All India Gig And Platform Workers Union

All India Gig And Platform Workers Union Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from All India Gig And Platform Workers Union, Social service, H. No. 2, Khasra No. 879/2 Upper Ground Floor, Lal Dora, Cross Road, Sant Nagar Village, Buradi, Delhi 84, Delhi.

Empowering gig economy workers for justice and a secure future.
आइए हमारे साथ जुड़ें, हमारी आवाज़ बनें और इस संघर्ष को और मज़बूत करें।
हम मिलकर अपनी मांगें सरकार के सामने उठाएंगे, शोषण के ख़िलाफ़ लड़ेंगे और जीत हासिल होने तक पीछे नहीं हटेंगे।”

Amazon के 90 राइडर्स की आवाज़ बनी संजय गाबा की अगुवाई में ताकत — भुगतान स्ट्रक्चर पर कंपनी को देना पड़ा भरोसाबिना चर्चा ...
05/09/2026

Amazon के 90 राइडर्स की आवाज़ बनी संजय गाबा की अगुवाई में ताकत — भुगतान स्ट्रक्चर पर कंपनी को देना पड़ा भरोसा

बिना चर्चा भुगतान व्यवस्था बदलने पर राइडर्स में रोष, संजय गाबा के नेतृत्व में यूनियन ने उठाया मुद्दा

बेंगलुरु: इंदिरापुरम स्थित Amazon स्टोर से जुड़े लगभग 90 राइडर्स के प्रति-राइड भुगतान का स्ट्रक्चर कंपनी द्वारा बिना पूर्व चर्चा के बदले जाने का मामला सामने आने के बाद ऑल इंडिया गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन ने तत्काल हस्तक्षेप किया।

इस पूरे मामले को संजय गाबा ने प्रमुखता से उठाया और राइडर्स के हितों की रक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों तथा Amazon मैनेजमेंट के सामने मजबूती से बात रखी।

मामला सामने आने के बाद भाई ज्योतिष, नेशनल सेक्रेटरी, युवा कांग्रेस ने श्री लक्ष्मी वेंकटेश जी अध्यक्ष कर्नाटक इंटक से संपर्क कर राइडर्स की समस्या उनके सामने रखी। इसके बाद संजय गाबा, लक्ष्मी वेंकटेश जी, अध्यक्ष कर्नाटक INTUC एवं सह-प्रेसिडेंट, ऑल इंडिया गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन, कर्नाटक, तथा भाई ज्योतिष सहित टीम ने इस मामले को गंभीरता से उठाया।

प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक सरकार के लेबर मिनिस्टर श्री सतीश लॉर्ड जी से मुलाकात कर लगभग 90 राइडर्स की समस्या और उनके भुगतान में किए गए बदलाव की जानकारी दी।

इसके बाद Amazon स्टोर के मैनेजमेंट से सीधे बातचीत की गई और स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि राइडर्स की आय को प्रभावित करने वाला कोई भी बड़ा बदलाव बिना उचित चर्चा और पारदर्शिता के स्वीकार नहीं किया जा सकता।

संजय गाबा ने दिया स्पष्ट संदेश

संजय गाबा ने कहा कि—

“कर्नाटक की जमीन पर कर्नाटक के युवाओं के खून-पसीने और मेहनत से Amazon अपना कारोबार चला रहा है। इन युवाओं की मेहनत से कमाए जाने वाले पैसे और उनके अधिकारों के साथ बिना चर्चा के कोई बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।” कर्नाटक के बच्चो के पसीने से कमाया पैसा amazon को अमेरिका नहीं ले जाने दिया जाएगा ।

उन्होंने कहा कि Gig और Platform Workers केवल डिलीवरी करने वाले लोग नहीं हैं, बल्कि आज की डिजिटल अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके भुगतान, इंसेंटिव और काम की शर्तों में किसी भी बदलाव का सीधा असर उनके परिवार की रोजी-रोटी पर पड़ता है।

