01/08/2026
प्रेमचंद जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद।
अतिथियों में सुश्री रचना यादव जी, (प्रबंध निदेशक - हंस पत्रिका), श्री रतनलाल गिहारा जी और सुश्री सुनीता जी उपस्थित रहे।
जो कथा व नाट्य प्रस्तुतियाँ हुईं, वे थीं -
ठाकुर का कुआँ, ईदगाह, पंच परमेश्वर, पगड़ी की लाज, दो बैलों की कथा, बूढ़ी काकी, प्रेमचंद के फटे जूते, गिरमिटिया।
एक बच्ची ने देशभक्ति कविता पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत की। शिखा और अंशिका ने बेहद अच्छी एंकरिंग की।
नाटिकाओं का निर्देशन शिखा, कहकशाँ, हिमेशू-प्रियंका और सौम्या पांडेय जी ने किया। आप सभी के सहयोग से ही बच्चों तक साहित्य पहुँच पाता है।
---