सुनहरी छाँव ट्रस्ट

सुनहरी छाँव ट्रस्ट सुनहरी छाँव ट्रस्ट साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां कराने के लिए प्रतिबद्ध है ।

16/10/2025

दिनांक 05.10.2025 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की साहित्यिक संस्था “सुनहरी छाँव” द्वारा द्वितीय वार्षिकोत्सव के अंतर्गत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सुनहरी छाँव पब्लिकेशन हाउस द्वारा प्रकाशित प्रथम साझा काव्य संग्रह “मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम” पुस्तक के विमोचन की शानदार कवरेज के लिए जनता लाइव न्यूज़ चैनल के डायरेक्टर श्री देवेन झा का हार्दिक आभार, एक बार जरूर देखें 🙏😊

16/10/2025

दिनांक 05.10.2025 को सुनहरी छाँव साहित्यिक द्वारा द्वितीय वार्षिकोत्सव के अंतर्गत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सुनहरी छांव पब्लिकेशन हाउस द्वारा प्रकाशित प्रथम साझा काव्य संग्रह “मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम” पुस्तक का विमोचन हमारे मुख्य अतिथि आ॰ सोमनाथ भारती जी के कर कमलों द्वारा हुआ । आ॰ सोमनाथ भारती जी जोकि दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य प्रवक्ता भी हैं, अपनी माताजी और बड़ी बहन जी के साथ पधार कर हमें अनुग्रहित किया । उनके द्वारा कही गई बहुत ही सुंदर बात आप भी सुनिए 🙏

