29/08/2025
100 बातों की एक बात ☝🏽
उतर-दायित्व स्पष्टता
शर्मा एनक्लेव कॉलोनी जलभराव आपदा 2025
उत्तर पश्चिमी दिल्ली सांसद कार्यालय: DDA की जमीन, शर्मा एनक्लेव कॉलोनी के भू-स्तर से 2 फुट ऊपर तक खत्ते के कूड़े से भरी गई।
यह उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सांसद का दायित्व है कि DDA की जमीन पर गिरने वाला वर्षण जल कॉलोनी में जमा न हो और DDA की भूमि तक ही सीमित रहे। DDA भूमि की जलनिकासी व्यवस्था दिल्ली विकास प्राधिकरण, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की जिम्मेदारी
किराड़ी विधायक एवं निठारी वार्ड निगम पार्षद कार्यालय: कॉलोनी का भूस्तर आसपास की भूमि के अनुसार हो, और कॉलोनी की घरेलू एवं वर्षण जलनिकासी की व्यवस्था का निर्माण एवं रखरखाव किराड़ी के विधायक एवं निठारी निगम वार्ड संख्या 40 के निगम पार्षद के जिम्मेदारी
निगम पार्षद कार्यालय, विधायक कार्यालय एवं सांसद कार्यालय में दलगत आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के चलते समन्वय का अभाव और भुक्तभोगी किराड़ी की स्थानीय जनता 😑
सभी दलों के सभी संबंधित नेताओं को कड़ी चेतावनी ☝🏽, अपना अपना दायित्व निभाएं और इस मानव निर्मित आपदा को गंभीरता से संज्ञान में लेकर समाधान को ओर आगे बढ़ाएं।
🙏🏽😊
#शर्मा_एनक्लेव_किराड़ी
#किराड़ी_जलभराव_समस्या_2025