Eat Right Deoghar

Eat Right Deoghar Government organisation Fssai
Inspiring Trust, Assuring Safe and Nutritious Food". FSSAI

देवघर, 18 अगस्त 2026।*खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता स...
18/08/2026

देवघर, 18 अगस्त 2026।

*खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरीक्षण अभियान चलाया गया।*

निरीक्षण अभियान के दौरान विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जाँच के क्रम में गंगेज़ सिंह, ला मास्को इटालियन कैफे, बॉम्बे स्ट्रीट फूड, डोसा प्लाज़ा, महिंद्रा फास्ट फूड, बजरंगबली चाट कॉर्नर, होटल माँ लक्ष्मी पैलेस, द मैग्नम, होटल गुडविन, होटल इम्पीरियल हाइट्स, केएफसी, व्लोररी फूड अड्डा, बिरयानी इंटरनेशनल, ट्री डोज़, इंटरवल, नाश्ता ग्रुपचाय एवं होटल ब्लू लैगून का निरीक्षण किया गया

जाँच में हल्दी पाउडर, चिली पाउडर, पनीर, सांभर पाउडर,चाय, कुक्ड दाल, कुक्ड सब्जी, छोला, टमाटर सॉस, स्वीट चिली सॉस, चीज़ पाउडर आदि शामिल हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, उचित भंडारण एवं सुरक्षित खाद्य प्रथाओं का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग द्वारा इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी जारी रखे जाएंगे।

*खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघरदिनांक : 17.08.2026*  *श्रावणी मेला–2026 के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान ...
17/08/2026

*खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर
दिनांक : 17.08.2026*
*श्रावणी मेला–2026 के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी, मिलावटी एवं एक्सपायरी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई*

उपायुक्त महोदय, देवघर के निर्देशानुसार श्रावणी मेला–2026 के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजनों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर द्वारा करनीबाग एवं देवघर के विभिन्न शहरी क्षेत्रों के विभिन्न होटल, भोजनालय, मिठाई दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण एवं ऑन-द-स्पॉट खाद्य परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान लालमोहन भोजनालय, करनीबाग में पनीर, मिर्च एवं हल्दी की जाँच की गई। होटल डायनेस्टी, करनीबाग में हल्दी एवं पनीर का परीक्षण संतोषजनक पाया गया, जबकि प्रतिष्ठान में उपलब्ध एक्सपायरी मसाले एवं पापड़ को नष्ट कराया गया।माखनचोर में चटनी, कचौड़ी, रसगुल्ला, पेड़ा एवं छेना-मुरकी की जांच की गई तथा सभी नमूने संतोषजनक पाए गए।
चंदन स्वीट्स में जलेबी एवं पेड़ा के परीक्षण किया गया एवं मिलावट पाए जाने पर 3 किलोग्राम पेड़ा नष्ट कराया गया। वहीं बेसन लड्डू का परीक्षण संतोषजनक पाया गया। अमर स्वीट्स, करनीबाग में बालूशाही एवं लौंगलता में प्रतिबंधित रंग (अखाद्य रंग )की उपस्थिति पाई गई। जलेबी की चाशनी में भी प्रतिबंधित रंग (अखाद्य रंग ) की उपस्थिति मिली। कार्रवाई करते हुए लगभग 2.5 किलोग्राम बालूशाही एवं लौंगलता तथा 15 लीटर जलेबी की चाशनी नष्ट कराई गई।
बलराम किराना स्टोर का FSSAI License एक्सपायर्ड पाया गया, जिस पर आवश्यक अनुपालन हेतु निर्देश दिया गया। बंसी वाला स्वीट्स एवं मुकेश मिष्ठान भंडार में विभिन्न खाद्य पदार्थों का ऑन-द-स्पॉट परीक्षण किया गया जिसमें खाद्य पदार्थ संतोषजनक पाए गए।
पंचमुखी दही मिष्ठान में बालूशाही के परीक्षण में प्रतिबंधित (अखाद्य रंग )पाया गया, जिसके कारण लगभग 1 किलोग्राम बालूशाही नष्ट कराई गई। वहीं यादव स्वीट्स में नारियल लड्डू के परीक्षण नकारात्मक परिणाम मिलने पर 2 किलोग्राम नारियल लड्डू नष्ट कराया गया।
अमीन महतो मिष्ठान भंडार में बूंदिया, छोला, पनीर एवं रसगुल्ला की जांच संतोषजनक पाई गई। परन्तु रसोईघर एवं परिसर में गंदगी पाए जाने पर नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।

