Badaun congres

Badaun congres Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Badaun congres, Political organisation, New Delhi, Delhi.

बदायूं ,19 जून ,2023। आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आदरणीय राहुल गांधी जी का जन्मदिवस क...
19/06/2023

बदायूं ,19 जून ,2023। आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आदरणीय राहुल गांधी जी का जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया और कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत प्रथम बार जिला कांग्रेस कार्यालय पर आगमन पर श्री अजीत यादव का फूल माला से स्वागत किया गया एवं राहुल जी के जन्म दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ। स्वागत सभा एवं गोष्टी में उपस्थित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की हमारे जननायक राहुल गांधी जी ने जिस रास्ते पर चलते हुए मोहब्बत की दुकान खोल कर नफरत का व्यापार बंद किया है आज उनके 53वें जन्मदिन पर हम सब लोग उनका अनुकरण करते हुए इस बात की शपथ लें कि हम लोग भी अपने अपने क्षेत्र में मोहब्बत की दुकान खोलेंगे और नफरत का बाजार बंद करायेंगे , उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने पर श्री अजीत यादव जी का स्वागत करते हुए कहा कि निश्चित रूप से कई अन्य संगठनों में रहकर अजीत यादव जी ने जो संघर्ष किया है वह निश्चित रूप से बदायूं जनपद में उनके कांग्रेस में आने के बाद बदायूं कांग्रेस में कुछ नए तेवर संघर्ष के साथ नजर आएंगे ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अजीत यादव जी ने उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने हमेशा फासिस्ट ताकतों के विरोध की राजनीति की है और आज मैंने अगर कांग्रेस ज्वाइन की है तो इसीलिए की है कि इन फासिस्ट ताकतों को हटाने की अगर क्षमता है तो केवल कांग्रेस पार्टी में ही है, और मैं विश्वास दिलाता हूं कांग्रेस संगठन के व्यक्ति जिस तरीके की संघर्ष की अपेक्षा मुझसे रखते हैं मैं फासिस्ट ताकतों के साथ विरोध और संघर्ष की राजनीति करता हुआ उनके साथ खड़ा दिखाई दूंगा। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री आतिफ खान ने कहा की जो फासिस्ट ताकतें देश को तोड़ने का काम कर रही हैं आज राहुल जी ने उनके मंसूबों को पानी फेर दिया है और नफरत की दुकान बंद हुई है और मोहब्बत की दुकानें जगह-जगह खुल रही है जिसका जीता जागता उदाहरण कर्नाटक है। हमको यह मोहब्बत की दुकान निश्चित रूप से चलाए रखनी है। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री सोमेंद्र यादव,वीरेश तोमर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जी वफाती मियां चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अंकित चौहान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ राम रतन पटेल अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला चेयरमैन हाजी नुसरत अली जिला कांग्रेस कमेटी sc-st विभाग के अध्यक्ष मुनेद्र कनौजिया ने कहा कि आज राहुल गांधी के जन्मदिन पर हम सबको एकजुटता के साथ राहुल गांधी जी के डरो मत के नारे के साथ जो हमें सिद्धांत दिया है उसके साथ हम सांप्रदायिक ताकतों के विरोध में संघर्ष करते रहेंगे और उस संघर्ष के बलबूते पर 2024 में सत्ता तक भी पहुंचेंगे। इस अवसर पर श्री नंदन मीडिया कांग्रेस के प्रदेश सचिव #शशांक_राठौर उपाध्याय ,अल्पसंख्यक कांग्रेस के सचिव श्री जाविर जैदी , अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नदीममुद्दीन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास लास हुसैन, ब्लॉक कांग्रेस सालारपुर के अध्यक्ष मोरध्वज, नगर कांग्रेस कमेटी बिसौली के अध्यक्ष श्री हरिओम सिंह,श्री नंदन उपाध्याय, श्री अरविंद यादव ,असलम अली, शराफत हुसैन, राशिद अल्वी इसरार अहमद ,शरीफ अली, जाहिद खान ,श्री तपन राज गौतम श्री अनिल कुमार यादव ,जाने मोहम्मद ,कैसर अली, आजाद हुसैन ,ब्लॉक अध्यक्ष दातागंज मोहम्मद अजहर हुसैन, दुर्गेश यादव, अशोक, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री सुरेश राठौर जी ने किया। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रदीप राठौर जी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया
Indian National Congress - Uttar Pradesh

