Maharaja Agrasen Inter College Deoria

Maharaja Agrasen Inter College Deoria Official Page of Maharaja Agrasen Inter College,Deoria (M.A.I.C.)

आज महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, देवरिया के प्रांगण में प्रधानाचार्य डॉ शशिपाल राव जी की अध्यक्षता में जनपदीय माध्यमिक विद...
27/08/2026

आज महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, देवरिया के प्रांगण में प्रधानाचार्य डॉ शशिपाल राव जी की अध्यक्षता में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी भारोत्तोलन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के गणमान्य प्रधानाचार्य एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलमय शुभकामनाएँ। 💐🏆

🇮🇳 महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, देवरिया में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण, माँ सरस्वती पूजन, प्रेरणादाय...
15/08/2026

🇮🇳 महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, देवरिया में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण, माँ सरस्वती पूजन, प्रेरणादायी उद्बोधन, विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान समारोह के साथ राष्ट्रभक्ति और उल्लास का भव्य आयोजन हुआ। जय हिंद! 🇮🇳

🌿 विश्व पर्यावरण दिवस 🌿माननीय मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में आयोजित वृक्षा...
12/07/2026

🌿 विश्व पर्यावरण दिवस 🌿

माननीय मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, देवरिया में प्रधानाचार्य डॉ॰ शशिपाल राव के मार्गदर्शन में समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं एनसीसी कैडेटों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित उत्तर प्रदेश एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण का संकल्प लिया गया।

"एक वृक्ष — एक श्रेष्ठ भविष्य।" 🌳

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, देवरिया में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्या...
21/06/2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, देवरिया में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग के महत्व को समझा और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

"योग स्वस्थ तन, एकाग्र मन और श्रेष्ठ जीवन का आधार है।"

🙏 योग करें, निरोग रहें।🙏

02/05/2026
आज दिनांक 1 मई 2026, पवित्र बुद्ध पूर्णिमा के शुभ एवं मंगलमय अवसर पर महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, देवरिया में श्री कमलेश ...
01/05/2026

आज दिनांक 1 मई 2026, पवित्र बुद्ध पूर्णिमा के शुभ एवं मंगलमय अवसर पर महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, देवरिया में श्री कमलेश कुमार (प्राधानाचार्य) के स्थान पर श्री शशि पाल राव ने प्रधानाचार्य के पद पर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

इस गरिमामय अवसर पर प्रबंधन समिति, श्री पवन अग्रवाल (प्रबंधक), समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं समस्त विद्यालय परिवार के सदस्य ससम्मान उपस्थित रहे।

कार्यभार ग्रहण करते हुए श्री शशि पाल राव ने विद्यालय को शिक्षा, अनुशासन एवं उत्कृष्टता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने तथा इसे जनपद ही नहीं अपितु प्रदेश के शीर्ष विद्यालयों में स्थापित करने का दृढ़ संकल्प एवं आश्वासन व्यक्त किया।

समस्त विद्यालय परिवार की ओर से श्री शशि पाल राव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनके कुशल नेतृत्व में विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होकर गौरव के नए कीर्तिमान स्थापित करे।

बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि विद्यालय परिवार द्वारा दी गई।
06/12/2025

बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि विद्यालय परिवार द्वारा दी गई।

26/09/2025
आज महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया में (सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के अंतर्गत) श्री शशांक मणि त्रिपाठी- मानन...
26/09/2025

आज महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया में (सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के अंतर्गत) श्री शशांक मणि त्रिपाठी- माननीय सांसद देवरिया सदर द्वारा एक वृक्ष माँ के नाम लगाया गया। इस कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी, DFO , व विद्यालय के प्रधानाचार्य जी द्वारा छात्रों को वृक्ष रोपण के लिए पौधा वितरित किया गया।
Shashank Mani शशांक मणि

Address

Jalkal Road
Deoria
274001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maharaja Agrasen Inter College Deoria posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share