Uttarakhand Police

Uttarakhand Police The official account of . For any emergency help, Dial 112. You can also contact us through emergency helpline number 112.

This page is aimed to build a strong relationship between Uttarakhand Police Department and the peace-loving citizens in this region. As we are committed to serving you day and night, you may inform us about any emergency via this platform. Please help us, be our eyes and ears!

▪️ AI आधारित स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में उत्तराखण्ड पुलिस की पहल▪️ "AI for Smart Policing” पर आयोजित कार्यशाला में  IIT...
02/09/2026

▪️ AI आधारित स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में उत्तराखण्ड पुलिस की पहल

▪️ "AI for Smart Policing” पर आयोजित कार्यशाला में IIT रुड़की के विशेषज्ञों और उत्तराखण्ड पुलिस का उच्चस्तरीय मंथन

▪️ तकनीक और मानवीय विवेक के समन्वय से स्मार्ट पुलिसिंग को देंगे नई दिशा — डीजीपी दीपम सेठ

वर्तमान तकनीकी परिदृश्य में Artificial Intelligence की बढ़ती उपयोगिता एवं संभावनाओं को देखते हुए श्री दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय की अध्यक्षता में स्मार्ट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में “AI for Smart Policing: From everyday Police Operations to Intelligent Surveillance and Cybersecurity” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। स्मार्ट पुलिसिंग में AI की संभावनाओं पर केंद्रित यह कार्यशाला पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण- श्री अनंत शंकर ताकवाले के संयोजन में कराई गई।

कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में IIT रुड़की के विशेषज्ञ प्रो. सौमित्र सतपथी, प्रो. सुदीप रॉय, प्रो. राघवेंद्र सिंह रोहित तथा अपर पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा श्री अंकुश मिश्रा द्वारा पुलिसिंग में तकनीक एवं AI के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए “AI in Everyday Policing”, “From Crime Prevention to Smarter Decision Making”, “AI for Smart Policing” तथा “Emerging Cyber Security Challenges for Police” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण देते हुए सार्थक चर्चा की गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं IIT रुड़की के तकनीकी विशेषज्ञों के मध्य ये साइबर सुरक्षा, इंटेलिजेंट सर्विलांस, अपराध विश्लेषण, डेटा आधारित पुलिसिंग, रिकॉर्ड प्रबंधन दैनिक पुलिस कार्यों में AI के संभावित उपयोग आदि पर गहन विचार-विमर्श एवं मंथन हुआ।

चर्चा सत्र के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में तकनीक के व्यावहारिक उपयोग से जुड़े अपने अनुभव, कार्यक्षेत्र की चुनौतियों, संभावनाओं एवं तकनीकी समाधानों को साझा किया गया। साथ ही, तकनीक के उपयोग के दौरान डेटा सुरक्षा, गोपनीयता, विश्वसनीयता एवं मानवीय विवेक जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक महोदय ने कहा कि तकनीक और Artificial Intelligence आज पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, त्वरित एवं डेटा आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि AI का उपयोग मानव विवेक का विकल्प नहीं, बल्कि पुलिस अधिकारियों की निर्णय क्षमता को और अधिक सशक्त बनाने वाले एक प्रभावी तकनीकी माध्यम के रूप में किया जाना चाहिए। साथ ही, डेटा सुरक्षा, गोपनीयता, विश्वसनीयता एवं जिम्मेदार AI के सिद्धांतों का विशेष ध्यान रखते हुए उत्तराखण्ड पुलिस को तकनीक-सक्षम एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार पुलिस बल के रूप में विकसित किया जाएगा।

जनपद पिथौरागढ़ में पुलिस की कार्रवाई...!➡️ शांति व्यवस्था भंग करने पर 02 व्यक्ति गिरफ्तार।➡️ यातायात नियमों का उल्लंघन व...
02/09/2026

जनपद पिथौरागढ़ में पुलिस की कार्रवाई...!

➡️ शांति व्यवस्था भंग करने पर 02 व्यक्ति गिरफ्तार।
➡️ यातायात नियमों का उल्लंघन व शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 24 लोगों पर कार्रवाई।

👉 कुल 26 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई।

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस का अभियान जारी।

🚨 जनपद अल्मोड़ा के देघाट में पुलिस का जनजागरूकता अभियान...!➡️ आमजन को नशे के दुष्प्रभावों एवं साइबर अपराध के प्रति जागरू...
02/09/2026

🚨 जनपद अल्मोड़ा के देघाट में पुलिस का जनजागरूकता अभियान...!