बातचीत और दबाव के बाद मिला सकारात्मक आश्वासन

यूनियन द्वारा मामले को लगातार उठाए जाने और Amazon मैनेजमेंट के साथ बातचीत के बाद मैनेजमेंट ने भरोसा दिया कि पुराने भुगतान तरीके के अनुसार राइडर्स को भुगतान फिर से शुरू किया जाएगा।

यह सिर्फ 90 राइडर्स की समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण संदेश है कि Gig और Platform Workers अपनी मेहनत और अधिकारों के लिए संगठित होकर अपनी आवाज उठा सकते हैं।

📌 महत्वपूर्ण नोट

इस संघर्ष का एक महत्वपूर्ण सकारात्मक परिणाम यह भी सामने आया है कि अब तक 90 प्रभावित राइडर्स में से 64 राइडर्स ऑल इंडिया गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन की सदस्यता ले चुके हैं।

यह संख्या बताती है कि राइडर्स अब अपने अधिकारों की लड़ाई को संगठित होकर लड़ने की आवश्यकता को समझ रहे हैं और यूनियन के साथ मजबूती से जुड़ रहे हैं।

64 राइडर्स का यूनियन से जुड़ना केवल सदस्यता का आंकड़ा नहीं, बल्कि एकजुटता और विश्वास का प्रमाण है।

संजय गाबा ने कहा कि यूनियन का उद्देश्य किसी कंपनी के खिलाफ खड़ा होना नहीं, बल्कि श्रमिक और कंपनी के बीच न्यायपूर्ण, पारदर्शी और सम्मानजनक व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

जहां भी Gig & Platform Workers के साथ अन्याय होगा, ऑल इंडिया गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन उनकी आवाज मजबूती से उठाएगी।

इस संघर्ष में प्रमुख भूमिका

संजय गाबा
प्रेसिडेंट
ऑल इंडिया गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन

लक्ष्मी वेंकटेश जी
अध्यक्ष, कर्नाटक INTUC
सह-प्रेसिडेंट, ऑल इंडिया गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन, कर्नाटक

भाई ज्योतिष
नेशनल सेक्रेटरी, युवा कांग्रेस

✊ मजदूर की मेहनत का सम्मान — यही हमारा संकल्प।

✊ Gig & Platform Workers की आवाज़ — अब और मजबूत होगी।

04/09/2026

amazon इंदिरानगर बंगलौर के काम करने वाले बच्चो का संघर्ष जीत रहा है

कर्नाटक की जमीन, कर्नाटक के बच्चो की मेहनत और पसीना- amazon को इनके हक़ का पैसा कमा कर अमेरिका नहीं ले जाने देंगे
लड़ना है - जीतने तक

गिग वर्कर्स पर मेरी बातचीत https://www.facebook.com/share/19nxxyMB1Z/?mibextid=wwXIfr
01/09/2026

गिग वर्कर्स पर मेरी बातचीत

https://www.facebook.com/share/19nxxyMB1Z/?mibextid=wwXIfr

हेल्थ, बीमा और भविष्य का सवाल GIG वर्कर के भविष्य की जिम्मेदारी कि...

🇮🇳 ऑल इंडिया गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियनसिर्फ बैठक नहीं—अतिरिक्त आय की दिशा में काम की शुरुआत!गिग एवं प्लेटफॉर्म व...
22/08/2026

🇮🇳 ऑल इंडिया गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन

सिर्फ बैठक नहीं—अतिरिक्त आय की दिशा में काम की शुरुआत!

गिग एवं प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए अतिरिक्त आय और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ऑल इंडिया गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है।

17 अगस्त 2026, नई दिल्ली में Eureka Forbes के साथ आयोजित विशेष बैठक में लगभग 100 साथियों ने भाग लिया, जिनमें 50 महिलाएँ शामिल थीं।

यह केवल एक बैठक नहीं थी। बैठक में शामिल साथियों ने Eureka Forbes के साथ काम करने की अपनी इच्छा व्यक्त की और आगे की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

इच्छुक साथियों के साथ कंपनी द्वारा आवश्यक Agreement किया गया। इसके बाद उनके मोबाइल फोन में कंपनी का अधिकृत ऐप डाउनलोड एवं एक्टिवेट करवाया गया और उन्हें काम शुरू करने की हरी झंडी दी गई।

