31/05/2026
दिनांक: 31 मई, 2026
प्रेस विज्ञप्ति
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का गोविन्दपुरी, कालकाजी (दक्षिण दिल्ली) में देखा व सुना गया।
नई दिल्ली, 31 मई 2026। आज प्रातः 11 बजे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड को गोविन्दपुरी, कालकाजी (दक्षिण दिल्ली) में देखा व सुना गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं यमुना प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने देश के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने नागरिकों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप से बचाव करने तथा सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री जी ने भारतीय परंपरा में निहित स्वास्थ्यवर्धक देसी पेय पदार्थों के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने मटके का पानी, आम पन्ना, लस्सी, छाछ, सत्तू, कोकम शरबत, पानकम एवं बेल पना जैसे पारंपरिक पेयों को गर्मी से बचाव और स्वास्थ्य संवर्धन का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि ये पेय केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और लोकजीवन की अमूल्य धरोहर भी हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश के खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती उपलब्धियों की सराहना करते हुए युवाओं को खेल एवं फिटनेस के प्रति प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर कवि दास प्रेम जी ने माँ यमुना पर आधारित अपनी भावपूर्ण कविता “जल ही जीवन की धार...” का काव्य-पाठ किया, जिसने उपस्थित सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कविता के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं माँ यमुना के प्रति श्रद्धा का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।
Narendra Modi Nitin Nabin Harsh Malhotra Rekha Gupta Ramvir Singh Bidhuri Maya Singh Bisht II