चॉकलेट इन, बॉम्बे टाउन, देवघर में पनीर एवं हल्दी का परीक्षण संतोषजनक रहा, जबकि लगभग 1 लीटर दूध एवं 2 कैन एक्सपायर्ड Diet Coke पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। ईशान सरोवर पोर्टिको में सॉस, हल्दी, पनीर एवं दाल का परीक्षण किया गया तथा सभी खाद्य पदार्थ संतोषजनक पाए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिया गया कि वे वैध FSSAI License के साथ ही खाद्य व्यवसाय संचालित करें तथा खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित रंग अथवा मिलावटी पदार्थ का प्रयोग न करें। श्रावणी मेला के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं ऑन-द-स्पॉट परीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर

*खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर*  *श्रावणी मेला–2026 के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी, 27 प्रतिष्ठान...
16/08/2026

*खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर*
*श्रावणी मेला–2026 के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी, 27 प्रतिष्ठानों की जांच एवं 22 किलो मिलावटी पेड़ा नष्ट*

उपायुक्त महोदय, देवघर के निर्देशानुसार श्रावणी मेला–2026 के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजनों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर द्वारा लगातार सघन निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा आर.आर. बक्शी रोड, भोला पांडा पथ, सरदार पांडा लेन एवं मंदिर क्षेत्र में स्थित कुल 27 रेस्टोरेंट, होटल एवं पेड़ा दुकानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। जांच में पेड़ा में स्टार्च की मिलावट पाए जाने पर लगभग 22 किलोग्राम पेड़ा मौके पर ही नष्ट कराया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने तथा मिलावटी अथवा घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करने का निर्देश दिया गया।
विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि श्रावणी मेला के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के विरुद्ध निरीक्षण एवं जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर
दिनांक : 16.08.2026

*खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघरश्रावणी मेला–2026 के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी, स्टेशन रोड और  बा...
15/08/2026

*खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर
श्रावणी मेला–2026 के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी, स्टेशन रोड और बाघमारा क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की जाँच*

उपायुक्त महोदय, देवघर के निर्देशानुसार श्रावणी मेला–2026 के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजनों को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर द्वारा स्टेशन रोड एवं बाघमारा क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं खाद्य पदार्थों की जाँच का अभियान जारी है।

अभियान के क्रम में विभिन्न मिठाई दुकानों, होटल, रेस्टोरेंट, भोजनालय एवं चाट स्टॉल का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जाँच की गई तथा आवश्यकतानुसार मोबाइल फूड टेस्टिंग के माध्यम से त्वरित परीक्षण किया गया। जांच के दौरान मुख्य रूप से पनीर, हल्दी, मिर्च पाउडर, विभिन्न मिठाइयां, पकी हुई सब्जी, छोला, आलू चोखा, चटनी, नमकीन एवं अन्य खाद्य पदार्थों की जाँच की गई।

