टीम दीपेन्द्र

टीम दीपेन्द्र This account has been managed by Fans & Followers of Deepender ji | United to raise people’s voice, fight for justice & Haryana’s rights.
(202)

06/08/2026

मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की शिक्षा प्राप्त की है। मैं वकील भी हूँ और संसद में पाँचवीं बार का सांसद होने के नाते कानून बनाने में भी योगदान देता हूँ।

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय, आप मुझे बताइए कि किस कानून के तहत छात्रों को शांतिपूर्ण तरीके से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है? अगर ऐसा कोई कानून है तो दिखाइए। अगर नहीं है, तो यह आपका झूठ पर बना तानाशाही फरमान है। इसका कोई औचित्य नहीं है। मैं इसको रद्द करता हूँ, फाड़ता हूँ।

पिछले 15-20 सालों में ओलंपिक, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में भारत के कुल मेडलों में 50% से ज्यादा हमारे हरियाणा के खिलाड़ि...
06/08/2026

पिछले 15-20 सालों में ओलंपिक, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में भारत के कुल मेडलों में 50% से ज्यादा हमारे हरियाणा के खिलाड़ियों ने भारत माता की झोली में डाले हैं।

सिर्फ 2% आबादी वाला हरियाणा बार-बार देश का सबसे बड़ा मेडल कंट्रीब्यूटर साबित हुआ है।

इसी हक और प्रदर्शन के आधार पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 हरियाणा में होना चाहिए।
Deepender Singh Hooda

सरकार कहती है किसान की आय बढ़ाएँगे, लेकिन हाल ये है कि किसान अपनी फसल का पंजीकरण कराने के लिए भी भटक रहा है।नायब सरकार म...
06/08/2026

सरकार कहती है किसान की आय बढ़ाएँगे, लेकिन हाल ये है कि किसान अपनी फसल का पंजीकरण कराने के लिए भी भटक रहा है।

नायब सरकार में न समय पर भुगतान, न पूरी व्यवस्था... किसान जाए तो जाए कहाँ?
Deepender Singh Hooda

हरियाणा 🆚 गुजरातकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेडल की बात करें तो...हरियाणा: 11 मेडलगुजरात: 0 मेडलकेंद्रीय खेल बजट 2025-2026 ...
05/08/2026

हरियाणा 🆚 गुजरात

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेडल की बात करें तो...
हरियाणा: 11 मेडल
गुजरात: 0 मेडल

केंद्रीय खेल बजट 2025-2026 की बात करें तो...
गुजरात: ₹426.13 करोड़ (19.65%)
हरियाणा: ₹66.59 करोड़ (3.07%)

2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी भी गुजरात की।

क्या यही खेल नीति है?
जिस हरियाणा ने देश को सबसे ज़्यादा पदक दिलाए, उसी के साथ यह भेदभाव क्यों?

इसलिए Deepender Singh Hooda जी की स्पष्ट मांग है कि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी खिलाड़ियों की धरती हरियाणा को मिले, या हरियाणा को सह-मेज़बान बनाया जाए।

05/08/2026

दिल्ली विश्वविद्यालय के VC साहब कान खोलकर सुन लें, छात्रों की ये माँगें पूरी तरह जायज हैं। भ्रामक और झूठ की बुनियाद पर छात्रों को डराने वाले अपने उस पोस्ट के लिए तुरंत माफी माँगें- दीपेन्द्र हुड्डा

📍नॉर्थ कैंपस, DU में जारी NSUI के ‘Save Democracy, Save DU’ सत्याग्रह में

हरियाणा के 968 प्राथमिक विद्यालय आज भी सिर्फ़ एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। यह केवल एक आँकड़ा नहीं, बल्कि बीजेपी सरकार ...
05/08/2026

हरियाणा के 968 प्राथमिक विद्यालय आज भी सिर्फ़ एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। यह केवल एक आँकड़ा नहीं, बल्कि बीजेपी सरकार की प्राथमिकताओं का आईना है।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा जी और सीएम नायब सैनी जी, हर खाली शिक्षक पद सिर्फ़ एक प्रशासनिक कमी नहीं, बल्कि लाखों बच्चों के सपनों पर लगाया गया ताला है।

शिक्षा पर खर्च नहीं, भविष्य पर निवेश होता है। लेकिन लगता है इस सरकार ने बच्चों की पढ़ाई को भी प्रचार की राजनीति के हवाले कर दिया है।

04/08/2026

भाजपा सरकार ‘राज्यधर्म’ छोड़ कर ‘राजधर्म’ निभाए।

2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का मौका हरियाणा को मिले।

04/08/2026

CWG 2026 में भारत के 13 गोल्ड मेडल में से 7 गोल्ड मेडल अकेले हरियाणा से आए हैं। इसलिए हमारी मांग है कि 2030 कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी हरियाणा में की जाए या सह-मेजबान प्रदेश बनाया जाए।

हरियाणा सिर्फ़ खिलाड़ियों की धरती नहीं, भारत की खेल शक्ति है।जब मेडल जीतने की बारी आती है तो सबसे आगे हरियाणा, लेकिन मेज...
03/08/2026

हरियाणा सिर्फ़ खिलाड़ियों की धरती नहीं, भारत की खेल शक्ति है।

जब मेडल जीतने की बारी आती है तो सबसे आगे हरियाणा, लेकिन मेज़बानी की बारी आए तो नज़र गुजरात की और!

Address

15, Talkatora Road
Delhi
110001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when टीम दीपेन्द्र posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share