रपुर को मा० आयोग की आगामी सुनवाई में बुलाने के निर्देश दिए गए। श्री दीपराज बोरा, पिथौरागढ़ के नियुक्ति संबंधी प्रकरण पर विभाग द्वारा उपस्थित प्रतिनिधि द्वारा मा० आयोग को अवगत कराया गया कि प्रकरण मा० न्यायालय में विचाराधीन है। मा० अध्यक्ष जी द्वारा प्रकरण मा० न्यायालय में विचाराधीन होने के फलस्वरूप प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। श्री कुंवर सिंह नेगी, टिहरी गढ़वाल के धोखाधड़ी संबंधी शिकायती प्रकरण पर पुलिस उपाधीक्षक, चम्बा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल के पत्र दिनांक 24.05.2025 के माध्यम से मा० आयोग को अवगत कराया गया है कि प्रकरण मा० उच्च न्यायालय, दिल्ली में विचाराधीन है। मा० अध्यक्ष जी द्वारा प्रकरण मा० न्यायालय में विचाराधीन होने के फलस्वरूप प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। श्रीमती अनवरी, रूड़की, हरिद्वार के भूमि संबंधी शिकायती प्रकरण पर आयोग के मा० सदस्य श्री सज्जाद अहमद द्वारा सुनवाई के दौरान अवगत कराया गया कि विभाग द्वारा प्रकरण का निस्तारण किया जा चुका है। आज आहूत सुनवाई में मा० आयोग द्वारा कुल 03 शिकायती प्रकरणों का सुनवाई के दौरान निस्तारण किया गया। सुनवाई में आयोग के मा० उपाध्यक्ष श्री श्याम डोभाल, सचिव श्री गोरधन सिंह, मा० सदस्य श्री महेन्द्र कुमार वर्मा, श्री विनोद नाथ, श्री सतीश पाल, श्री राकेश उनियाल, श्री मोहब्बत सिंह नेगी, श्री सज्जाद अहमद, श्री प्रहलाद चौधरी, डा० जेड०ए० अंसारी, श्री उमेद चन्द्र रमोला, श्रीमती रूचि गिरी शर्मा, श्री साधूराम तथा कार्मिक श्री मोहित, श्रीमती माया, श्री गोपाल, श्रीमती विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित रहें।

आज दिनांक 27.04.2026 को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, देहरादून के मा० अध्यक्ष श्री संजय नेगी की अध्यक्षता में  मा० आ...
27/04/2026