यानी पूरी प्रक्रिया—

Registration → Meeting → Interest → Agreement → Official App Activation → Work Start

के रूप में वास्तविक रूप से आगे बढ़ी। 💪

👩‍🦰 50 महिलाओं की भागीदारी विशेष उपलब्धि

इस पहल में 50 महिलाओं की भागीदारी बेहद उत्साहजनक रही। यह दिखाता है कि महिलाएँ भी अपने समय और क्षमता के अनुसार अतिरिक्त आय के अवसरों से जुड़कर आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनना चाहती हैं।

हमारा उद्देश्य केवल गिग वर्कर्स के अधिकारों की आवाज़ उठाना नहीं है, बल्कि उनके लिए:

अधिकार + सामाजिक सुरक्षा + अतिरिक्त आय + आर्थिक सशक्तिकरण

का एक मजबूत मॉडल तैयार करना है।

🙏 विशेष आभार

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले भाई नागर जी, सोनिया राणा जी, सीमा जी, भाई रौनक जी और भाई हीरा रावत जी का ऑल इंडिया गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

आप सभी की मेहनत, सहयोग और विश्वास हमारी ताकत है।

हमने केवल बैठक नहीं की—हमने काम की शुरुआत की है।
अब इस पहल को देश के अलग-अलग शहरों और राज्यों तक ले जाने का हमारा प्रयास रहेगा।

**“अधिकारों के साथ अवसर,

सुरक्षा के साथ सम्मान,
और श्रमिकों के साथ आर्थिक सशक्तिकरण।”**

ऑल इंडिया गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन 🇮🇳





Rahul Gandhi Asian News International (ANI) PMO India Press Trust of India - PTI Ministry of Labour and Employment, Government of India International Trade Union Confederation - ITUC

15/08/2026

सभी गिग वर्कर्स को स्वंतत्र दिवस की बधाई, लड़ना है अपना हक लेने तक

गिग वर्कर्स की आवाज़ कब सुनेगा प्रशासन?ब्लिंकिट स्टोर, सुपेला के राइडर्स ने गंभीर आरोप लगाते हुए अपने हक और सुरक्षा की म...
14/08/2026

गिग वर्कर्स की आवाज़ कब सुनेगा प्रशासन?

ब्लिंकिट स्टोर, सुपेला के राइडर्स ने गंभीर आरोप लगाते हुए अपने हक और सुरक्षा की मांग उठाई है।

राइडर्स का कहना है कि पहले 5 KM की राइड के ₹52 मिलते थे, जबकि अब स्टोर स्तर पर ₹38 दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही राइडर्स के मुताबिक उन्हें जरूरी सेफ्टी सुविधाएं, जैसे हेलमेट, उपलब्ध नहीं कराए जाते।

राइडर्स ने यह भी आरोप लगाया है कि मैनेजर द्वारा अपशब्द और अभद्र भाषा का इस्तेमाल, अपमानित करने तथा Blinkit ID होल्ड कर काम से निकालने की धमकी दी जाती है। उनका कहना है कि जब वे अपने अधिकारों और समस्याओं की बात करते हैं, तो उन्हें डराया जाता है।

रात-दिन घर-घर जरूरत का सामान पहुंचाने वाले ये गिग वर्कर्स आखिर कब तक असुरक्षा और अपमान सहेंगे?

आज राइडर्स ने सुपेला थाने में FIR की मांग रखी। राइडर्स के अनुसार, इसी दौरान प्रशासनिक अमले द्वारा उन्हें वहां से हटने को कहा गया।

सवाल सीधा है—
अगर कोई कर्मचारी अपने अधिकारों की बात करता है, तो उसे डराने के बजाय उसकी शिकायत क्यों नहीं सुनी जाती?

