COP Kuldeep kaur Bains

Directions

COP Kuldeep kaur Bains Uttar Pradesh police

: उठो सुदर्शन चक्र उठाओधर्म निभाओ कान्हा जीगली गली में कंस हैं बैठे,उन्हें उठाओ कान्हा जी,आज धर्म की चादर ओढ़े,कंसो की भर...
04/09/2026

: उठो सुदर्शन चक्र उठाओ
धर्म निभाओ कान्हा जी
गली गली में कंस हैं बैठे,
उन्हें उठाओ कान्हा जी,
आज धर्म की चादर ओढ़े,
कंसो की भरमार बहुत
धर्म बचाने की खातिर अब,
बचन निभाओ कान्हा जी,

उठो सुदर्शन चक्र उठाओ
धर्म निभाओ कान्हा जी

गीता का सन्देश नहीं अब,
गले उतरता है इनके
चलते अब उस राह है देखो
मन जिसमे भरता इनके
विषकन्याये भेष बदलकर
घूम रही हर नुक्कड़ पर
इनके विष से मानव को अब
आन बचाओ कान्हा जी,।।

उठो सुदर्शन चक्र उठाओ
धर्म निभाओ कान्हा जी,।।

दानव अब आकाश मार्ग से
धरती पर है ना आते
अब तो दानव मानव रूपी ,
इस शरीर मे घुस जाते
अब कोई दिव्यास्त्र नहीं
इनके ही कर्म डराते है
अब धरती इनके डर को
दूर कराओ कान्हा जी,

उठो सुदर्शन चक्र उठाओ
धर्म निभाओ कान्हा जी

गोविन्द


श्री कृष्णजन्माष्टमी की शुभ बधाई💐💐💐💐

पाँव  बेचकर  सफ़र  ख़रीदे ,सफ़र  बेचकर राहेंजब मैं ख़ुद को बेच चुका तो सबकी पड़ी निगाहेंगजेंद्र प्रियांशु 'दीपक'    #सुप...
03/09/2026

पाँव बेचकर सफ़र ख़रीदे ,सफ़र बेचकर राहें
जब मैं ख़ुद को बेच चुका तो सबकी पड़ी निगाहें
गजेंद्र प्रियांशु 'दीपक' #सुप्रभात ゚ पुलिस वाले अच्छे होते है - सुमित कुमार 👉 * पुलिस सेवक है *🙏

जो कुछ भी पाने लायक होता है,वह बिना जोखिम के नहीं मिलता।यदि आप सचमुच उसे पाना चाहते हैं,तो चुनौतियों से मत डरिए।अपने सपन...
29/08/2026

जो कुछ भी पाने लायक होता है,वह बिना जोखिम के नहीं मिलता।
यदि आप सचमुच उसे पाना चाहते हैं,तो चुनौतियों से मत डरिए।
अपने सपनों के लिए संघर्ष कीजिए,क्योंकि महान उपलब्धियाँ हमेशा साहस,धैर्य और जोखिम की कीमत माँगती हैं।
अगर आप उसे चाहते हैं,तो उसके लिए लड़िए। #सुप्रभात 💐 ゚

नाग पंचमी और सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🚩 {•Mahadev •Har Har Mahadev •Lord Shiva •Shiv Bhakti •Bholenat...
17/08/2026

नाग पंचमी और सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🚩
{•Mahadev •Har Har Mahadev •Lord Shiva •Shiv Bhakti •Bholenath •Mahakal •Shiv Shankar •Sawan Mahadev •Shiv Status •Mahadev Quotes}

आज सेलिब्रेशन है मेरे संघर्षो का शुभकामनायें कुलदीप आज जन्मदिन है 💃💃💃🎂🎂              ゚
16/08/2026

आज सेलिब्रेशन है मेरे संघर्षो का शुभकामनायें कुलदीप आज जन्मदिन है 💃💃💃🎂🎂 ゚

मुश्क़िलों से मालामाल हैं ख़्वाहिशें llकुछ नहीं, माया जाल हैं ख़्वाहिशें llचाहें कितनी भी पूरी हो जाएं,आख़िर में मलाल है...
09/08/2026

मुश्क़िलों से मालामाल हैं ख़्वाहिशें ll
कुछ नहीं, माया जाल हैं ख़्वाहिशें ll

चाहें कितनी भी पूरी हो जाएं,
आख़िर में मलाल हैं ख़्वाहिशें ll

सुक़ून का ख़ून करती हैं,
जी का जंजाल हैं ख़्वाहिशें ll

ज़रुरतें झगड़ों से ख़ुद दूर रहती हैं,
अपने आप में बवाल हैं ख़्वाहिशें ll

अपना ग्राहक ख़ुद ख़ोज लेती हैं,
बेचैनियों की दलाल हैं ख़्वाहिशें ll👉 Poetry & Ghazals #सुप्रभात 💐💐
゚ ゚viralシ

Address

Deoria

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when COP Kuldeep kaur Bains posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share