➡️ आमजन को नशे के दुष्प्रभावों एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया।

➡️ डिजिटल अरेस्ट, अनजान लिंक, फर्जी ऐप, OTP व बैंकिंग जानकारी साझा न करने की अपील।

➡️ साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।

जब राह हुई अनजान, तो पुलिस बने अपनों का सहारा...!जनपद चमोली और पौड़ी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत मुश्किल में फंसी दो बुजुर्ग ...
02/09/2026

जब राह हुई अनजान, तो पुलिस बने अपनों का सहारा...!

जनपद चमोली और पौड़ी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत मुश्किल में फंसी दो बुजुर्ग महिलाओं के लिए आमजन की सजगता और पुलिस की संवेदनशीलता परिवार तक पहुंचने का जरिया बनी।

➡️ करीब 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ऑटो चालक ने सुरक्षित पुलिस के सुपुर्द किया। दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने उनके परिजनों से संपर्क कर उन्हें सकुशल परिवार के सुपुर्द किया।

➡️ वहीं, रात में अकेली भटकती मिली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने सुरक्षित थाने लाकर भोजन एवं देखभाल की और अगले दिन परिजनों से मिलाया।

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठग गिरफ्तार...!जनपद पौड़ी में पुलिस ने ₹3.86 लाख की साइबर ठगी के मामले में ₹1,500 के इन...
02/09/2026

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठग गिरफ्तार...!

जनपद पौड़ी में पुलिस ने ₹3.86 लाख की साइबर ठगी के मामले में ₹1,500 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

जांच में अभियुक्त के 09 बैंक खातों में करीब ₹1.50 करोड़ की साइबर ठगी की धनराशि आने का खुलासा हुआ, जबकि ₹7 लाख फ्रीज कराए गए हैं।

अभियुक्त के विरुद्ध कोलकाता, काशी, कर्नाटक, अमृतसर, तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों से भी साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायतें दर्ज हैं।

🚨  अपील 🚨🌧️ मूसलाधार भारी बारिश को लेकर रहें सतर्क!अनावश्यक यात्रा से बचें, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों व नदी-नालों से दूर...
01/09/2026

🚨 अपील 🚨

🌧️ मूसलाधार भारी बारिश को लेकर रहें सतर्क!
अनावश्यक यात्रा से बचें, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों व नदी-नालों से दूर रहें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

📞 आपातकालीन सहायता: 112

सतर्क रहें • सुरक्षित रहें!

बुजुर्ग महिला से लूट का त्वरित खुलासा...!➡️ जनपद नैनीताल में लिफ्ट देने के बहाने 70 वर्षीय महिला के सोने के टॉप्स लूटने ...
01/09/2026

बुजुर्ग महिला से लूट का त्वरित खुलासा...!

➡️ जनपद नैनीताल में लिफ्ट देने के बहाने 70 वर्षीय महिला के सोने के टॉप्स लूटने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने शक्तिफार्म, सितारगंज से किया गिरफ्तार।

➡️ लूटा गया सोने का टॉप्स व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद।

रोड अपडेट | जनपद टिहरी गढ़वाल🟢 चंबा–गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-34)यातायात हेतु खोल दिया गया है।🟢 SH-77 | गुजराडा–रा...
01/09/2026

रोड अपडेट | जनपद टिहरी गढ़वाल

🟢 चंबा–गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-34)
यातायात हेतु खोल दिया गया है।

🟢 SH-77 | गुजराडा–रानीपोखरी
मार्ग यातायात हेतु खोल दिया गया है।

🟢 SH-31 | देवप्रयाग–गजा–जाजल
आमपाटा के पास मार्ग यातायात हेतु खोल दिया गया है।

⚠️ पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते लैंडस्लाइड की संभावना बनी हुई है। यात्रा से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी लें एवं सावधानीपूर्वक यात्रा करें।

01/09/2026

🌧️ भारी बारिश में ऊधम सिंह नगर पुलिस अलर्ट

📢 लोगों को जागरूक कर नदी-नालों के किनारे न जाने एवं सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है।

⚠️ सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
⚠️ किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए तुरंत 112 डायल करें।

Address

Subhash Road
Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttarakhand Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Uttarakhand Police:

Shortcuts

Share