Rashtravadi Bharat Party - RBP

Rashtravadi Bharat Party - RBP Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rashtravadi Bharat Party - RBP, Political Party, barakhambha Lane, Delhi.

राष्ट्रवादी भारत पार्टी की स्थापना का मूल उद्देश्य राष्ट्रवादी विचारधारा को घर-घर पहुँचायेंगे, जिससे एक संपन्न, शक्तिशाली, वैभवशाली, गौरवशाली व सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रवादी भारत का निर्माण कर सके, जो पूरे विश्व को नयी दिशा देने में सक्षम हो। जय हिंद, जय भारत

सभी दुग्ध उत्पादकों, गोपालकों, पशुपालकों एवं डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विश्व दुग्ध दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकाम...
01/06/2026

सभी दुग्ध उत्पादकों, गोपालकों, पशुपालकों एवं डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विश्व दुग्ध दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है। दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर और अग्रणी बनाने वाले सभी अन्नदाता किसानों, गोपालकों, पशुपालकों तथा डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों का मैं अभिनंदन करता हूँ।

आप इसी समर्पण और परिश्रम के साथ राष्ट्र के नवनिर्माण में अपना योगदान देते रहें, यही शुभकामनाएं!

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत के पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करत...
01/06/2026

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत के पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ!

देश के विकास एवं समाज कल्याण के लिए किए गए आपके कार्य सदैव हमें राष्ट्र व जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

परम शिवभक्त, सनातन चेतना की शाश्वत प्रतीक, नारी शक्ति की प्रतिमूर्ति, 'लोकमाता' पूज्य देवी अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती ...
31/05/2026

परम शिवभक्त, सनातन चेतना की शाश्वत प्रतीक, नारी शक्ति की प्रतिमूर्ति, 'लोकमाता' पूज्य देवी अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूँ!

'पुण्य श्लोका' अहिल्याबाई जी ने सनातन मूल्यों को अपने जीवन और शासन में आत्मसात करते हुए धर्म, न्याय और करुणा के मार्ग पर समाज का नेतृत्व किया। मंदिरों और तीर्थस्थलों का पुनर्निर्माण हो या प्रजा के प्रति संवेदनशील शासन, उनका योगदान भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।

भारत की सांस्कृतिक विरासतों के पुनरुद्धार एवं लोक-कल्याण हेतु उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय व प्रेरणादायी रहेंगे।

लोकमाता के चरणों में बारंबार प्रणाम!

किसानों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर...
29/05/2026

किसानों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ!

गाँव, गरीब और किसान के उत्थान की तड़प श्रद्धेय चौधरी साहब में थी, उनका स्पष्ट विचार था कि देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों एवं खलिहानों से होकर गुजरता है।

राष्ट्र के उत्थान एवं किसानों के कल्याण के लिए समर्पित उनका जीवन हम सबको अन्नदाता की भलाई और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। विकसित तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनके विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे।

26/05/2026

मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥ !!

ज्येष्ठ मास के चतुर्थ मंगलवार ‘बड़ा मंगल’ के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

संकटमोचन प्रभु श्री हनुमान जी की कृपा से आप सभी के जीवन में साहस, नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हो तथा सुख-समृद्धि एवं आरोग्य का वास हो, यही प्रार्थना है।

भावी भारत दरिद्रता, असंतोष का नहीं, बल्कि उद्योगों, जागृत शक्तियों और संपन्नता का भारत होगा। - गोपाल कृष्ण गोखले जीमहान ...
09/05/2026

भावी भारत दरिद्रता, असंतोष का नहीं, बल्कि उद्योगों, जागृत शक्तियों और संपन्नता का भारत होगा। - गोपाल कृष्ण गोखले जी

महान स्वतंत्रता सेनानी, विचारक और समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले जी की जयंती पर भावपूर्ण नमन करता हूँ!

आपके ओजस्वी एवं अमूल्‍य विचार सदैव ही युवा पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

वह अजर अमरता का गौरव, वह मानवता का विजय तूर्य।आदर्शों के दुर्गम पथ को, आलोकित करता हुआ सूर्य।।अदम्य शौर्य, साहस और स्वाभ...
09/05/2026

वह अजर अमरता का गौरव, वह मानवता का विजय तूर्य।
आदर्शों के दुर्गम पथ को, आलोकित करता हुआ सूर्य।।

अदम्य शौर्य, साहस और स्वाभिमान के प्रतीक, महान योद्धा , राष्ट्र नायक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूँ!

आपकी वीरता और पराक्रम की गौरव गाथा युगों-युगों तक मातृभूमि के कण-कण को गौरवान्वित करती रहेंगी।

महान नायक, महाराणा प्रताप जी के चरणों में बारंबार प्रणाम!

जबलपुर के बरगी बांध पर हुई यह त्रासदी संपूर्ण प्रदेश को शोक संतप्त करने वाली है। वहाँ से आ रहे चित्र रोंगटे खड़े कर देने ...
01/05/2026

जबलपुर के बरगी बांध पर हुई यह त्रासदी संपूर्ण प्रदेश को शोक संतप्त करने वाली है। वहाँ से आ रहे चित्र रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं।

इन मर्मस्पर्शी दृश्यों को देखकर हर संवेदनशील व्यक्ति की आँखें नम हैं। किंतु विडंबना देखिए कि जहाँ जनता मातम मना रही है, वहीं प्रदेश के मुखिया के चेहरे पर मुस्कान है।मध्य प्रदेश के इतिहास में आज तक इतना संवेदनशून्य, निष्ठुर और स्वयं की छवि में खोया हुआ मुख्यमंत्री, प्रदेश की जनता-जनार्दन से कोई वास्ता नहीं है ।

प्रदेश के पर्ची वाले मुख्यमंत्री को स्वयं पता है कि मेरा पद और मेरा कद प्रदेश की इस भोली-भाली जनता के कारण नहीं है । मेरा पद तो कहीं और से निर्धारित होता है और मुझे क्या करना है यह भी कहीं और से तय होता है ।

⚽️⚽️⚽️⚽️⚽️⚽️

आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!सम्पूर्ण विश्व को सत्य, अहिंसा और शांति का संदेश दे...
01/05/2026

आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

सम्पूर्ण विश्व को सत्य, अहिंसा और शांति का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की शिक्षाएं एवं पुण्य विचार सर्वदा हमें मानवता की सेवा व कल्याण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

आइए, हम सभी उनके अमूल्य उपदेशों को आत्मसात कर श्रेष्ठतम समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।पंचायती राज व्यवस्था भारत की लोकतांत्रिक परंपरा ...
24/04/2026

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

पंचायती राज व्यवस्था भारत की लोकतांत्रिक परंपरा को सशक्त बनाने का माध्यम है।

आइए, हम सब मिलकर 'ग्राम स्वराज' की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने तथा समृद्ध व आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण का संकल्प लें, तभी 'विकसित गाँव-विकसित भारत ‘का स्वप्न साकार होगा।

Address

Barakhambha Lane
Delhi
110002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rashtravadi Bharat Party - RBP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rashtravadi Bharat Party - RBP:

Share