13/06/2023
बदायूं ,13, जून, 2023। आज प्रांतीय आवाहन पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भारतीय जनता...
13/06/2023

बदायूं ,13, जून, 2023। आज प्रांतीय आवाहन पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के 9 साल के शासन को लेकर कांग्रेस जनों ने 9 साल 9 सवाल को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में ओमकार सिंह अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ,मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री जितेंद्र कश्यप, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुरेश राठौर श्री वीरेश तोमर , महिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राम रतन पटेल, जिला महासचिव श्रीमती रजनी सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री इगलास हुसैन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य उपाध्यक्षा श्रीमती उपासना सिंह , वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद यादव, जिला सचिव श्री राहुल शर्मा, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस श्री जाविर जैदी पदाधिकारियों ने सहभागिता की। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंमकार सिंह ने बताया की भारतीय जनता पार्टी के लोग 9 साल बेमिसाल के नाम से कार्यक्रम कर रहे हैं परंतु इन 9 साल में हम उनसे 9 सवाल पूछ रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर जिसमें कि सार्वजनिक संपत्तियों को मोदी जी के मित्रों को क्यों बेचा जा रहा है, आर्थिक विषमता बढ़ रही है ;पिछले 9 सालों में किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई?, किसान संगठनों के साथ हुए समझौतों को अभी तक लागू नहीं किया गया? एमएसपी की गारंटी क्यों नहीं दी गई, भ्रष्टाचार और मित्रवाद में अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए एलआईसी और एसबीआई में जमा जनता के खून पसीने की कमाई को दांव पर लगा दिया ? भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करने वाले प्रधानमंत्री इस पर जवाब क्यों नहीं देते ? अडानी की फर्जी कंपनियों में 20000 करोड रुपए किसके हैं? प्रदेश कांग्रेस के सचिव जितेंद्र जी ने बताया कि चीन को लाल आंख दिखाने की बात करने वाले प्रधानमंत्री ने उसे 2020 में क्लीन चिट दे दी जबकि वह आज भी हमारी जमीन पर कब्जा करके बैठा हुआ है ?कश्यप जी ने कहा कि चुनावी फायदे के लिए जानबूझकर वंटवारे की राजनीति को हवा दी जा रही है और समाज में डर का माहौल बनाया जा रहा है? जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री सुरेश राठौर श्री वीरेश तोमर ने कहा की महिलाओं दलितों एससी एसटी और ओबीसी और अल्पसंख्यक के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर प्रधानमंत्री चुप रहते हैं ?वह जाति जनगणना की मांग को क्यों नजरअंदाज कर रहे हैं? महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह उपाध्यक्षा श्रीमती उपासना सिंह ने कहा विपक्षी दलों और नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है? क्यों जनता द्वारा चुनी हुई विपक्षी दलों की सरकारें गिराई गई? पिछले 9 साल में संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्था को क्यों कमजोर किया गया? जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ राम रतन पटेल ने कहा कि बजट में कटौती करके मनरेगा जैसी योजनाओं को कमजोर किया गया? गरीब आदिवासी एवं जरूरतमंदों के सपनों को क्यों कुचला जा रहा है? प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य जिला महासचिव श्रीमती रजनी सिंह ने कहा कि करोना के कारण 40 लाख लोगों की मौत के बाद उनके परिवारों को मुआवजा देने से मना कर दिया गया? क्यों अचानक लाक डाउन करके लाखों कामगार साथियों को घर जाने के लिए मजबूर किया गया और उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया? प्रेस वार्ता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जगत के अध्यक्ष सोमपाल सिंह, वीरेश यादव भी उपस्थित रहे।

बदायूं ,11 ,जून ,2023। आज कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मंत्री सांसद स्वर्गीय राजेश पायलट की23 वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्र...
11/06/2023