आज दिनांक 27.04.2026 को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, देहरादून के मा० अध्यक्ष श्री संजय नेगी की अध्यक्षता में मा० आयोग कार्यालय को प्राप्त विभिन्न शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई की गई। मा० आयोग द्वारा श्री सतबीर सिंह, बाजपुर, उधमसिंहनगर, श्रीमती संतोष देवी, बिजनौर, उत्तर प्रदेश, श्री चेतन, उधमसिंहनगर, श्री कुलदीप सिंह, चमोली, श्री मनवीर सिंह एवं श्री ईशम सिंह, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश कुल 06 शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई की गई। सुनवाई में मा० आयोग द्वारा सर्वप्रथम शिकायतकर्ताओं का पक्ष सुना गया। श्री सतबीर सिंह, बाजपुर, उधमसिंहनगर के धोखाधड़ी संबंधी शिकायती प्रकरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधमसिंहनगर की ओर से प्रतिनिधि के रूप में श्री मुकेश चन्द्र, अपर उप निरीक्षक, केलाखेड़ा उपस्थित हुए। विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि द्वारा सुनवाई में विभाग का पक्ष रखा गया, जिससे मा० अध्यक्ष जी संतुष्ट नहीं हुए तथा प्रकरण के संबंध में मा० अध्यक्ष जी द्वारा दूरभाष पर श्री विभव सैनी, क्षेत्राधिकारी, बाजपुर से वार्ता कर कड़े निर्देश दिए गए कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर प्रार्थी का पक्ष सुनते हुए 15 दिवस के भीतर वस्तु स्थिति से मा० आयोग को अवगत कराएं। श्रीमती संतोष देवी, बिजनौर, उत्तर प्रदेश के अवशेष देयकों संबंधी शिकायती प्रकरण पर मुख्य शिक्षा अधिकारी, उधमसिंहनगर की ओर से प्रतिनिधि श्री गिरीश चन्द्र आर्य, वित्त अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, उधमसिंहनगर तथा शिकायतकर्ता उपस्थित हुए। मा० आयोग द्वारा दोनों पक्षों को सुना गया तथा दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात् विभाग को निर्देश दिए गए कि प्रार्थी को वर्तमान तक कौन-कौन से देयक दिए गए हैं, के संबंध में तालिका में सूचना मा० आयोग को उपलब्ध कराएं। श्री मनवीर सिंह एवं श्री ईशम सिंह के मृतक आश्रित नियुक्ति संबंधी शिकायती प्रकरण पर मुख्य शिक्षा अधिकारी, उधमसिंहनगर के सुनवाई में उपस्थित न होने पर मा० अध्यक्ष जी द्वारा रोष व्यक्त किया गया है। विभाग की और से श्री महबूब अली, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित हुए। सुनवाई में मा० अध्यक्ष जी द्वारा कहा गया कि इतनी लम्बी अवधि के बाद भी विभाग द्वारा प्रकरण का निराकरण करने में कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जा रही प्रतीत होती है, जो कि खेद का विषय है तथा अन्य पिछड़े वर्ग के व्यक्ति के साथ घोर अन्याय है। सुनवाई में मा० अध्यक्ष जी द्वारा विभाग को निर्देश दिए गए कि प्रार्थी के प्रकरण पर तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर मा० आयोग को अवगत कराएं। श्री कुलदीप जनपद चमोली के अन्य पिछडा वर्ग के जाति प्रमाण पत्र संबंधी शिकायती प्रकरण पर तहसीलदार, नारायणबगड़ को सख्त निर्देश दिए गए कि तत्काल प्रार्थी का अन्य पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र नियमानुसार जारी कर यथा स्थिति से मा० आयोग को अवगत कराएं। श्री चेतन जनपद उधमसिंहनगर के मारपीट संबंधी शिकायती प्रकरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधमसिंहनगर द्वारा मा० आयोग को अवगत कराया गया कि वर्तमान में दोनों पक्षों का आपस में समझौता हो गया है तथा प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश मा० अध्यक्ष जी द्वारा दिए गए। सुनवाई में आयोग के मा० उपाध्यक्ष श्री श्याम डोभाल, सचिव श्री गोरधन सिंह, मा० सदस्य श्री महेन्द्र कुमार वर्मा, श्री विनोद नाथ, श्री सतीश पाल, श्री मोहब्बत सिंह नेगी, श्री सज्जाद अहमद, श्री प्रहलाद चौधरी, डा० जैड०ए० अंसारी, श्री उमेद चन्द्र रमोला, श्रीमती रूचि गिरी शर्मा, तथा कार्मिक श्री गोपाल, श्रीमती विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।

आज दिनांक 25 अप्रैल, 2026 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री पुष्कर सिंह धामी से श्री संजय नेगी, मा. अध्यक्ष, उत्तराखंड अन...
25/04/2026

आज दिनांक 25 अप्रैल, 2026 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री पुष्कर सिंह धामी से श्री संजय नेगी, मा. अध्यक्ष, उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने शिष्टाचार भेंट कर आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा। साथ में आयोग के सचिव श्री गोरधन सिंह भी मौजूद रहे।

आज दिनांक 24.4.2026 को महामहिम, राज्यपाल महोदय को उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय नेगी ने आयोग का व...
24/04/2026

आज दिनांक 24.4.2026 को महामहिम, राज्यपाल महोदय को उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय नेगी ने आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन भेंट किया और साथ में आयोग के सचिव श्री गोरधन सिंह भी मौजूद रहे।

उत्तराखण्ड अन्य पिछडा वर्ग आयोग, देहरादून के मा० अध्यक्ष श्री संजय नेगी की अध्यक्षता में आज दिनांक 17.03.2026 को कार्याल...
17/03/2026

