24/08/2026
6 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर टोटेमिक महतो समाज का विशाल एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
:नई दिल्ली,24/08/26
ऑल इंडिया टोटेमिक कुड़मि एसोसिएशन, दिल्ली और कुड़मि समाज (दिल्ली) के तत्वधान में आगामी 6 सितंबर को नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। आप सबों को ज्ञात है की 2018 में झारखंड (शीतल ओहदार, शैलेन्द्र, लाल्टू महतो, अमीत महतो ) ओडिशा (कुड़मि सेना- जैमनी महतो) और बंगाल ( अजीत महतो ) के सभी संगठनों के अगुवाओं के सहमति से यह तय हुआ था कि दिल्ली धरना-प्रदर्शन ऑल इंडिया टोटेमिक कुड़मि एसोसिएशन, दिल्ली के बैनर तलें आयोजित किया जाएगा और झारखंड , ओडिशा, असाम और बंगाल के सभी संगठन इसमें शामिल रहेंगे l
इस आयोजन को लेकर 23 अगस्त को साउथ एवेन्यू, दिल्ली स्थित सांसद आवास पर आदिवासी कुड़मि समाज दिल्ली के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। रहने और खाने का व्यवस्था दिल्ली टीम द्वारा किया जायेगा, खर्च का वहन आपसी सहयोग से किया जायेगा l दिल्ली NCR के गुड़गांव, फरीदाबाद, गा़जीयाबाद, मानेसर और देिल्ली के आस पास रहने वाले सेैकड़ों महतो समाज के लोग सपरिवार शामिल होंगें l
यह प्रदर्शन 'अन्याय दिवस' (काला दिवस/ब्लैक डे) के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम सहित देशभर से हज़ारों की संख्या में टोटेमिक महतो समाज के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
आंदोलन की मुख्य मांगें:
1). जनगणना 2027 में कुरमालि ठार को बदल कर कुड़मालि किया जाए l
2). कुड़मालि भाषा को : संविधान के 8वीं अनुसूची में शामिल किया जाए।
3). एसटी का दर्जा: टोटेमिक महतो समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) की सूची में पुनः शामिल किया जाए।
4). अलग धर्म कोड: प्रकृति पूजक कुड़मि समाज के लिए पृथक धर्म कोड प्रदान किया जाए।
आयोजकों ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि कार्यक्रम की तारीख को लेकर बना भ्रम अब समाप्त हो गया है। प्रशासन से 6 सितंबर का आधिकारिक परमिशन प्राप्त हो चुका है।
दिल्ली कुड़मि समाज की टीम ने झारखंड, ओडिशा, बंगाल और असम के सभी सामाजिक संगठनों के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, संरक्षकों एवं समाज के प्रबुद्ध जनों से अपील की है कि वे आगामी 6 सितंबर (रविवार) को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर अपने संवैधानिक अधिकारों की आवाज़ बुलंद करें।
बाहर से आने वाले सभी प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा की अग्रिम जानकारी (आने वाले लोगों की संख्या और स्थान) दिल्ली आयोजक टीम को whatsapp और फोन पर दें, ताकि उनके रहने व भोजन की समुचित व्यवस्था की जा सके।
जारीकर्ता:
ऑल इंडिया टोटेमिक कुड़मि एसोसिएशन एवं आदिवासी कुड़मि समाज, दिल्ली
संपर्क: [9650532636,9891087461, 99102 98772,9868772597,]