DELHI WAQF BOARD

DELHI WAQF BOARD Welfare Works for Minorities fan page

17/06/2024

‎السَّلاَمُ عَلَيْكُمْ وَرَحْمَةُ اللهِ وَبَرَكَاتُهُ.

*Taqabbalallahu Minna wa Minkum.*
*Eid-UL-AZHA Mubarak to you and your Family*

May Allah SWT Accept all our Prayers, Supplications and Good Deeds and Grant us Success in this Life and hereafter (Aameen)

DELHI WAQF BOARD

आज मैं बंगाली मार्केट पहुँचा जहां मस्जिद की दीवार को LNDO ने अतिक्रमण बताकर तोड़ दिया जबकि ये मस्जिद दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड...
12/04/2023

आज मैं बंगाली मार्केट पहुँचा जहां मस्जिद की दीवार को LNDO ने अतिक्रमण बताकर तोड़ दिया जबकि ये मस्जिद दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड की है और 123 प्रॉपर्टी में शामिल है जिस पर हाई कोर्ट का 2014 से stay है और हाई कोर्ट में 2 दिन बाद इसकी सुनवाई होनी है मेने आज LNDO के अधिकारियों के ख़िलाफ़ FIR करने के लिए लिखित में शिकायत दर्ज कराई है।


Amanatullah Khan

  बोर्ड अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान ने पूछा क्या कब्रिस्तान पर बुलडोजर चलाएंगे?आजतक से बातचीत करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष ने क...
20/02/2023



बोर्ड अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान ने पूछा क्या कब्रिस्तान पर बुलडोजर चलाएंगे?
आजतक से बातचीत करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा है कि वह शहरी मंत्रालय के फैसले को अदालत में चुनौती देंगे, साथ ही सरकार से सवाल पूछा है कि यह संपत्तियां पहले से ही बोर्ड की हैं जिसमें मस्जिद कब्रिस्तान शामिल हैं तो आखिर सरकार इन संपत्तियों का करेगी क्या? बोर्ड ने सवाल पूछा है क्या सरकार मस्जिद और कब्रिस्तान चलाएगी या फिर इन पर बुलडोजर चलाया जाएगा?

देश के कई राज्यों में वक्फ बोर्ड की जमीनों पर शुरू हुई जंग राजधानी दिल्ली तक पहुंच गई है. केंद्रीय शहरी आवास मंत्रालय ने हाल ही में एक आदेश जारी करते हुए दिल्ली वक्फ बोर्ड की 123 संपत्तियों को अपने कब्जे में ले लिया है. इस फैसले को लेकर दिल्ली वक्फ बोर्ड और केंद्र सरकार के बीच विवाद खड़ा हो गया है. आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन हैं. वक्फ बोर्ड चेयरमैन का कहना है कि वह केंद्र सरकार को वक्फ संपत्तियां नहीं लेने देंगे साथ ही केंद्र का यह फैसला गलत है क्योंकि कमेटी के गठन का मामले को अदालत में चुनौती दी गई है और वह विचाराधीन है. ऐसे में जिस कमेटी के गठन पर ही अदालत में सुनवाई हो रही हो वह कैसे कोई फैसला ले सकती है.

शहरी मंत्रालय के फैसले को अदालत में चुनौती देंगे
आजतक से बातचीत करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा है कि वह शहरी मंत्रालय के फैसले को अदालत में चुनौती देंगे, साथ ही सरकार से सवाल पूछा है कि यह संपत्तियां पहले से ही बोर्ड की हैं जिसमें मस्जिद कब्रिस्तान शामिल हैं तो आखिर सरकार इन संपत्तियों का करेगी क्या? बोर्ड ने सवाल पूछा है क्या सरकार मस्जिद और कब्रिस्तान चलाएगी या फिर इन पर बुलडोजर चलाया जाएगा?

