02/07/2026
‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026’ के अंतर्गत Digital Learning पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण कर ‘मेधावी’ श्रेणी में प्रमाण-पत्र प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
आज के डिजिटल युग में तकनीक केवल सुविधा का माध्यम नहीं, बल्कि प्रभावी जनसंपर्क, सुशासन और जनसेवा का एक सशक्त साधन है। इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान में आधुनिक तकनीकों का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित करेगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के Digital India के विज़न को साकार करने तथा संगठन को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में यह प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक रहा।
निरंतर सीखना, स्वयं को समय के साथ विकसित करना तथा राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहना ही मेरा संकल्प है।
Narendra Modi
Nitin Nabin
Pavan Rana
Harsh Malhotra
Kamaljeet Sehrawat