उत्तराखण्ड अन्य पिछडा वर्ग आयोग, देहरादून के मा० अध्यक्ष श्री संजय नेगी की अध्यक्षता में आज दिनांक 17.03.2026 को कार्यालय में मा० आयोग को प्राप्त विभिन्न शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई की गई। मा० आयोग द्वारा श्री मुकेश, जनपद हरिद्वार, श्री पवन सिंह, हरिद्वार, श्री मुस्ताक आलम, बाईपास रोड देहरादून, श्री राजकुमार, हरिद्वार, श्री हरपाल, हरिद्वार, श्री सरोज कुमार, सिंघल मंडी, देहरादून, श्रीमती पलक सैनी, हरिद्वार कुल 07 शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई की गई। सुनवाई में मा० आयोग द्वारा सर्वप्रथम शिकायतकर्ताओं का पक्ष सुना गया। श्री मुकेश कुमार, जनपद हरिद्वार के नियुक्ति संबंधी शिकायती प्रकरण पर सुनवाई में शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उनके पिताजी होमगार्ड में कार्यरत थे, जिनकी बीमारी से सेवा के दौरान मृत्यु हो गई थी। होमगार्डस में प्राविधान है कि किसी व्यक्ति के सेवा के दौरान विकलांग होने पर आश्रित कोटे के अन्तर्गत नियुक्ति दी जाती है। किन्तु विभाग द्वारा उन्हें आश्रित कोटे के अन्तर्गत नियुक्ति प्रदान नहीं की जा रही है। मा० अध्यक्ष जी द्वारा विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि श्री विनोद सिंह, वैयक्तिक निरीक्षक, होमगार्डस, हरिद्वार का पक्ष सुना गया, जिनके कथन से मा० अध्यक्ष जी सतुष्ट नहीं हुए। सुनवाई में मा० अध्यक्ष जी द्वारा विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि को निर्देश दिए गए कि शिकायतकर्ता के आश्रित कोटे के अन्तर्गत नियुक्ति संबंधी प्रकरण पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सहानुभूतिपूर्वक विचार करें। श्री मुस्ताक आलम, जनपद देहरादून के पुरानी पेंशन योजना संबंधी शिकायती प्रकरण पर सुनवाई में प्रमुख अभियंता, उत्तराखण्ड लोक निमार्ण विभाग, देहरादून की ओर से प्रतिनिधि श्री जे०एस० रावत, ई०ई०, पी० डब्ल्यू०डी०, देहरादून तथा शिकायतकर्ता उपस्थित हुए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद मा० अध्यक्ष जी द्वारा विभाग को निर्देश दिए गए कि प्रकरण पर कार्मिक तथा न्याय विभाग का परामर्श प्राप्त कर प्रकरण का निस्तारण करें। श्री राजकुमार, जनपद हरिद्वार के नियुक्ति संबंधी शिकायती प्रकरण पर सुनवाई में निदेशक, प्राविधिक शिक्षा, उत्तराखण्ड की ओर से प्रतिनिधि के रूप में श्री देवेन्द्र गिरी, संयुक्त निदेशक, संस्थाध्यक्ष, कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक, रुड़की, हरिद्वार की ओर से प्रतिनिधि श्री कुलदीप त्यागी, प्रभारी कर्मशाला तथा शिकायतकर्ता उपस्थित हुए। सुनवाई में शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि प्रार्थी की नियुक्ति वर्ष 1996 में कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक रुड़की में संविदा के रूप में हुई थी। विभाग द्वारा प्रार्थी को आतिथि तक भी विनियमित नहीं किया गया है। विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि द्वारा मा० आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखा गया। मा० अध्यक्ष जी द्वारा प्रकरण पर आयोग के मा० सदस्य श्री प्रहलाद चौधरी को कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक, रूड़की, हरिद्वार में स्वयं जाकर प्रकरण का परीक्षण करने के निर्देश दिए गए। श्री हरपाल सिंह, हरिद्वार के सेवानिवृत्त देयकों के शिकायती प्रकरण पर विभाग की ओर से प्रतिनिधि श्री जगजीत सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तथा शिकायतकर्ता उपस्थित हुए। विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि द्वारा मा० आयोग के समक्ष कथन व्यक्त किया गया कि शिकायतकर्ता के बोनस का भुगतान किया जाना अवशेष है, अन्य सभी देयकों का भुगतान विभाग द्वारा किया जा चुका है। श्री पलक सैनी, हरिद्वार के ऋण संबंधी शिकायती प्रकरण पर उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक, हरिद्वार की ओर से श्री रोहित बडोला उपस्थित हुए। सुनवाई में उनके द्वारा मा० आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखा गया। सुनवाई में मा० अध्यक्ष जी द्वारा विभाग की ओर से उपस्थित संबंधित अधिकारियों को कडे निर्देश दिए गए कि सभी प्रकरणों पर तत्काल प्रभाव से नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें। सुनवाई में आयोग के सचिव श्री गोरधन सिंह, मा० सदस्य श्री विनोद नाथ, श्री सतीश पाल, श्री मोहब्बत सिंह नेगी, श्री महेन्द्र कुमार वर्मा, श्री सज्जाद अहमद, श्री प्रहलाद चौधरी, डा० जैड०ए० अंसारी तथा कार्मिक श्री मोहित, श्री गोपाल, श्रीमती विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।

