28/07/2026
#दिल्ली #लखनऊ #विधानसभा #पुर्वांचल #गोरखपुर जनपद महराजगंज प्रेस विज्ञप्ति / सूचना प्रारूप
*सूचना*
*विषय: छात्र-छात्राओं पर लगे फर्जी मुकदमे वापस हों, वरना 7 दिवसीय राष्ट्रव्यापी आंदोलन*
वैसे तो ये अभियान तब तक नहीं रुकेगा,
जब तक सांप्रदायिक चुनाव आयोग और सांप्रदायिक ताकतों और नाइंसाफी न्याय को सत्ता की गद्दी से उखाड़ कर बाहर नहीं फेंक दिया जाता!
फिर भी देश के सभी प्रदेश अध्यक्षों एवं प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को सूचित किया जाता है।
साथियों,
आज देश की सड़कों पर कलम के लिए लाठी खा रही हमारी छात्र-छात्राएं तथा जेलों में जो बंद हैं।
जिन हाथों में किताबें होनी चाहिए थीं, उन हाथों में हथकड़ियां हैं।
जिन आवाजों से राष्ट्र बनना था, उन आवाजों पर मुकदमे थोप दिए गए हैं।
*इस अन्याय को जनहित किसान पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।*
अतः यदि देशव्यापी स्तर पर आंदोलनरत छात्र-छात्राओं पर लगे सभी मुकदमे अविलंब वापस नहीं हुए और उन्हें न्यायिक प्रक्रिया द्वारा तुरंत रिहा नहीं किया गया तो जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष *माननीय श्री श्यामसुन्दर दास चौरसिया जी* के नेतृत्व एवं *श्री नवल कुमार जी* के आह्वान पर *बहुत जल्द तारीख तय कर संपूर्ण भारत में 7 दिवसीय प्रदर्शन किया जाएगा।*
ये प्रदर्शन तब तक नहीं रुकेगा जब तक एक भी छात्र जेल में है, और एक भी मुकदमा जिंदा है।
*ये लड़ाई छात्रों की नहीं,देश के भविष्य की है ये लड़ाई न्याय की है।*
संकल्प: हम किसी राष्ट्र विरोधी तत्वों व अपराधियों के पक्ष में नहीं हैं। लेकिन किसी भी निर्दोष व्यक्ति को जेल नही जाने देगें।
*जय जवान! जय किसान! जय छात्र शक्ति!*
जय शिव, जय भीम, जय भारत ।।
भवदीय
*नवल कुमार*
मंडल प्रभारी, गोरखपुर
उत्तर प्रदेश Narendra Modi