निरीक्षण के दौरान पुष्पक स्वीट्स, शंकर होटल, होटल महादेव (पकवान रेस्टोरेंट), वृंदावन स्वीट्स, शुभेश चाट स्टॉल, विकास चाट स्टॉल, पंकज मिष्ठान भंडार, राधा स्टार फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट, शर्मा जी शुद्ध शाकाहारी भोजनालय, पंजाबी जंक्शन, बावर्ची सर्विसेज, अमारा रेस्टोरेंट एंड होटल, चठवारा रेस्टोरेंट, द वैष्णवी, देवघर तथा मेसर्स श्री रेस्टोरेंट सहित अन्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की जाँच की गई। अधिकांश जांचें गए खाद्य पदार्थ त्वरित परीक्षण में संतोषजनक पाए गए।
दो प्रतिष्ठानों में हल्दी में मिलावट की पुष्टि
निरीक्षण के दौरान ओम कैलाश भोजनालय में हल्दी के नमूने में मेटानिल येलो( अखाद्य रंग )की उपस्थिति पाई गई। मौके पर लगभग 250 ग्राम संदिग्ध हल्दी को नष्ट कराया गया।
इसी प्रकार होटल एच.बी. इंटरनेशनल में हल्दी के नमूने में मेटानिल येलो (अखाद्य रंग) की उपस्थिति पाई गई। कार्रवाई करते हुए लगभग 250 ग्राम संदिग्ध हल्दी को मौके पर ही नष्ट कराया गया।
अन्य प्रतिष्ठानों में जाँचे गए पनीर, मिर्च पाउडर, हल्दी, पकी हुई सब्जी, छोला, आलू चोखा, चटनी एवं मिठाई आदि के नमूने त्वरित परीक्षण में संतोषजनक पाए गए।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों के FSSAI License की भी जाँच की गई। साथ ही होटल एवं भोजनालय संचालकों को खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, स्वच्छता, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। आवश्यकतानुसार जल जाँच प्रतिवेदन एवं कीट नियंत्रण रिकॉर्ड जैसे अभिलेखों की भी समीक्षा की गई।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि श्रावणी मेला के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अस्वच्छ खाद्य सामग्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी प्रतिष्ठान में मिलावटी, संदिग्ध अथवा असुरक्षित खाद्य पदार्थ पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर द्वारा आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे खाद्य पदार्थ खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, स्वच्छता एवं FSSAI License की उपलब्धता के साथ मैन्युफैक्चरिंग एवं उपभोग की अंतिम तिथि पर अवश्य ध्यान दें तथा किसी भी प्रकार की खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायत होने पर विभाग को सूचित करें।
खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर
दिनांक : 14.08.2026

खाद्य सुरक्षा विभाग , देवघरदिनांक : 13.08.2026श्रावणी मेला–2026 के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी...
13/08/2026

खाद्य सुरक्षा विभाग , देवघर
दिनांक : 13.08.2026

श्रावणी मेला–2026 के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी — मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कड़ी कार्रवाई

उपायुक्त महोदय, देवघर के निर्देशानुसार श्रावणी मेला–2026 के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मेला क्षेत्र एवं आसपास के खाद्य प्रतिष्ठानों में लगातार सघन निरीक्षण एवं खाद्य पदार्थों की ऑन-स्पॉट जांच की जा रही है। अभियान के दौरान मिठाई दुकानों, होटल, भोजनालय एवं रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई।
इसी क्रम में आज बैद्यनाथपुर चौक, भुरभुरा मोड़ , रांगा मोड़, बरमसिया चौक, हद हादिया पुल आसपास के क्षेत्रों में मिठाई दुकान, भोजनालयों एवं स्ट्रीट फूड प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न खाद्य कारोबार प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, मिलावट, स्वच्छता एवं FSSAI License की जांच की गई। त्वरित जांच के आधार पर मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही विभाग को प्राप्त शिकायत के आलोक में जय गुरु रेस्टोरेंट, भुरभुरा मोड़ की सघन जांच की गई एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन नहीं होने पर नोटिस जारी किया गया।
निरीक्षण के क्रम में संतोष मिष्ठान भंडार में रैपिड टेस्ट के दौरान हल्दी में मेटानिल येलो जैसे अवैध कृत्रिम रंग की उपस्थिति पाई गई। मौके पर ही लगभग 2.5 किलोग्राम हल्दी नष्ट कराई गई। प्रतिष्ठान में लड्डू, पनीर, छोला, बुंदिया एवं पेड़ा की भी जांच की गई।

संजू स्वीट्स एंड स्नैक्स में मोतीचूर लड्डू, बेसन लड्डू एवं छोला की जांच की गई, जिसमें बेसन लड्डू में अखाद्य रंग की उपस्थिति पाई गई। लगभग 7 किलोग्राम बेसन लड्डू मौके पर नष्ट कराया गया।

इसी क्रम में बाबा स्वीट्स एंड जलपान गृह में पेड़ा एवं हल्दी की जांच संतोषजनक रही। बाबा भोजनालय में हल्दी एवं चिली पाउडर की जांच की गई तथा दोनों की जांच संतोषजनक पाई गई।

शिवशंकर भोजनालय, रोहित स्वीट्स तंदूरी फ्लेम्स, शिव मिष्ठान भंडार, स्पाइसी डिलाइट, बाबा दरबार तृप्ति भोजनालय, गौतम होटल, साक्षी होटल, द टाइम टेबल, पिपल छाया होटल एवं स्पाइसी फूड कॉर्नर एंड रेस्टोरेंट सहित अन्य प्रतिष्ठानों में हल्दी, चिली पाउडर, पनीर, दाल, सब्जी, टमाटर सॉस एवं अन्य खाद्य पदार्थों की जांच की गई जो संतोषजनक पायी गई।

निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों को स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, गुणवत्तापूर्ण कच्चे माल के उपयोग तथा केवल अनुमन्य खाद्य रंगों का प्रयोग करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नियमों के अनुरूप संचालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर विधिसम्मत कार्यवाई की जा सकती है।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि श्रावणी मेला के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट, अवैध कृत्रिम रंगों के प्रयोग तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई कि वे केवल स्वच्छ एवं लाइसेंसधारी प्रतिष्ठानों से ही खाद्य पदार्थों की खरीद करें तथा किसी भी प्रकार की खाद्य मिलावट या अस्वच्छता की सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को दें।

खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर द्वारा मेला अवधि में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सतत निगरानी जारी है।

— खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर

*खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघरदिनांक : 11.08.2026श्रावणी मेला–2026 के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी...
11/08/2026

*खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर

दिनांक : 11.08.2026
श्रावणी मेला–2026 के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी, कुल 68.5 किलो मिलावटी पेड़ा तथा 11 किलो छोला नष्ट एवं नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

उपायुक्त, देवघर के निर्देशानुसार श्रावणी मेला–2026 के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजनों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर द्वारा लगातार सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज लक्ष्मी चौक, शिवगंगा एवं आसपास के क्षेत्रों में पेड़ा भंडार, भोजनालयों एवं स्ट्रीट फूड प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न खाद्य कारोबार प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, मिलावट, स्वच्छता एवं FSSAI License की जांच की गई। त्वरित जांच के आधार पर मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कराया गया।
निरीक्षण के दौरान निम्न कार्रवाई की गई—
रितेश कुमार के प्रतिष्ठान में मेटानिल येलो (Metanil Yellow) रंग की उपस्थिति के कारण लगभग 8 किलोग्राम छोला मौके पर नष्ट कराया गया।
विशाल चाट बर्गर के यहां लगभग 2 लीटर चटनी नष्ट कराई गई।
अजीत कुमार, शिवगंगा लेन के यहां पेड़ा में स्टार्च की उपस्थिति पाए जाने पर लगभग 6 किलोग्राम पेड़ा नष्ट कराया गया।
महावीर पेड़ा भंडार से पेड़ा एवं खोया के दो नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। प्रतिष्ठान संचालक को खोवा के उचित रख-रखाव एवं भंडारण का निर्देश दिया गया तथा खाद्य सामग्री को दीवार से कम-से-कम 12 इंच की दूरी पर रखने हेतु निर्देशित किया गया।
शिवम पेड़ा भंडार में लगभग 10 किलोग्राम मिलावटी पेड़ा पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया।
धीरज कुमार, महादेव पेड़ा भंडार के यहां लगभग 21 किलोग्राम पेड़ा नष्ट कराया गया।
बाबा पेड़ा भंडार के यहां लगभग 10 किलोग्राम मिलावटी पेड़ा नष्ट कराया गया।
शिवम कुमार, महादेव पेड़ा के यहां लगभग 9 किलोग्राम पेड़ा नष्ट कराया गया।
पंकज पोद्दार के यहां लगभग 10.5 किलोग्राम मिलावटी पेड़ा नष्ट कराया गया।
श्री गंगा साह पेड़ा भंडार के यहां लगभग 2 किलोग्राम मिलावटी पेड़ा नष्ट कराया गया।
प्रिया चाट के यहां लगभग 3 किलोग्राम छोला नष्ट कराया गया।
गोकुल पेड़ा भंडार एवं शिव पेड़ा भंडार का भी निरीक्षण किया गया।
गणेश मारवाड़ी भोजनालय में उपयोग किए जा रहे तेल एवं मसालों की जांच की गई।
वैशाली होटल के FSSAI License में आवश्यक Modification कराने का निर्देश प्रतिष्ठान संचालक को दिया गया।
माँ गंगा पवित्र भोजनालय एवं श्री विनायक पैलेस का भी निरीक्षण किया गया।
अस्वच्छता एवं बिना FSSAI License संचालन पर कड़ी कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान संजीव बलियासे इलायची फैक्ट्री में अत्यधिक गंदगी एवं अस्वच्छ परिस्थितियां पाई गईं तथा प्रतिष्ठान द्वारा वैध FSSAI License प्रस्तुत नहीं किया गया। खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन में गंभीर कमी पाए जाने के कारण प्रतिष्ठान का तत्काल संचालन बंद करने का निर्देश दिया गया।
प्रतिष्ठान संचालक को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जब तक सभी कमियों को नियमानुसार दूर नहीं किया जाता, तब तक प्रतिष्ठान का संचालन नहीं किया जाए। साथ ही परिसर में उचित Exhaust System लगाने, औद्योगिक/अनधिकृत Hydro का उपयोग नहीं करने, उचित स्वच्छता एवं हाइजीन बनाए रखने, खाद्य सामग्री का व्यवस्थित एवं स्वच्छ तरीके से भंडारण करने तथा आवश्यक FSSAI License प्राप्त कर ही खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं संचालन करने का निर्देश दिया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सभी खाद्य कारोबार संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया गया है। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि श्रावणी मेला–2026 के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट, अस्वच्छता एवं बिना वैध FSSAI License के खाद्य कारोबार के विरुद्ध सघन निरीक्षण एवं कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।

