03/08/2026
आज अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी संस्थान, मोहन रोड, बुद्धेश्वर चौराहा, लखनऊ में संस्थान के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों के संबंध में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा की टीम द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संस्थान के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने तथा इसे समाज के गौरव के अनुरूप विकसित करने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बरखेड़ा विधायक परम पूज्य महामंडलेश्वर माननीय Swami Pravakta Nand Ji जी, मीरगंज विधायक माननीय डॉ डी.सी. वर्मा जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं डिबाई विधायक माननीय Chandrapal Singh जी, प्रदेश अध्यक्ष माननीय Sahab Singh Rajput जी, राष्ट्रीय मंत्री एवं मारहरा विधायक माननीय Virendra Singh Lodhi Mla जी, प्रदेश महामंत्री एवं स्याना विधायक माननीय Devendra Singh Lodhi जी, कानपुर मंडल अध्यक्ष आदरणीय Sanjeev Rajput जी, आदरणीय Raghvendra Singh Rajput जी, डॉ. सोमेन्द्र सिंह जी तथा एडवोकेट जयप्रकाश राजपूत जी सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।
अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी का गौरव, समाज की प्रेरणा और हमारी अमूल्य धरोहर है। संस्थान का जीर्णोद्धार समाज के इतिहास, सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
#वीरांगना_रानी_अवंतीबाई_लोधी #लोधी_राजपूत_कल्याण_महासभा #समाज_का_गौरव #जीर्णोद्धार