123 संपत्तियों में मस्जिद, दरगाह और कब्रिस्तान शामिल
दिल्ली वक्फ बोर्ड की इन 123 संपत्तियों में मस्जिद, दरगाह और कब्रिस्तान भी शामिल हैं. केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के उप भूमि और विकास अधिकारी ने 8 फरवरी को एक पत्र दिल्ली वक्फ बोर्ड को भेजा था जिसमें कहा गया था कि वक्फ बोर्ड से यह 123 संपत्तियां वापस ली जा रही हैं. ये संपत्तियां कनॉट प्लेस, अशोक रोड, मथुरा रोड जैसी दिल्ली के सबसे महंगे और महत्वपूर्ण इलाकों में मौजूद हैं.

हाल ही में इस पर विवाद इसलिए भी खड़ा हुआ था जब बीजेपी की ओर से 2014 की यूपीए सरकार पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा गया था कि चुनाव के ठीक पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने यह 123 संपत्तियां दिल्ली वक्फ बोर्ड को देने का प्रस्ताव मंजूर किया था. ‌

केंद्र सरकार ने रिटायर्ड जस्टिस एसपी गर्ग की अध्यक्षता में दो समिति और कमेटी बैठाई थी जो वक्फ बोर्ड की नॉन नोटिफाइड वक्फ संपत्तियों यानी वह वक्फ की संपत्तियां जो गैर अधिसूचित हैं उस पर हर विभाग से प्रतिनिधित्व मांगा था, लेकिन केंद्र सरकार का कहना है कि वक्फ बोर्ड की ओर से इस कमेटी के सामने ना तो प्रतिनिधित्व दिया गया ना ही किसी तरह की आपत्ति दर्ज कराई गई.

मामला अदालत में सुनवाई के लिए लंबित
वहीं वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अमानतुल्लाह खान का कहना है कि हमने इन संपत्तियों को लेकर हमेशा से आवाज उठाई है और जिसका मामला दिल्ली हाईकोर्ट में रिट याचिका संख्या 1961/2022 लंबित है. अमानतुल्लाह खान का कहना है कि पहले से ही इन संपत्तियों में से कई जगहों पर जमीने केंद्रीय एजेंसियों को निर्माण के लिए दिए गए हैं जिस का मामला भी अदालत में सुनवाई के लिए लंबित है.

डिप्टी लैंड डेवलपमेंट ऑफिसर को जवाब भेजा गया
बोर्ड के चेयरमैन अमानतुल्लाह खान ने मंगलवार को बातचीत करते हुए यह बताया कि बोर्ड की तरफ से शहरी मंत्रालय के डिप्टी लैंड डेवलपमेंट ऑफिसर को जवाब भेजा गया है जिसमें यह बताया गया है कि वक्फ बोर्ड ने सरकार द्वारा गठित 2 सदस्य समिति के गठन के खिलाफ पिछले साल जनवरी में एक याचिका दायर की है जो अदालत में अभी भी लंबित है ऐसे में जिस कमेटी के गठन को ही अदालत में चुनौती दी गई है वह अदालत का फैसला आए बिना कैसे कोई फैसला ले सकती है.

सरकार वक्फ बोर्ड की जमीनों पर कब्जा करना चाहती है
बोर्ड के अध्यक्ष का कहना है कि इन संपत्तियों का इस्तेमाल मुस्लिम समाज कर रहा है और बोर्ड की तरफ से ही जिन लोगों की नियुक्ति की गई है वहीं संपत्तियों की देखरेख करते हैं जिससे मिलने वाला धन सरकार को जाता है. बोर्ड की दलील है कि ये जमीन सरकारी हैं और वक्फ भी सरकार का है, लेकिन केंद्र सरकार यहां भी मनमानी कर रही है और जैसे नगर निगम पर अपना कब्जा चाहती थी उसी तरह डंडे के दम पर वह वक्फ बोर्ड की जमीनों पर भी कब्जा करना चाहती है.

नई दिल्ली,
20 फरवरी 2023,
(अपडेटेड 20 फरवरी 2023, 5:01 PM IST)
Follow us: DELHI WAQF BOARD
News link- via AajTak
https://intdy.in/r253c5

­

आजतक से बातचीत करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा है कि वह शहरी मंत्रालय के फैसले को अदालत में चुनौती देंगे, साथ ही सर.....

28/09/2022

दिल्ली वक्फ बोर्ड के नाम से फर्जी ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इसे मजाकिया तौर पर शेयर किया गया था, जिसे यूज...

दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहर और पुरानी दिल्ली के क्षेत्र की पहचान माने जाने वाली फतेहपुरी मस्जिद में चल रहे निर्माण कार्य का...
11/07/2022

दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहर और पुरानी दिल्ली के क्षेत्र की पहचान माने जाने वाली फतेहपुरी मस्जिद में चल रहे निर्माण कार्य का जायज़ा लिया।
अल्हमदुलिल्लाह,मस्जिद की मरम्मत का काम हम लोगों ने लगभग मुकम्मल कर लिया है।

Amanatullah Khan

हम तसव्वुर भी नही कर सकते क्या नज़ारा होगा आज अरब का, कितनी खुशनसीब होंगी वो आंखे जो ये सारे नज़ारे ब हयात वहा मौजूद होके ...
08/07/2022

हम तसव्वुर भी नही कर सकते क्या नज़ारा होगा आज अरब का, कितनी खुशनसीब होंगी वो आंखे जो ये सारे नज़ारे ब हयात वहा मौजूद होके देख रही होंगी और अपने रब के पाक घर मे पाक रब को राजी करने में लगी होंगी...
मैदान ए अराफात का नज़ारा



दिल्ली के चाँदनी चौक स्थित सुनहरी मस्जिद में चल रहे नवीकरण और मरम्मत के कार्य का जायज़ा लिया। सुनहरी मस्जिद की इमारत जर्...
08/07/2022

दिल्ली के चाँदनी चौक स्थित सुनहरी मस्जिद में चल रहे नवीकरण और मरम्मत के कार्य का जायज़ा लिया। सुनहरी मस्जिद की इमारत जर्जर हो चुकी थी, जिसे देखते हुए हमने फ़ौरन ज़रुरी कदम उठाए।
इंशाल्लाह, जल्द ही मस्जिद के नवीकरण और मरम्मत के काम को मुकम्मल कर लिया जाएगा।

Amanatullah Khan


कुछ दिन पहले तेज हवाओं और बारिश ने ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद के विशाल गुंबद को भारी नुकसान पहुंचाया था, आज दिल्ली वक्फ ब...
07/07/2022

कुछ दिन पहले तेज हवाओं और बारिश ने ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद के विशाल गुंबद को भारी नुकसान पहुंचाया था, आज दिल्ली वक्फ बोर्ड के अधिकारियों के साथ जामा मस्जिद का दौरा कर बड़े गुंबद के कलश की मरम्मत के काम का जायज़ा लिया।

अल्हमदुलिल्लाह, गुम्बद के हिस्से को दुरुस्त करने का काम हम लोगों ने लगभग मुकम्मल कर लिया है।

Amanatullah Khan
DELHI WAQF BOARD

12/05/2022

भाजपा के "बुलडोज़रतंत्र" का विरोध कर रही जनता पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज असंवैधानिक है। हम भाजपा की जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ हैं, जनता के हक़ की आवाज़ मैं हमेशा उठाता रहूँगा इसके लिए मुझे चाहे कितनी बार भी जेल जाना पड़े।



Amanatullah Khan

  : ओखला विधानसभा क्षेत्र से विधायक व दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अमानतुल्लाह खान साहब को आज माइनर हार्ट अटैक की वजह से...
09/04/2022

: ओखला विधानसभा क्षेत्र से विधायक व दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अमानतुल्लाह खान साहब को आज माइनर हार्ट अटैक की वजह से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अब वह पहले से बेहतर हैं और अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

आप सभी से दुआओं की दर्खास्त है!

21/09/2021

दिल्ली वक्फ बोर्ड द्वारा के एक्सिस में आने वाली मस्जिदों को शहीद न करने की अर्ज़ी पर दिल्लीHC में अगली सुनवाई 29सितंबर को होगी। आज कोर्ट ने भी माना की हमारी मंशा ऐतिहासिक महत्व की संरचनाओं की हिफ़ाज़त है, इंशाअल्लाह फ़ैसला हमारे हक़ में होगा।

Amanatullah Khan

DELHI WAQF BOARD

Address

Delhi
110002

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DELHI WAQF BOARD posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share