03/09/2026
Forces के अधिकांश जवानों को Emergency Duty या अचानक Leave के कारण यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में वे महीनों पहले Reservation नहीं करा पाते और टिकट Confirm नहीं हो पाता।
सरकार जवानों के लिए I-Ticket (वारंट) जारी करती है, जिसे रेलवे स्टेशन काउंटर से तुड़वाकर जवान यात्रा का टिकट लेते हैं। Confirm Reservation नहीं मिलने पर जवान अक्सर डिब्बे की गैलरी में खड़े होकर या किसी से अनुरोध कर सीट पर बैठकर यात्रा पूरी करते हैं।
लेकिन इस वीडियो में TT साहब साफ कह रहे हैं कि I-Ticket तुड़वाने के बाद रेलवे काउंटर से Waiting Ticket मिलने पर भी ट्रेन में नहीं चढ़ सकते।
Emergency में जवान अपनी यात्रा ट्रेन से करे तो कैसे?