Dr Jasvinder singh Gogi

Dr Jasvinder singh Gogi District President DehraDun city congress , ex president yuwa congres , ex president NSUI,assembly Dehracantt.

आज माननीय प्रदेश प्रभारी Kumari Selja जी के साथ 7 सितंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास कूच की तैयारियों का स्थलीय निरीक...
06/09/2026

आज माननीय प्रदेश प्रभारी Kumari Selja जी के साथ 7 सितंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास कूच की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हल्द्वानी रामलीला मैदान में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की रैली के बाद किए गए ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में दोषियों पर कार्रवाई तथा नेता प्रतिपक्ष श्री Rahul Gandhi जी के विरुद्ध दर्ज FIR वापस लेने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 7 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच किया जाएगा।

लोकतंत्र, सामाजिक सम्मान और न्याय की इस लड़ाई में सभी कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान करता हूँ।

इस दौरान सह-प्रभारी श्री Manoj Yadav जी, सह-प्रभारी श्री Surender Sharma जी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

हल्द्वानी रामलीला मैदान में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की रैली के बाद किए गए ‘शुद्धिकरण’ के विर...
06/09/2026

हल्द्वानी रामलीला मैदान में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की रैली के बाद किए गए ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में अब चुप्पी नहीं
यह केवल एक व्यक्ति या एक कार्यक्रम का अपमान नहीं, बल्कि सामाजिक बराबरी, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा सवाल है।
ऐसे कृत्य के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मुख्यमंत्री आवास घेराव किया जाएगा।

आइए, इस संघर्ष को जनआंदोलन की ताकत दें।
अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचें और अपनी आवाज़ बुलंद करें।
📍 परेड ग्राउंड, देहरादून
🗓️ 7 सितंबर
⏰ प्रातः 10:30 बजे

04/09/2026

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। देहरा कैंट विधानसभा में बाबा फतेह सिंह प्रभाती जथा द्वारा खीर की सेवा की गई 🙏

भगवान श्री कृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए।

जय श्री कृष्ण! 🦚🙏

जब-जब बीजेपी सरकार डरती है, पुलिस को आगे करती है!आज देहरादून में बीजेपी और प्रदेश सरकार के दलित-विरोधी दोहरे आचरण के खिल...
01/09/2026

जब-जब बीजेपी सरकार डरती है, पुलिस को आगे करती है!

आज देहरादून में बीजेपी और प्रदेश सरकार के दलित-विरोधी दोहरे आचरण के खिलाफ आयोजित #सचिवालय_कूच में भागीदारी के दौरान तानाशाही सरकार द्वारा पुलिस बल के माध्यम से गिरफ्तार कर पुलिस लाईन ले जाया गया।

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष श्री Mallikarjun kharge जी के कार्यक्रम स्थल के ‘शुद्धिकरण’ जैसे शर्मनाक और जातिवादी कृत्य के दोषियों पर तीन सप्ताह बाद भी—न मुकदमा, न कार्रवाई ?
लेकिन सामाजिक न्याय की आवाज़ उठाने वाले नेता प्रतिपक्ष श्री Rahul Gandhi जी के खिलाफ FIR दर्ज करने में सरकार ने जरा भी देर नहीं लगाई।

एक ही प्रदेश, कानून के दो पैमाने क्यों?

जातिवादी मानसिकता वालों पर मेहरबानी और सामाजिक न्याय की आवाज़ पर कार्रवाई—
आखिर यह कैसा न्याय ? किसका कानून ? किसके लिए ?

पुलिस के बल पर आवाज़ दबाई जा सकती है,
लेकिन सामाजिक न्याय की लड़ाई नहीं रोकी जा सकती!

#दलित_विरोधी_BJP #सामाजिक_न्याय #सचिवालय_कूच #उत्तराखंड Indian National Congress K.C. Venugopal Priyanka Gandhi Vadra Kumari Selja Supriya Shrinate

01/08/2026
01 अगस्त, 2026विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए महानगर कांग्रेस ने जिला निर्वाचन अधिकारी श...
01/08/2026

01 अगस्त, 2026

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए महानगर कांग्रेस ने जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष चौहान को सौंपा ज्ञापन

नोटिस प्राप्त मतदाताओं की विधानसभावार एवं मतदान केन्द्रवार सूची उपलब्ध कराने तथा उत्तर देने की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के प्रतिनिधिमंडल ने आज महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में जिला निर्वाचन अधिकारी, देहरादून को ज्ञापन सौंपकर निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत नोटिस प्राप्त मतदाताओं की विधानसभावार एवं मतदान केन्द्रवार सूची उपलब्ध कराने तथा नोटिस के उत्तर एवं आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए निर्धारित समयावधि बढ़ाए जाने की मांग की।

डॉ. गोगी ने कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता हैं जिन्हें नोटिस मिलने के बाद उत्तर एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए अत्यंत कम समय दिया जा रहा है। सीमित समय के कारण अनेक नागरिक अपने आवश्यक दस्तावेज एकत्रित नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनके मताधिकार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और केवल समयाभाव के कारण किसी भी मतदाता को असुविधा या वंचित होने की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की कि नोटिस प्राप्त मतदाताओं की विधानसभावार एवं मतदान केन्द्रवार सूची शीघ्र उपलब्ध कराई जाए तथा नोटिस के उत्तर एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने की समय-सीमा में उचित वृद्धि की जाए, ताकि सभी प्रभावित नागरिक पर्याप्त समय के भीतर अपना पक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत कर सकें।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान, ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र तनेजा, राजेश पुंडीर, अल्ताफ अहमद, सलमान, वीरेन्द्र पंवार, संजय उनियाल एवं मनीष गर्ग सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।Indian National Congress UttarakhandKumari SeljaYashpal AryaGanesh GodiyalPritam SinghChalla Vamshi Chand ReddyIndian National CongressDr Harak Singh RawatKaran Mahara

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी एवं कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के...
01/08/2026

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी एवं कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सम्माननीय सदस्य आदरणीय श्री गुरदीप सिंह सप्पल जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

आपका दूरदर्शी नेतृत्व, संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन, सरल व्यक्तित्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए निरंतर प्रेरणास्रोत है। आपके मार्गदर्शन में संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है और जनहित के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता और अधिक मजबूत हो रही है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आप इसी प्रकार राष्ट्र, समाज और संगठन की सेवा करते हुए हम सभी का मार्गदर्शन करते रहें।

जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल, स्वस्थ और सफल जीवन की मंगलकामनाएँ।Indian National Congress Uttarakhand

Address

Dehradun
Dehra Dun
248001

Telephone

+919917666999

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr Jasvinder singh Gogi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share