08/08/2026
जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) को लेकर सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया। साथ ही मतदाताओं की सुविधा को लेकर 15 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर ग्राम सभा आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने हेतु 22 एवं 23 अगस्त 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर द्वितीय कैम्प का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 25 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक 'होम टू रोल वेरिफिकेशन' (Home to Roll Verification) का कार्य संचालित किया जाएगा। वही दिनांक 04.09.2026 तक एक परिवार-एक साथ (फैमिली टुगेदर) स्टीकर सभी घरों में बी०एल०ओ० द्वारा चिपकाया जायेगा।
Election Commission of India Chief Electoral Officer, Jharkhand Dc Deoghar IPRD Jharkhand