21/07/2022
देश ने अपना 15वां राष्ट्रपति (15th President of India) चुन लिया है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को भारी अंतर से हराकर जीत हासिल की है। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं और आदिवासी समाज से आने वाली पहली महिला राष्ट्रपति है।