No Compromise on Food Safety! 🚨During Shravani Mela 2026, the Food Safety Department continues its intensive inspection ...
11/08/2026

No Compromise on Food Safety! 🚨
During Shravani Mela 2026, the Food Safety Department continues its intensive inspection drive. 25 peda shops inspected in Ghormara and adulterated turmeric detected and destroyed in Baidyanathdham/Baaghmara. Strict action against those attempting to evade inspections.
Run from inspection, and your shop may be sealed! ⚠️

11/08/2026
*खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघरदिनांक : 10.08.2026श्रावणी मेला–2026 के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी...
10/08/2026

*खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर
दिनांक : 10.08.2026
श्रावणी मेला–2026 के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी, घोरमारा एवं आईएसबीटी वाघमारा क्षेत्र में जांच*

उपायुक्त, देवघर के निर्देशानुसार श्रावणी मेला–2026 के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम उपभोक्ताओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की गठित टीमों द्वारा सघन निरीक्षण एवं जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज घोरमारा क्षेत्र में लगभग 25 पेड़ा दुकानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को पेड़ा एवं खोवा के क्रय से संबंधित बिल एवं आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रखने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

घोरमारा क्षेत्र में माँ गंगा पेड़ा भंडार, ललित पेड़ा भंडार, प्रियंका पेड़ा भंडार, सुधा पेड़ा भंडार, गुड्डू पेड़ा भंडार एवं ओम पेड़ा भंडार सहित विभिन्न पेड़ा दुकानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि घोरमारा क्षेत्र के कुछ पेड़ा दुकानों के संचालक खाद्य सुरक्षा टीम के निरीक्षण के दौरान अपनी दुकानें बंद कर जांच से बचने का प्रयास करते हैं। ऐसे संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में निरीक्षण के दौरान दुकान बंद कर जांच से बचने का प्रयास किए जाने पर संबंधित पेड़ा दुकानों को सील करते हुए नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान लगभग सभी पेड़ा दुकानों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत FSSAI खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण पाया गया। जिन दुकानों में खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण नहीं पाया गया, उन्हें यथाशीघ्र FSSAI खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के क्रम में सुखाड़ी मंडल, घोरमारा एवं श्री गोवर्धन, घोरमारा से पेड़ा के दो विधिक नमूने (Legal Samples) संग्रहित किए गए जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
जाँच प्रतिवेदन आने के बाद अग्रेतर करवाई की जायेगी। इसके अतिरिक्त सुखाड़ी गार्डन एवं रूबी रेस्त्राँ में पनीर एवं विभिन्न मसालों की ऑन-द-स्पॉट जांच की गई, जिसमें जाँच किए गए खाद्य पदार्थ प्रथम दृष्टया संतोषजनक पाए गए।
इसके साथ ही आईएसबीटी वाघमारा बस स्टैंड क्षेत्र में लगभग 18 भोजनालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण किए गए प्रमुख प्रतिष्ठानों में होटल राज प्रियांश , अनुराग होटल, गणपति भोजनालय एंड मिष्ठान तथा होटल स्वास्तिक एंड फैमिली रेस्टोरेंट शामिल हैं। इस दौरान भोजनालयों में सॉस, अचार, मसाले, पापड़ एवं खाद्य तेल आदि की ऑन-द-स्पॉट जांच की गई।