16/10/2025

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के आदर्श हमेशा अनुकरणीय रहेंगे - आ॰ सोमनाथ भारती जी
=========================
राजधानी दिल्ली की सुप्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था “सुनहरी छाँव ट्रस्ट” के तत्वावधान में दिनाँक 05 अक्टूबर 2025 को गुरूग्राम के सेक्टर 15 स्थित रेल विहार के सी सी 1 सभागार में सुनहरी छाँव संस्था के द्वितीय वार्षिकोत्सव पर एक भव्य एवं सरस कवि सम्मेलन और सुनहरी छाँव पब्लिकेशन हाउस द्वारा प्रकाशित प्रथम साझा काव्य संग्रह “मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, का विमोचन किया गया। सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक संपन्न कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर पत्रकार एवं अंतर्राष्ट्रीय लेखक और विचारक डॉ. शंभू पंवार ने किया। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार “परम आ॰ सोमनाथ भारती जी” मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ साहित्य और संगीत से जुड़ाव रखने वाली उनकी माँ और बहन भी मंचासीन रही। विशिष्ट अतिथियों में रेल विहार सोसायटी के सेक्रेटरी सी के त्यागी एवं प्रेसीडेन्ट रश्मि गोयल, कवयित्री एवं समाजसेविका डॉ. गीतांजलि नीरज अरोड़ा ' गीत ' तथा डॉ विक्रम प्रसाद गौड़ ' रसिक ' की गौरवमयी उपस्थिति से मंच शोभायमान हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कवि डॉ राम सिंह ' हलचल ' की वाणी वंदना से हुआ।तत्पश्चात् सम्मानित अतिथियों द्वारा साझा संग्रह ' मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ' का विमोचन किया गया।इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि आ॰ सोमनाथ भारती जी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के आदर्श मानव जाति के लिए हमेशा अनुकरणीय रहेंगे। इस पुस्तक में शामिल 55 रचनाकारों ने भगवान श्रीरामजी के आदर्शों और कृतित्वोंं का जो बखान किया है वह अति प्रशंसनीय है। वास्तव में उनकी प्रेरणा से जीवन जीने की एक अद्भुत राह मिलती है। वहाँ मुख्य अतिथि महोदय की माता और बहन जी ने भी अपने आशीर्वचन दिए।
मंचासीन अन्य विशिष्ट अतिथियों और अध्यक्ष महोदय ने संस्था के द्वितीय वार्षिकोत्सव की खुले मन से सराहना की। कहा कि यह खुशी की बात है कि संस्था पब्लिकेशन का भी कार्य कर रही है जिससे रचनाकारों को पुस्तक प्रकाशन में शुलभता होगी। संस्थाधयक्ष डॉ सुमन मोहिनी ने पत्रकार सुभाष श्रीवास्तव को बताया कि सुनहरी छाँव प्रकाशन कम से कम रेट पर पुस्तक प्रकाशन की सुविधा सभी रचनाकारों को प्रदान करेगी जिससे आर्थिक दृष्टि से कमजोर रचनाकारों की पुस्तकें भी मार्केट में उपलब्ध रहेंगी।
मनमोहक अंदाज भरे मंच संचालन का दायित्व श्रंगार की राष्ट्रीय कवयित्री डॉ सुमन मोहिनी सलोनी के साथ युवा कवि भारत मौर्या और अभिषेक मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। रचनाकारों में कवि योगेश ब्रजवासी ' बेखुद ' ,कुमारी शिल्पा सिंह, अदम्य चौधरी, गौरव गुप्ता, वरिष्ठ कवि अनिरुद्ध त्यागी, अमर पाल ' अमर ', जितेंद्र जीत, गोल्डी गीतकार, डॉ ज्योति स्वरूप, विमल फरीदाबादी, गजलकार डॉ महेन्द्र शर्मा ' मधुकर ', वीरेंद्र सिंह कौशल, दयाराम खोरवाल, सुनील कुमार यादव, सत्यम सक्सेना, राजेश प्रभाकर, जाहिल लखनवी, आतिशी, प्रतिभा शर्मा, शिवानी स्वामी, सोनम शायरा, डॉ विक्रम gaud 'रसिक ', मीनाक्षी शर्मा, संदीप नांदवाल, प्रभाष सिंह, सैयद बदरूद्दुजा, शिवम बर्मन, रमन जायसवाल, अभिषेक मिश्रा, सुभाष प्रतापगढ़ी, भारत मौर्या, ऋषि मौर्य, डॉ सलोनी चावला, पंकज कुमार मतलबी, सौरव यादव, प्रवीण व्यास, गुंजन अग्रवाल, मधुलिका तिवारी, प्रभात पांडेय, डॉ गीतांजलि अरोड़ा ' गीत ', डॉ शंभू पंवार, योगेस कुमार, शर्मानंद त्यागी, योगेश ब्रजवासी, गुड्डू चक्रवर्ती, तथा परमवीर सिंह आदि - आदि ने स्वरचित एवं कर्णप्रिय रचनाओं से आनंदित श्रोताओं की तालियाँ बटोरी। सभी रचनाकारों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अंत में कार्यक्रम की स्थानीय संयोजिका सुप्रतिष्ठित कवयित्री श्रीमती मधुलिका तिवारी ने देश के कोने -कोने से पधारे अतिथियों, रचनाकारों और प्रबुद्ध श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के आदर्श हमेशा अनुकरणीय रहेंगे - आ॰ सोमनाथ भारती जी =========================राजधानी दिल्...

सुनहरी छाँव पब्लिकेशन हाउस से अपनी पुस्तकें प्रकाशित कराएं उचित मूल्य में । ज़्यादा जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 986886211...
16/10/2025

सुनहरी छाँव पब्लिकेशन हाउस से अपनी पुस्तकें प्रकाशित कराएं उचित मूल्य में । ज़्यादा जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9868862113 पर संपर्क कर सकते हैं

आप सभी सादर आमंत्रित हैं 🙏
03/10/2025

आप सभी सादर आमंत्रित हैं 🙏

27/07/2025

जनता लाइव न्यूज़ चैनल की कवरेज सुनहरी छाँव ट्रस्ट

27/07/2025

सुनहरी छाँव ट्रस्ट में आपका स्वागत है, कृपया हमारी संस्था से जुड़िए ।🙏🙏

Address

Mehrauli
Delhi
110030

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सुनहरी छाँव ट्रस्ट posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category