आयोग के अध्यक्ष श्री संजय नेगी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को पिछड़ा वर्ग के हितार्थ अधोलिखित 4 आवश्यक बिंदुओं पर दिसंब...
11/02/2026

आयोग के अध्यक्ष श्री संजय नेगी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को पिछड़ा वर्ग के हितार्थ अधोलिखित 4 आवश्यक बिंदुओं पर दिसंबर 2025 में प्रस्ताव देकर अनुरोध किया था। दिनांक 10 फरवरी, 2026 को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें उक्त प्रस्ताव के बिंदु संख्या 1 को सहमति प्रदान करते हैं। अन्य बिंदुओं पर भी शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके लिए मा. मुख्यमंत्री जी का हार्दिक धन्यवाद।
1. *"उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउददेशीय भवन''* निमार्ण की मा० मुख्यमंत्री घोषणा- *(क)* गढ़वाल मण्डल (देहरादून) में एक (25 महिला एवं 25 पुरुष की क्षमता)
*(ख)* कुमाऊं मण्डल (हल्द्वानी-नैनीताल) में एक (25महिला एवं 25 पुरुष की क्षमता)
2. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की तर्ज पर अन्य पिछड़ा वर्ग के निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान सहायता राशि रू. 50,000/- का लाभ प्रदान करने हेतु।
3. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की तर्ज पर अन्य पिछड़ा वर्ग के निर्धन छात्रों हेतु समूह ग, पी०सी०एस० एवं आई०ए०एस० आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु परीक्षा पूर्व निःशुल्क कोचिंग की सहायता प्रदान किए जाने हेतु।
4. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की तर्ज पर अन्य पिछड़ा वर्ग के निर्धन छात्रों को कक्षा 01 से 08 तक समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्रदान किए जाने हेतु।
जिस पर दिनांक 10 फरवरी, 2026 को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी अधिकारियों ,सचिवों आयोग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की l सचिवालय में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को राज्य के दोनों मंडलों में अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन के निर्माण एवं प्रस्तावित भवनों में बैंकट हॉल, गेस्ट हाउस, सभागार, प्रशिक्षण कक्ष, बैठक कक्ष एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के लिए DPR शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिससे उक्त सामुदायिक भवनों के बनने के बाद दूर दराज के जिलों से आने वाले व्यक्तियों के बहुत कम बजट पर यह भवन उनके बीमारी में इलाज के दौरान व अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने पर रहने की व्यवस्था व गरीब व्यक्तियों के बच्चों के विवाह , अन्य शुभ कार्यों के लिए बहुत कम खर्चे पर उपलब्ध हो पाएंगे l जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपनी सहमति व्यक्त की l साथ ही अन्य तो बिंदुओं पर शीघ्र ही बजट संबंधी आवश्यक कार्यवाही संभावित वित्तीय स्थिति को स्पष्ट करते हुए शीघ्र प्रस्ताव भेजने व एक और अग्रिम बैठक करने के निर्देश दिए l ताकि पिछड़े वर्ग के लोगों को उसका लाभ मिल सके l अन्य तीन बिंदुओं पर भी शीघ्र ही महत्वपूर्ण निर्णय होने पर पिछड़े वर्ग के जनमानस को समर्पित होंगी और आने वाली पीढ़ियों के विकास व उनके सुनहरे भविष्य के लिए यह योजनाएं एक मील का पत्थर साबित होंगी एवं हमारे मेधावी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल ,सफल भविष्य की ओर ले जाने वाला यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा l
बैठक के दौरान OBC बाहुल्य क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर नियमित समीक्षा के माध्यम से प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करने के साथ ही लाभार्थियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर योजनाओं में आवश्यक सुधार करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए l
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा OBC वर्ग के उत्थान हेतु शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
आयोग के अध्यक्ष द्वारा लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री जी का उक्त महत्वपूर्ण योजनाओं की सहमति जताने पर व शीघ्र ही अन्य सभी योजनाओं की स्वीकृत मिलने का आश्वासन मिलने पर उनका आभार व धन्यवाद दिया गया l
आने वाले समय में उक्त सभी स्वीकृत योजनाओं से निश्चित ही पिछड़े वर्ग के हित में यह महत्वपूर्ण कदम होगा l
इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, सचिव श्री श्रीधर बाबू अदाअंकी, अपर सचिव श्री प्रकाश चन्द, अपर सचिव वित्त श्री नवनीत पांडे ,निदेशक श्री संदीप तिवारी ,आयोग सचिव श्री गोरधन सिंह , व अन्य अधिकारी मौजूद रहे l

