Deoghar Police

Deoghar Police Official Facebook Handle of Deoghar Police. For any emergency #✆ Control Room No. 9241821642

राजकीय श्रावणी मेला : दूसरे सोमवारी पर पुलिस अधीक्षक देवघर का सराहनीय नेतृत्वदेवघर - विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेले ...
11/08/2026

राजकीय श्रावणी मेला : दूसरे सोमवारी पर पुलिस अधीक्षक देवघर का सराहनीय नेतृत्व

देवघर - विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेले के दूसरे सोमवारी के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवघर श्री प्रवीण पुष्कर स्वयं ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहे। जलार्पण शुरू होने से काफी पहले से ही पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरे रूट लाइन का निरीक्षण किया गया और जलार्पण के दौरान भी लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

रूट लाइन में प्रतिनियुक्त पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जरूरत पड़ने पर पुलिस अधीक्षक स्वयं खड़े होकर श्रद्धालुओं की लाइन को सुव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाते रहे। श्रद्धालुओं को हो रही छोटी-बड़ी हर समस्या का समाधान पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्परता से मौके पर ही किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा दिखाए गए इस कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भाव की चारों ओर सराहना हो रही है। उनका एक ही लक्ष्य है - देवघर आए हर एक श्रद्धालु का जलार्पण सुगम, सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो और राजकीय श्रावणी मेला 2026 को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जा सके।


Office of Chief Minister, Jharkhand
Jharkhand Police
Dc Deoghar

राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान देवघर पुलिस की QRT टीम द्वारा एक दृष्टिबाधित श्रद्धालु को विशेष सहयोग प्रदान करते हुए ...
11/08/2026

राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान देवघर पुलिस की QRT टीम द्वारा एक दृष्टिबाधित श्रद्धालु को विशेष सहयोग प्रदान करते हुए बाबा बैद्यनाथ के अर्घा में जलार्पण कराया गया।

देवघर पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर।
हमारा हर संभव प्रयास है कि देवघर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का सुगम एवं सुरक्षित जलार्पण कराया जा सके।


Office of Chief Minister, Jharkhand, Jharkhand Police, Dc Deoghar

राजकीय श्रावणी मेला-2026 की द्वितीय सोमवारी से पूर्व पुलिस अधीक्षक, देवघर श्री प्रवीण पुष्कर द्वारा श्रद्धालुओं के कांवड...
09/08/2026

राजकीय श्रावणी मेला-2026 की द्वितीय सोमवारी से पूर्व पुलिस अधीक्षक, देवघर श्री प्रवीण पुष्कर द्वारा श्रद्धालुओं के कांवड़िया रूट लाइन एवं रूट लाइन में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं बल का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में भी सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के जलार्पण, भीड़ की स्थिति एवं कतार प्रबंधन का स्वयं जायजा लिया गया तथा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

द्वितीय सोमवारी के अवसर पर संभावित अत्यधिक भीड़ को देखते हुए भीड़ नियंत्रण, कतारबद्ध एवं सुचारु आवागमन, विधि-व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम जलार्पण को लेकर पुलिस बल को विशेष सजगता एवं सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।


Office of Chief Minister, Jharkhand, Jharkhand Police, Dc Deoghar

आज दिनांक 09 अगस्त 2026 को झारखंड आदिवासी दिवस के अवसर पर शिवलोक परिसर, देवघर में झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया ग...
09/08/2026

आज दिनांक 09 अगस्त 2026 को झारखंड आदिवासी दिवस के अवसर पर शिवलोक परिसर, देवघर में झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण पुष्कर सहित कई वरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू सहित झारखंड के अनेक आदिवासी महानायकों एवं वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया तथा उनकी गौरवशाली विरासत, संघर्ष एवं योगदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने झारखंड आदिवासी दिवस एवं आदिवासी महोत्सव के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा आदिवासी समाज की गौरवशाली विरासत एवं सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने का संदेश दिया।



Office of Chief Minister, Jharkhand, Jharkhand Police, Dc Deoghar

राजकीय श्रावणी मेला-2026 की द्वितीय सोमवारी के पूर्व पुलिस अधीक्षक, देवघर श्री प्रवीण पुष्कर द्वारा श्रद्धालुओं के सुगम ...
08/08/2026

