03/07/2026
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खजूरिया, आईएफएस, ने सँभाला इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून के निदेशक का पदभार
आन्ध्र प्रदेश कैडर के 1991 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद खजूरिया ने 02.07.2026 को इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी (IGNFA), देहरादून के निदेशक का पद सँभाला। उनसे पूर्व यह दायित्व श्रीमती भारती सँभाल रही थीं, जो 30.06.2026 को सेवानिवृत्त हुईं। इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक के रूप में कार्यभार सँभालने से पहले, वे आन्ध्र प्रदेश पर्यावरण प्रबंधन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे।
भारतीय वन सेवा के आन्ध्र प्रदेश कैडर के 1991 बैच के अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खजूरिया एक जाने-माने वन विशेषज्ञ और शिक्षाविद् हैं और उनके पास 35 वर्षों से अधिक का कार्य अनुभव है। मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के रहने वाले डॉ० खजूरिया ने कनाडा की टोरंटो यूनिवर्सिटी से पीएच.डी. की है और वन प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण तथा नीति निर्माण में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभा चुके हैं। अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में उनके कई शोध पत्र भी प्रकाशित हुए हैं।
निदेशक का पद सँभालने के बाद, उन्होंने आईजीएनएफए के संकाय सदस्यों तथा कर्मचारियों से वार्ता की और अकादमी में चल रहीं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
Dr. Rajendra Prasad Khajuria, IFS, joined as the Director, Indira Gandhi National Forest Academy (IGNFA), Dehradun
The 1991- batch IFS officer of the Andhra Pradesh Cadre Dr. Rajendra Prasad Khajuria, joined as the Director of Indira Gandhi National Forest Academy (IGNFA) Dehradun on 02.07.2026. He succeeds Smt Bharati who superannuated on 30.06.2026. Prior to joining as the Director, IGNFA, he had been serving as the Managing Director, Andhra Pradesh Environment Management Corporation Ltd.
Originally belongs to Jammu and Kashmir, Dr Khajuria holds a Ph.D from the University of Toronto, Canada, and has served at several key postings in forest management, environment conservation, and policy formulation. He has also published several research papers in the international and national journals.
On assuming the charge of the Director, he interacted with the faculty members and staff of the IGNFA and took stock of various activities being undertaken by the Academy.