बदायूं ,11 ,जून ,2023। आज कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मंत्री सांसद स्वर्गीय राजेश पायलट की23 वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय प्राइवेट बस स्टैंड पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में उनको याद करते हुए श्रद्धांजलि/ पुष्पांजलि अर्पित की गई ।इस अवसर पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि राजेश पायलट ने दूध बेचने से लेकर वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर रह कर राजनीति में आकर अपने 55 साल की उम्र में बहुत लंबा सफर तय किया, उन्होंने अपने रहते राजनीति के उन ऊंचाइयों को छुआ कि आज राजस्थान दौसा में उनको याद करते लोग बहुत भावुक होते हैं, ओमकार सिंह ने एक किस्सा भी याद किया कि जब 1984 मैं युवा कांग्रेस को उझानी का ब्लाक अध्यक्ष था तब श्री राजेश पायलट जी तत्कालीन पर्यटन राज्य मंत्री श्रीमती प्रमिला भदवार एक के कार्यक्रम में शामिल होने उझानी आए थे तब ब्लॉक कांग्रेस युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मिले थे तभी वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनसे मेन रोड से वसोमा तक जाने वाली सड़क उस समय नहीं बनी थी युवा कांग्रेस के लोगों ने उन से सड़क बनवाने का अनुरोध किया था तब उन्होंने तुरंत प्रमिला जी से कहकर 10 दिन के अंदर वह सड़क बनवा दी थी ।कार्यकर्ताओं के लिए बहुत समर्पित व्यक्ति थे आज उनकी 23वीं पुण्यतिथि पर हम अपने नेता को याद करके उनके पद चिन्हों पर चलने की शपथ लें यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री इगलास हुसैन प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के सचिव शशांक राठौर ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की राजेश पायलट ऐसे लोकप्रिय नेता थे जिनको आज भी पूरा देश याद करके शोकाकुल है 11 जून 2000 को सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हुई तो मात्र 55 साल के थे परंतु आज भी पूरे देश के लोगों के हृदय में आज भी राजेश पायलट जिंदा है। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शाह रजा ,अजमत हुसैन, हुसैन ,रोहित शर्मा ,शिवम यादव रामपाल सिंह, नेत्रपाल ,सुजीत कुमार आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Indian National Congress Indian National Congress - Uttar Pradesh

बदायूं, 7 ,अप्रैल ,2023 ।आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जारी पत्र दिनांक 6:04 2023 के अनुपा...
07/04/2023

बदायूं, 7 ,अप्रैल ,2023 ।आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जारी पत्र दिनांक 6:04 2023 के अनुपालन में एक कोर कमेटी की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंकार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें की जय भारत सत्याग्रह अभियान एवं निकाय चुनाव के संबंध में दिनांक 11 अप्रैल 2023 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव माननीय तौकीर आलम साहब बज्र प्रांत के अध्यक्ष श्री योगेश दीक्षित जी कांग्रेस कार्यालय पर अपराहन 1:00 जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और पूर्व कांग्रेस प्रत्याशियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ,फ्रंटल के जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस विभागों के जिला अध्यक्षों के साथ उक्त कार्यक्रम के संबंध में एक बैठक लेंगे बैठक के उपरांत अपराह्न 3:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ राम रतन पटेल एवं भारतीय किसान यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व घोषित ब्लॉक सलारपुर पर हुए आवासीय घोटालों को लेकर एवं अन्य भ्रष्टाचार को लेकर हो रहा है धरने को माननीय तौकीर आलम साहब एवं योगेश दीक्षित भी संबोधित करेंगे ।तदोपरांत जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के अंतर्गत सलारपुर गांव में 4:00 बजे एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे इसके उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित सलारपुर में रोजा इफ्तार में शामिल होकर पीलीभीत को प्रस्थान करेंगे ।आज जिला कांग्रेस कमेटी की कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री जितेंद्र कश्यप जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री वीरेश तोमर ,उपाध्यक्ष श्रीमती माधवी साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राम रतन पटेल प्रदेश कमेटी के सदस्य किसान यूनियन के पूर्व अध्यक्ष पटेल जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव भाई राहुल शर्मा जी गोविंद राजपूत आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टूटा है  #किसान फिर भी उम्मीद पाली है.. #फसल पक गयी पर अभी घर में आना बाकी है बादलो इस समय इस तरह न  #बरसो तुम.. क्योकि ...
20/03/2023

टूटा है #किसान फिर भी उम्मीद पाली है..
#फसल पक गयी पर अभी घर में आना बाकी है बादलो इस समय इस तरह न #बरसो तुम.. क्योकि किसी की जमीन #गिरवी है तो किसी की #जवान_बेटी की शादी है🙏

Address

New Delhi
Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Badaun congres posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share