30/07/2018
2 सवाल -एसीसीआई पूछ रही है ?? विचार रखे
---------------------------------------------------------------
सवाल 01:-बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री के पति सैकड़ो मासूमो के जिस्म से खेलने वाले मंत्री के बलात्कारी पति अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर क्यो ?
सवाल 2:- बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मति मंजू वर्मा जिसके पति इंसानियत को सर्मसार करते हुए व मासूमो के जिस्म से खेलने के कुकृत्यों के बाद सभी पीड़िता द्वारा मैजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान के बाद भी इस्तीफा क्यो नही ?
इंसानियत शर्मसार है...हैवानियत का नंगा नाच हो रहा है...देश की नन्हीं परियों ,बेटियों, महिलाओं की इज्जतों को तार-तार किया जा रहा है और उनकी हत्या भी की जा रही है...देश के भ्रष्ट सियासत दां मंद-मंद मुस्काते हैं...हर घटना के बाद ये अपनी राजनीतिक दुकानदारी पैड न्युज के द्वारा चलाने लगाते हैं...टीवी चैनलों पर एंकर चीखते-चिल्लाते हैं..घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा...दर असल अब हमारे समाज का,हमारा,हमसबका,देश के सियासतदानों का नैतिक पतन हो गया है।हर कोई अपने कर्तव्यों से बचना चाहता है।सरकार भी हर बात को चासनी की तरह लपेटे मारकर अपनी बातों का उदघोष करके अपने कर्तव्यों का इतिश्री कर देता है।इसका मुख्य कारण है देश के सियासत का भ्रष्ट हो जाना और इसके लिए हमें-आपको जाति-धर्म,दल में बाँटकर और नफरतों की चिंगारी जलाकर मानसिक गुलामी में जकड़ दिया गया है जिसके कारण हम देश के भ्रष्ट सियासत का विरोध नहीं कर पाते।मैं बात कर रहा हुँ #मुजफ्फरपुर बालिका गृह में हुऐ बच्चियों के साथ यौंन अपराध की...जो देश के भ्रष्ट सियासत पर एक बदनूमा धब्बा है ।इस हाईप्रोफाइल मामले की उजागर होने पर बिहार के माननीय #मुख्यमंत्री_नितीश_कुमार_जी को अपनी सुशासन सरकार की नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था लेकिन उनके द्वारा मामले की सी.बी.आई.जाँच देकरके अपनी सरकार का गर्दन बचाया गया।जब हमारे देश की बेटियाँ ही सुरक्षित नहीं है तो हम कैसा भारत बना रहे हैं,खुद समझ सकते हैं।अभी भी वक्त है,हम संभंल जायें...जाति,धर्म,दल से उपर उठकर सभी देशवासी एक होकर देश के भ्रष्ट सियासत का विरोध करें और अपनी बेटियों के कल को सुरक्षित बनाए...।