आज दिनांक 30.01.2026 को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, देहरादून में मा० अध्यक्ष श्री संजय नेगी की अध्यक्षता में कार्य...
30/01/2026

आज दिनांक 30.01.2026 को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, देहरादून में मा० अध्यक्ष श्री संजय नेगी की अध्यक्षता में कार्यालय में विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की गई। आयोग में शिकायतकर्ता श्री राजकुमार, श्री अंकित कुमार, श्री जोनी पाल, जनपद-हरिद्वार, श्री शिशु कुमार, जनपद-उधमसिंहनगर, श्रीमती नन्दिनी गुसाई, जनपद-टिहरी, श्री दिनेश, श्रीमती मिन्तो कौर, श्री गंगाशरण, श्री प्रेम सिंह यादव, जनपद-उधमसिंहनगर, श्री संजीव चौहान, जनपद- देहरादून, श्री कुंवर विजेन्द्र सिंह, जनपद-पौड़ी गढ़वाल, श्री कुंवर सिंह नेगी, जनपद-टिहरी गढ़वाल आदि शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई की गई। सुनवाई में मा० आयोग द्वारा सर्वप्रथम शिकायतकर्ताओं का पक्ष सुना गया। श्री राजकुमार, जनपद-हरिद्वार के शिकायती प्रकरण पर सुनवाई में निदेशक, प्राविधिक शिक्षा, उत्तराखण्ड की ओर से प्रतिनिधि के रूप में श्री एस०के० वर्मा तथा शिकायतकर्ता उपस्थित हुए। सुनवाई में शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि प्रार्थी की नियुक्ति वर्ष 1996 में कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक, रुड़की में संविदा के रूप में हुई थी। विभाग द्वारा प्रार्थी को आतिथि तक भी विनियमित नहीं किया गया है। विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि द्वारा मा० आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखा गया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद मा० अध्यक्ष द्वारा प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए विभाग को निर्देश दिए गए कि श्री राजकुमार के शिकायती प्रकरण पर 15 दिवस के भीतर एक कमेटी गठित कर विधिसम्मत कार्यवाही कर मा० आयोग को कृत कार्यवाही से अवगत कराया जाएं। श्री शिशु कुमार, जनपद-उधमसिंहनगर के मा० प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत आवासीय सुविधा उपलब्ध कराए जाने संबंधी शिकायती प्रकरण पर जिलाधिकारी, उधमसिंहनगर की ओर से श्री राजेश कुमार यादव, सहायक खण्ड विकास अधिकारी, जसपुर उपस्थित हुए। खण्ड विकास अधिकारी, जसपुर द्वारा मा० आयोग को अवगत कराया गया कि श्री शिशु कुमार पुत्र श्री भोपाल सिंह संयुक्त परिवार में निवासरत होने के कारण उनकी माता श्रीमती मुन्नी देवी पत्नी श्री भोपाल सिंह के नाम से प्रधानमंत्री आवास हेतु आवास प्लस पोर्टल पर पंजीकरण किया गया है। भारत सरकार से अन्तिम प्रतीक्षा सूची तैयार होने एवं आवास प्राप्त होने पर प्रार्थी को लाभान्वित किया जा सकेगा। मा० अध्यक्ष द्वारा सुनवाई में उक्त आधार पर पत्रावली निक्षेपित करने के निर्देश दिए गए। श्री कुंवर विजेन्द्र सिंह, जनपद-देहरादून के जाति प्रमाण पत्र संबंधी प्रकरण पर जिलाधिकारी, पौड़ी गढ़वाल की ओर से प्रतिनिधि श्री दिनेश नौटियाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, तहसील-पौड़ी उपस्थित हुए। तहसीलदार, सदर, पौड़ी गढ़वाल द्वारा पत्र दिनांक 28.01.2026 के द्वारा मा० आयोग को अवगत कराया गया है कि शिकायतकर्ता