29/04/2025
तिलक सेवा समिति देवघर की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए प्याऊ का निःशुल्क शुभ उद्घाटन आम जनों के लिए समिति के वरिष्ठ संरक्षक अवधेश कुमार प्रजापति के कर कमलों द्वारा लोगों को पानी पिलाकर किया गया जो निरंतर गर्मी तक जारी रहेगा इस अवसर पर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरे कृष्ण राय ने बताया कि समिति हर साल कि तरह इस बार भी आम जनों के लिए शुद्ध एवं स्वच्छ पेय जल शुभारंभ किया गया जो निरंतर सेवा जारी रहेगा और लोगों को पानी पीने के लिए कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा , इस अवसर पर समिति के सभी सम्मानित सदस्य पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से कार्यालय प्रभारी सह महासचिव डॉक्टर विक्रम कुमार महासचिव विपुल कुमार मिश्रा कोश अध्यक्ष राजेश कुमार शाही वशिष्ठ राणा के साथ साथ कई लोग उपस्थित रहे,, सेवा ही समिति कि अंतिम लक्ष्य है ,, ।