Rebari/Dewasi/Raika/Maldhari , Delhi Pradesh

Rebari/Dewasi/Raika/Maldhari ,  Delhi Pradesh Delhi rebari samaj official Page. Akhil Bharatiya Rebari Raika Dewasi samaj mahasabha Delhi Pradesh.

09/06/2024

हर हर गंगे
रबारी राईका देवासी समाज हरिद्वार धर्मशाला का राष्ट्रीय अधिवेशन 16 जुन 2024 को हरिद्वार में होगा सभी समाज बंधु सादर आमंत्रित हैं।
सभी समाज बंधुओं से अनुरोध है कि हरिद्वार धर्मशाला में वार्षिक कार्यक्रम 15 और 16 जून 2024 को है और जो भी भाई सेवा देना चाहता हो वो अपना नाम पता और मोबाइल नंबर इस मोबाइल नंबर 9350559251 पर मोहन सिंह रायका दिल्ली को भेज दें।
जो भाई इस सेवा के लिए स्वयंसेवक हो वो 14 जून शाम या 15 जून 2024 को सुबह तक हरिद्वार जरूर पहुंचे और समाज सेवा मैं शामिल होकर लाभ ले क्योंकि बड़े भाग्यशाली को समाज सेवा मिलती है अत: इस अवसर का लाभ ले।
धन्यवाद

29/08/2023

सभी समाज बंधुओं को देवासी समाज महाकुंभ के सफलता की हार्दिक बधाई एवं आभार ।दोस्तों इसकी जितनी प्रंशसा करू उतनी ही कम है । समाज ने एक अदभुत मिशाल कायम की हैं , अनुशासन का एक बेहतरीन उदारण पेश किया है 36 कोम के एव राजनीतिक पार्टियों के सामने । जो समाज बन्धु हमारी ही समाज एवं राजनेताओं के ऊपर टिका टिप्पणी करते थे कि हमारी समाज मे एकता नहीं है , नेता नहीं है, ये सब मिथ्या निकले । समाज ने दिखा दिया कि हम सब एक समाज के हर संगठन के साथ हैं । आप आगे बढ़ो समाज आप को कभी भी धोखा नहीं देगी । अब मेरी एक ही विनती हैं कि जो भी समाज बंधु राजनीतिक इच्छाशक्ति रखता हो तो इससे सुनहरा मौका दुबारा नहीं मिलेगा ।आपकी पार्टी टिकिट देती हैं तो स्वागत है । नहीं तो आप निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ही चुनाव के रण में कूद जाओ विजय पक्की हैं ।लेकिन ध्यान रखना दो देवासी किसी एक शीट से खड़ा मत होना । जहाँ पर भी समाज का मत 30 से 40 के बीच हैं वहाँ से कोई नहीं हरा सकता ।इस बार काम से कम 20 से 25 उम्मीदवार तो खड़ा होना ही चाहिए । तब सबको पता चलेगा कि राइका समाज मे राजनीतिक क्रन्ति आई है ।समाज बंधुओं से मेरा अनुरोध है कि अपने प्रतियाशी के लिए 1 प्लस 5 का फॉर्मूला ले कर चले कि एक मेरा 5 दूसरी जातियों के वोट डाल वुगा ये आप का अधिकार है कि भाई हमने 75 साल हमने जहा आपने कहा वोट डाला है , इस बार हमारी बारी है , हमारा सहयोग करें , जरूर समर्थन मिलेगा । आप लोगों को पुनः आभार हम आपके साथ हैं । जय हिंद ।।

आपका अपना,

मोहन सिंह राइका
राष्ट्रीय उपाध्याय,
अखिल भारतीय रबारी रायका समाज महासभा दिल्ली

27/08/2023

जोधपुर महाकुम्भ से
हमारे दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष
श्री गिरधारी राम पावा जी
अपनी बात रखते हुए

26/08/2023

रेबारी समाज की जो छवि है आमजन में भोले सीधे सरल और मासूमियत की जो छवि है उस छवि का ध्यान रखते हुए 27 अगस्त 2023 को जो रेबारी समाज का महाकुंभ होने जा रहा है उसमें जाने वाले सभी बन्धुओ से विनम्र निवेदन है कि आप यह जरूर ध्यान रखियेगा अपने वाहनों में ( ऐकलो रबारी लाख ऊपर भारी एवं रोणा शेर मारे ) जैसे गाने ना बजाये क्योकि इससे कहि ना कहि गलत संदेश जाता है
जब आपके काफिले में कही ऐम्बुलेश आये तो उसे सबसे पहले रास्ता दीजियेगा।
बिना हुड़दंग के शालीनता और नम्रता का परिचय लोगो मे जाना चाहिये ।
अगर किसी को बुरा लगे तो मैं आप सबसे पहले ही क्षमा चाहता हूँ कि इस एक दिन के लिये ठेकों को दूर से ही नमस्ते करे ।

आयोजको पर समाज की विशाल जनसंख्या को नियंत्रित करने का जो दबाव है उसे ध्यान में रखते हुए यह हम सबकी उतनी ही जिम्मेदारी है कि हमारी वजह से जोधपुर की आम जनता को कोई परेशानी ना हो जब हम वापस अपने अपने घर जाये तब यातायात के नियमो का पालन करते हुऐ घर जाए ।

शालीनता,नम्रता और अनुशासन इसमें इतनी ताकत होती है कि सरकारे घुटनो के बल आ जाती है ।

रेबारी समाज की यह सकारात्मक छवि देश दुनिया मे जानी चाहिये

हर हर महादेव🚩🚩

मोहन सिंह रायका, दिल्ली
राष्ट्रीय उपाध्याय,
अखिल भारतीय रबारी रायका समाज महासभा दिल्ली

Address

Delhi

Telephone

+918851357416

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rebari/Dewasi/Raika/Maldhari , Delhi Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category