तथा उनके पुत्र का जाति प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया गया है। मा० अध्यक्ष द्वारा सुनवाई में उक्त आधार पर पत्रावली निक्षेपित करने के निर्देश दिए गए। श्री गंगाशरण के मारपीट उत्पीड़न संबंधी शिकायती प्रकरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधमसिंहनगर की ओर से एस०आई० श्री जगदीश चन्द्र तिवारी, बाजपुर, उधमसिंहनगर उपस्थित हुए। उनके द्वारा सुनवाई में मा० आयोग को अवगत कराया गया है कि शिकायतकर्ता के प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया है। सुनवाई में मा० अध्यक्ष द्वारा उक्त आधार पर पत्रावली निक्षेपित करने के निर्देश दिए गए। श्री दिनेश, जनपद-उधमसिंहनगर के उत्पीड़न संबंधी शिकायती प्रकरण पर विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि एस०आई० श्री जगदीश चन्द्र तिवारी, बाजपुर, उधमसिंहनगर द्वारा मा० आयोग को अवगत कराया गया कि प्रकरण पर कार्यवाही कर निस्तारण कर दिया गया है। श्रीमती नन्दिनी गुंसाई, टिहरी गढ़वाल के भूमि संबंधी शिकायती प्रकरण पर
जिलाधिकारी, उधमसिंहनगर की ओर से उपजिलाधिकारी, विकासनगर तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की ओर से एस०आई० श्री प्रवीन सैनी उपस्थित हुए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद उपजिलाधिकारी, विकासनगर द्वारा मा० आयोग को अवगत कराया गया है कि शीघ्र ही प्रकरण का निस्तारण कर दिया जायेगा। श्री जोनी पाल, जनपद-हरिद्वार के नियुक्ति संबंधी प्रकरण पर तथा श्री अंकित कुमार, जनपद-हरिद्वार के ऋण संबंधी प्रकरण पर मा० आयोग के निर्देशों के अनुपालन में प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया है। श्री संजीव चौहान, देहरादून के भूमि संबंधी प्रकरण पर मा० अध्यक्ष द्वारा तहसीलदार, ऋषिकेश को सुनवाई में जल्द से जल्द प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। मा० आयोग द्वारा कुल छः शिकायती प्रकरणों का सुनवाई के दौरान मौके पर निस्तारण किया गया। सुनवाई में आयोग के मा० अध्यक्ष श्री संजय नेगी, आयोग के सचिव श्री गोरधन सिंह, मा० सदस्य श्री विनोद नाथ, श्री सतीश पाल, श्री मोहब्बत सिंह नेगी, श्री महेन्द्र कुमार वर्मा, श्री सज्जाद अहमद, श्री राकेश उनियाल, श्री प्रहलाद चौधरी, डा० जैड०ए० अंसारी तथा कार्मिक श्री मोहित, श्री गोपाल, श्रीमती विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।

उत्तराखण्ड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरुमीत सिंह जी को आयोग के मा. अध्यक्ष श्री संजय नेगी जी द्वारा आयोग का व...
25/12/2025

उत्तराखण्ड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरुमीत सिंह जी को आयोग के मा. अध्यक्ष श्री संजय नेगी जी द्वारा आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन भेंट किया गया और साथ ही राज्य के पिछड़े वर्ग के कल्याण हेतु विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श कर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। और साथ में आयोग के सचिव श्री गोरधन सिंह जी भी उपस्थित रहे।

आज दिनांक 17.12.2025 को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, देहरादून के मा० अध्यक्ष श्री संजय नेगी की अध्यक्षता में आयोग क...
17/12/2025