राजकीय श्रावणी मेला-2026 की द्वितीय सोमवारी के पूर्व पुलिस अधीक्षक, देवघर श्री प्रवीण पुष्कर द्वारा श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित जलार्पण को लेकर गठित 23 QRT टीमों के साथ बैठक की गई।

बैठक में प्रथम सोमवारी के दौरान विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं के आवागमन की समीक्षा की गई तथा प्राप्त अनुभवों के आधार पर द्वितीय सोमवारी में सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन से जुड़े सभी पहलुओं को और अधिक दुरुस्त एवं सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सभी QRT टीमों को भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने, श्रद्धालुओं की कतार को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।


Office of Chief Minister, Jharkhand
Jharkhand Police
Dc Deoghar

राजकीय श्रावणी मेला-2026 की द्वितीय सोमवारी से पूर्व उपायुक्त, देवघर एवं पुलिस अधीक्षक, देवघर सहित अन्य वरीय पदाधिकारियो...
08/08/2026

राजकीय श्रावणी मेला-2026 की द्वितीय सोमवारी से पूर्व उपायुक्त, देवघर एवं पुलिस अधीक्षक, देवघर सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा बी.एड. कॉलेज प्रांगण में मेला में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को सामूहिक रूप से ब्रीफ किया गया।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक, देवघर श्री प्रवीण पुष्कर ने सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं का कतारबद्ध एवं सुचारु मूवमेंट तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं के साथ विनम्र, शालीन एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार करने तथा द्वितीय सोमवारी को संभावित अत्यधिक भीड़ को देखते हुए विशेष सजगता एवं सतर्कता के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

सभी को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं का सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध जलार्पण सुनिश्चित हो, ताकि बाबा नगरी आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बिना किसी विघ्न के जलार्पण का अवसर प्राप्त हो।


Office of Chief Minister, Jharkhand, Jharkhand Police, Dc Deoghar

आज दिनांक 07.08.2026 को राजकीय श्रावणी मेला-2026 के नौवें दिन पुलिस अधीक्षक, देवघर श्री प्रवीण पुष्कर द्वारा मेला क्षेत्...
07/08/2026

आज दिनांक 07.08.2026 को राजकीय श्रावणी मेला-2026 के नौवें दिन पुलिस अधीक्षक, देवघर श्री प्रवीण पुष्कर द्वारा मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन, कतारबद्ध जलार्पण, भीड़ नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजकीय श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर वे लगातार मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण में जलार्पण की सुविधा उपलब्ध हो सके।



Office of Chief Minister, Jharkhand, Jharkhand Police, Dc Deoghar

04/08/2026
राजकीय श्रावणी मेला-2026 की प्रथम सोमवारी के अवसर पर पुलिस अधीक्षक, देवघर श्री प्रवीण पुष्कर लगातार कांवड़िया रूट लाइन म...
03/08/2026

राजकीय श्रावणी मेला-2026 की प्रथम सोमवारी के अवसर पर पुलिस अधीक्षक, देवघर श्री प्रवीण पुष्कर लगातार कांवड़िया रूट लाइन में उपस्थित रहकर प्रतिनियुक्त पुलिस बल, सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन का निरंतर जायजा लेते रहे तथा स्वयं निगरानी करते हुए श्रद्धालुओं का सुगम, सुरक्षित एवं कतारबद्ध जलार्पण सुनिश्चित कराया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय स्वयं श्रद्धालुओं के बीच पहुँचकर "बोल बम... बोल बम..." के जयघोष के साथ उनका उत्साहवर्धन करते रहे। उनकी संवेदनशीलता, सेवा-भाव एवं समर्पित नेतृत्व ने श्रद्धालुओं में विश्वास और उत्साह का संचार किया।



Office of Chief Minister, Jharkhand
Jharkhand Police
Dc Deoghar

देवघर पुलिस — हर परिस्थिति में आपके साथ।सेवा ही लक्ष्य।श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सेवा के लिए 24×7 तत्पर।         Office ...
03/08/2026

देवघर पुलिस — हर परिस्थिति में आपके साथ।
सेवा ही लक्ष्य।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सेवा के लिए 24×7 तत्पर।



Office of Chief Minister, Jharkhand
Jharkhand Police
Dc Deoghar

Address

Deoghar
814112

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Deoghar Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share