25/12/2025
May the silent supreme power of GOD Almighty in Bethlehem awaken something timeless within us. Christmas is not merely a remembrance of a birth, but a call to revive mercy, humility, and fearless love in a restless world where many have forgotten what really means to be human. Prophet Jesus, son of the Blessed Mary (peace be upon them both), came as a sign that strength lives in gentleness and greatness bows in service. His profound words still echo across centuries: “The Kingdom of God is within you.” This truth reminds us that peace is not imported from the heavens; it is cultivated in hearts that forgive, hands that heal, and souls that refuse hatred. May this Christmas renew our inner kingdom—where compassion reigns, justice stands firm, and hope is reborn quietly, like light born quietly in a place of simplicity.
Majid Parekh , society for communal harmony
बेथलेहम में परमेश्वर सर्वशक्तिमान की शांत और सर्वोच्च क़ुदरत हमारे भीतर अटल भावना को जागृत करे। क्रिसमस केवल एक जन्म की याद नहीं है, बल्कि यह एक बेचैन दुनिया में दया, विनम्रता और निस्वार्थ प्रेम को फिर से जीवित करने का संदेश है, जहाँ बहुत-से लोग यह भूल चुके हैं कि वास्तव में इंसान होना क्या होता है। माँ मरियम के पुत्र हज़रत ईसा, (उन पर शांति हो), इस बात की निशानी बनकर आए कि सच्ची शक्ति कोमलता में होती है और सच्ची महानता सेवा में झुकती है। उनके गहरे शब्द आज भी सदियों से गूंज रहे हैं: “ईश्वर का राज्य तुम्हारे भीतर है।” यह सत्य हमें याद दिलाता है कि शांति आसमान से लाई नहीं जाती; वह क्षमा करने वाले दिलों, उपचार करने वाले हाथों और नफ़रत से इंकार करने वाली आत्माओं में पनपती है। यह क्रिसमस हमारे भीतर के उस राज्य को नया करे—जहाँ करुणा राज करे, न्याय मज़बूती से खड़ा रहे, और आशा सादगी से जन्मी एक शांत रोशनी की तरह फिर से जाग उठे।