आज दिनांक 17.12.2025 को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, देहरादून के मा० अध्यक्ष श्री संजय नेगी की अध्यक्षता में आयोग कार्यालय में विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की गई। आयोग में शिकायतकर्ता श्री इनाम अली, देहरादून, श्री वासुदेव कुशवाहा, देहरादून, श्रीमती संतोष देवी, श्री मनवीर सिंह, श्री ईशम सिंह, श्री कुंवर सिंह नेगी, टिहरी गढ़वाल, श्री संजीव चौहान, देहरादून, श्रीमती नन्दिनी गुंसाई, टिहरी गढ़वाल, श्रीमती शहनाज, उधमसिंहनगर, श्री देवेन्द्र कुमार, नैनीताल, श्री मुस्ताक आलम, देहरादून आदि शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई की गई। सुनवाई में मा० आयोग द्वारा सर्वप्रथम शिकायतकर्ताओं का पक्ष सुना गया। श्री इनाम अली, देहरादून के शिकायती प्रकरण पर कुल सचिव, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, देहरादून उपस्थित रहे। सुनवाई में मा० अध्यक्ष जी द्वारा उक्त प्रकरण का निस्तारण 15 दिवस के अन्दर करने हेतु कुल सचिव को निर्देश दिए गए। श्री वासुदेव कुशवाहा, देहरादून के एस०जी०एच०एस० कटौती से संबंधित प्रकरण पर मा० अध्यक्ष जी द्वारा शिकायतकर्ता की उम्र एवं वरिष्ठ नागरिक होने के कारण प्रकरण के निस्तारण के संबंध में आयोग में उपस्थित निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, उत्तराखण्ड के प्रतिनिध सुश्री दीपिका शर्मा, उद्यान अधिकारी, मुख्यालय, निदेशक, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण, देहरादून के प्रतिनिधि श्री अभिषेक, लीगल मैनेजर, निदेशक, कोषागार एवं वित्त सेवाएं, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधि श्री मुकेश डिमरी, उपकोषाधिकारी को निर्देश दिए गए कि उक्त प्रकरण में संयुक्त बैठक करते हुए प्रकरण को प्राथमिकता पर 15 दिवस के अन्दर निस्तारित कर आयोग को अवगत कराएं। श्रीमती संतोष देवी के शिकायती प्रकरण पर सुनवाई करते हुए मा० अध्यक्ष जी द्वारा शिक्षा विभाग, उधमसिंहनगर की ओर से उपस्थित प्रतिनिधियों के संतोषजनक उत्तर न देने पर जनपद उधमसिंहनगर के जिला शिक्षा अधिकारी को दूरभाष पर निर्देश दिए गए कि प्रकरण पर गम्भीरतापूर्वक कार्यवाही कर 15 दिवस के भीतर आयोग को अवगत कराएं एवं आगामी तिथियों में उक्त प्रकरण हेतु विभाग के किसी भिज्ञ / सक्षम अधिकारी को ही सुनवाई हेतु नामित करें, जिससे शिकायतकर्ता के प्रकरण का निस्तारण जल्दी किया जा सके। श्रीमती नन्दिनी गुसाई, टिहरी गढ़वाल के प्रकरण में जिला प्रशासन, देहरादून की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि श्री विनोद कुमार, उपजिलाधिकारी, विकासनगर एवं श्री विशाल कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक की समयान्तर्गत कार्यवाही से मा० अध्यक्ष जी द्वारा संतोष जाहिर किया गया। श्री मुस्ताक आलम, देहरादून के शिकायती प्रकरण पर मा० अध्यक्ष जी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश दिए गए एवं श्रीमती शहनाज, उधमसिंहनगर तथा श्री देवेन्द्र कुमार सैनी, नैनीताल की शिकायत का मा० अध्यक्ष जी द्वारा सुनवाई के दौरान प्रकरण का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। सुनवाई में आयोग के मा० अध्यक्ष श्री संजय नेगी, आयोग के सचिव श्री गोरधन सिंह, मा० सदस्य श्री विनोद नाथ, श्री सतीश पाल, श्री महेन्द्र कुमार वर्मा, श्री सज्जाद अहमद, श्री राकेश उनियाल, श्री प्रहलाद चौधरी, श्री चमन लाल चौधरी तथा कार्मिक श्री मोहित, श्री गोपाल, श्रीमती विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित रहें।

Address

Dehra Dun

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share