हम प्रशासन से मांग करते हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, राइडर्स की शिकायत दर्ज की जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों पर उचित कार्रवाई हो।

✊ भिलाई-दुर्ग के सभी गिग वर्कर्स एकजुट रहें।
आपकी मेहनत, आपकी सुरक्षा और आपके सम्मान की आवाज़ उठाना जरूरी है।

अभिषेक बोरकर
अध्यक्ष
गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर यूनियन छत्तीसगढ़
Rahul Gandhi Dr. Udit Raj Inc news network The Wire Hindi ET Now Swadesh Ministry of Labour and Employment, Government of India International Trade Union Confederation - ITUC blinkit

अंबानी साब जवाब दो
08/08/2026

अंबानी साब जवाब दो

08/08/2026

🚨 गिग वर्कर के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा!

✊ Grab / JioMart जवाब दो!

जोधपुर के मुरलीधर, Rider ID G623171, Store Code U253, Grab / JioMart के साथ डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करते थे।

शिकायत के अनुसार लगभग 3 महीने पहले उनकी Rider ID बिना पूर्व सूचना, बिना उचित कारण और बिना पारदर्शी प्रक्रिया के सस्पेंड कर दी गई।

सबसे गंभीर बात यह है कि—

❌ ₹1,500 का Security Deposit अभी तक वापस नहीं किया गया।
❌ पेंडिंग ऑर्डर/कमाई का भुगतान रोका गया है।
❌ ID सस्पेंड होने के कारण पिछले 3 महीनों से उनकी आय का साधन बंद है।
❌ कंपनी के सपोर्ट सिस्टम और औपचारिक शिकायतों के बावजूद अभी तक उचित समाधान नहीं मिला।

सवाल सीधा है—

एक राइडर की ID बंद करने का अधिकार किस आधार पर इस्तेमाल किया गया?

अगर कोई गलती थी तो उसे बताने, जवाब देने और अपील करने का अवसर क्यों नहीं दिया गया?

और अगर राइडर की कोई कमाई या सिक्योरिटी कंपनी के पास बकाया है, तो उसे रोककर रखने का आधार क्या है?

✊ All India Gig & Platform Workers Union की मांग

हम मांग करते हैं कि Grab / JioMart तत्काल—

🔹 ₹1,500 Security Deposit वापस करे।
🔹 सभी लंबित भुगतान का पूरा Settlement करे।
🔹 ID Suspension का लिखित कारण और संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध कराए।
🔹 पिछले 3 महीनों में हुई आय की क्षति के लिए उचित मुआवज़ा दे।
🔹 मानसिक उत्पीड़न एवं आर्थिक परेशानी के लिए उचित क्षतिपूर्ति दे।
🔹 राइडर्स के लिए पारदर्शी Suspension और Grievance Redressal व्यवस्था लागू करे।

गिग वर्कर अकेला नहीं है।

आज मुरलीधर के साथ हुआ है, कल किसी और राइडर के साथ हो सकता है।

हम किसी भी कंपनी के खिलाफ़ नहीं हैं, लेकिन मेहनतकश राइडर्स के अधिकारों और सम्मान के साथ समझौता भी स्वीकार नहीं करेंगे।

✊ राइडर की मेहनत की कमाई कोई कंपनी नहीं रोक सकती।

Grab / JioMart — मुरलीधर को जवाब दो और उसका पूरा बकाया भुगतान करो!

All India Gig & Platform Workers Union
आवाज़ गिग वर्कर्स की — संघर्ष अधिकारों
Rahul Gandhi PMO India Asian News International (ANI) The Wire Hindi Press Trust of India - PTI Inc news network JioMart Jio Reliance Industries Limited

30/07/2026

Bwi की इंडियंस ऐफ़िलेट्स कौंसिल की मीटिंग के दूसरे दिन गिग एंड प्लेटफार्म वर्कर्स पर मेरा वक्तव्य ( chennai )

लड़ना है - जीतने तक

गिग वर्कर्स के हालात पर पॉडकास्ट
11/07/2026

गिग वर्कर्स के हालात पर पॉडकास्ट

Is the gig economy the future of work? In this podcast, Sanjay Gaba...

Address

H. No. 2, Khasra No. 879/2 Upper Ground Floor, Lal Dora, Cross Road, Sant Nagar Village, Buradi, Delhi 84
Delhi
110084

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when All India Gig And Platform Workers Union posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category