जांच के दौरान हल्दी के दो नमूनों में मिलावट की पुष्टि हुई, जिसके बाद दो अलग-अलग दुकानों से कुल 03 किलोग्राम मिलावटी हल्दी को मौके पर ही नष्ट कराया गया। जिन प्रतिष्ठानों में अनियमितता पाई गई, उनमें होटल राज प्रियांश एवं अनुराग होटल शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों के संचालकों के बीच जागरूकता पर भी बल दिया गया, ताकि किसी भी तरह की खाद्य विषाक्तता की संभावनाओं को शून्य किया जा सके।

*खाद्य सुरक्षा विभाग , देवघर।*===================दिनांक -07.08.2026===================*■ राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के दौ...
07/08/2026

*खाद्य सुरक्षा विभाग , देवघर।*
===================
दिनांक -07.08.2026
===================
*■ राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी-10 किलोग्राम अखाद्य हल्दी,एवं 5 किलोग्राम चाट नष्ट कराया गया साथ ही बिना लाइसेंस खाद्य कारोबारियों को जल्द खाद्य लाइसेंस/ रजिस्ट्रेशन लेने की सख्त हिदायत ...*
==================
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा की गठित टीमों द्वारा श्रावणी मेला–2026 के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों द्वारा देवघर जिले के कोठिया बस पड़ाव के विभिन्न आस्थ्यी एवं स्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों होटल एवं रेस्टोरेंट एवं भोजनालयों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित कराया गया तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई की गई। साथ ही निरीक्षण के क्रम में रवि जनरल स्टोर , संजय किराना स्टोर एवं बिहारी भोजनालय एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच के दौरान लगभग 6 किलोग्राम हल्दी पाउडर (अखाद्य रंग सहित ) पाया गया ,जिसे खाद्य सुरक्षा विभाग की उपस्थिति में तत्काल नष्ट कराया गया।
जाँच के क्रम में कैलाश चाट भंडार, विक्की चाट स्टाल एवं पप्पन चाट भंडार में लगभग 5 किलोग्राम चाट में (मेटानिल येलो- अखाद्य रंग) की उपस्थिति पायी गई जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया साथ ही सुधीर होटल, शिवम मिस्टान भंडार, श्री गणेश भोजनालय, बाबा बैद्यनाथ होटल, लक्ष्मी भोजनालय, सुमित भोजनालय एवं टूरिस्ट राधा स्वामी भोजनालय में औचक निरीक्षण किया गया एवं लोगों को खाद्य सुरक्षा संबंधित जागरूक भी किया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संबंधित खाद्य व्यवसाय संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटी, असुरक्षित अथवा एक्सपायरी खाद्य पदार्थों का उपयोग या विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी साथ ही सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को सख्त निर्देश दिया गया की मेला क्षेत्र में तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का भंडारण एवं क्रय विक्रय नहीं करे अन्यथा कोटपा 2003 के तहत कारवाही की जायेगी ।साथ ही कल दिनांक 08.08.2026 को कोठिया मोड़ क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा लाइसेंस/ रजिस्ट्रेशन निर्गत करने हेतु एक दिवसीय शिविर लगाया जाएगा। आगे खाद्य सुरक्षा विभाग,देवघर द्वारा श्रावणी मेला अवधि में होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों, चाट एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण एवं खाद्य पदार्थों की जांच लगातार जारी रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

खाद्य सुरक्षा उड़नदस्ता दल में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा, श्री प्रकाश चन्द्र गुग्गी,श्री शैलेश कुमार यादव, श्री संजय कुमार, श्रीमती अंजली बिवा मिंज तथा सहायक श्री प्रिंस कुमार चौधरी, जसलोक प्रकाश, रोहित कुमार महतो, पुलिस बल एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
==================
खाद्य सुरक्षा विभाग,
देवघर

Address

Food And Drug Building, Food Safety Office , New Sadar Hospital Campus, Jhousagarhi
Deoghar
814112

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Eat Right Deoghar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share